TryGOLD- Free

शराब-विरोधी आंदोलन के सूत्रधार

Outlook Hindi|February 17, 2025
दिल्ली के चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार का भ्रष्टाचार मुद्दा है, जो खुद भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की पैदाइश थी। इस भ्रष्टाचार के केंद्र में दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कथित शराब घोटाला है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोनों को जेल हो चुकी है। थोक और खुदरा शराब बिक्री का निजीकरण करने वाली दिल्ली की नई शराब नीति 17 नवंबर, 2021 को लागू हुई थी। उसके खिलाफ सबसे पहला और आक्रामक विरोध भारतीय जनता पार्टी के विधायक जितेंद्र महाजन ने किया था, जो 26 नवंबर, 2021 को साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंच गए। इसके चलते उन्हें असेंबली के एक दिन के विशेष सत्र से न केवल निलंबित किया गया, बल्कि शराब का एक ठेका बंद करवाने के आरोप में उनके ऊपर मुकदमा चला और दोषी भी ठहराया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे महाजन दो बार रोहतास नगर विधानसभा से विधायक रहे और अबकी फिर से चुनाव मैदान में हैं। मंडोली रोड पर उनके चुनावी कार्यालय में अभिषेक श्रीवास्तव ने जितेंद्र महाजन से चुनाव प्रचार की उनकी व्यस्तता के बीच खुलकर बात की।
- अभिषेक श्रीवास्तव
शराब-विरोधी आंदोलन के सूत्रधार

चुनाव कैसा चल रहा है?

ठीक चल रहा है। जैसा रिस्पॉन्स यहां मिल रहा है उससे तो हमें लग रहा है कि क्लीन स्वीप है, इस बार भाजपा आएगी। मेरा मामला यह है कि कांग्रेस ने बहुत कमजोर कैंडिडेट दिया है। आम आदमी के साथ आमने-सामने की फाइट है। फिफ्टी परसेंट वोट से ऊपर मैं जाऊंगा तभी जीतूंगा, नीचे रहा तो नहीं जीतूंगा।

पिछले चुनाव में भाजपा उतना सक्रिय क्यों नहीं थी, इस बार इतनी आक्रामक क्यों है?

तब तक कोई घोटाला एक्सपोज नहीं हुआ था। इस बार जब घोटाले एक्सपोज हुए, जैसे शराब वाला, तो उसे जनता की नजरों में बहुत ज्यादा गिरा दिया। आप देखिए, उस समय केजरीवाल का नाम बहुत बड़ा था। सरिता सिंह (आप प्रत्याशी, रोहतास नगर) का जब नाम पहली बार आया था तो पब्लिक में ये था कि किसी सरिता सिंह का टिकट घोषित हो गया। वो सत्रह दिन में आईं और सत्रह दिन में चुनाव जीत गईं। केजरीवाल के नाम पर कोई भी खड़ा हो गया तो उस वक्त जीत गया। आज केजरीवाल के नाम पर ये चुनाव लड़ते हैं तो प्रत्याशी के नाम पर तो कुछ है ही नहीं यहां पर, और केजरीवाल को दुनिया तैयार बैठी है निपटाने के लिए क्योंकि उनकी इमेज बहुत खराब हो गई है।

शराब का ठेका बंद करवाने के आरोप में आपको सजा हुई। यह अपने आप में एक दिलचस्प मामला था। क्या हुआ था?

शराब पॉलिसी टर्निंग प्वाइंट थी। पॉलिसी लागू होने के बाद हमारे गली-मुहल्लों में शराब के निजी ठेके खुलने शुरू हो गए थे। यह वो विधानसभा है जिसमें उसका सबसे पहले विरोध हुआ। शराबबंदी आंदोलन इसी विधानसभा से शुरू हुआ। उसमें मेरे ऊपर चार मुकदमे लगे। एक में तीन महीने की सजा हुई। सेशन में जाकर मैं बरी हुआ। हमारे यहां की एक हजार महिलाएं अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर गईं, आइटीओ चौक जाम कर दिया। ये वो विधानसभा है। हमारे यहां शराब के खिलाफ बावन कार्यक्रम हुए। यहीं से आंदोलन पूरी दिल्ली में फैला।

आप लोगों को शुरू में पता कैसे चला कि शराब का कोई घोटाला हुआ है?

This story is from the February 17, 2025 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.

This story is from the February 17, 2025 edition of Outlook Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM OUTLOOK HINDIView All
जंग आई, फटाफट करो कमाई
Outlook Hindi

जंग आई, फटाफट करो कमाई

लड़ाई शुरू हुई नहीं कि बॉलीवुड और फिल्म उद्योग की जैसे बांछें खिल उठती हैं, हर बार की तरह इस बार भी लालच ठाठे मारने लगा

time-read
6 mins  |
June 09, 2025
बड़े ब्रांड की विदाई
Outlook Hindi

बड़े ब्रांड की विदाई

टेस्ट क्रिकेट में अपना अलग मुकाम हासिल करने वाले किंग कोहली के संन्यास के फैसले से उपजे खालीपन को भरना आसान नहीं

time-read
4 mins  |
June 09, 2025
ड्राइंग रूम जनरल
Outlook Hindi

ड्राइंग रूम जनरल

व्हॉट्सऐप योद्धा और उन्मादी मीडिया की धमाल ने ड्राइंग रूम में ही पैदा कर दिए सैन्य विशेषज्ञ

time-read
5 mins  |
June 09, 2025
कौन-सी जीवन बीमा पॉलिसी लें*
Outlook Hindi

कौन-सी जीवन बीमा पॉलिसी लें*

टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार और आश्रितों के लिए सुरक्षा कवच है, मगर जोखिम उठाने की क्षमता और जरूरतों के मुताबिक पुराने प्लान या यूलिप पर कर सकते हैं विचार

time-read
4 mins  |
June 09, 2025
परदे पर उन्माद की अफीम
Outlook Hindi

परदे पर उन्माद की अफीम

चार दिन की लड़ाई का टीवी स्टूडियो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेसिर-पैर की फर्जी खबरों का ऐसा कोलाहल दिखा, जो पहले कभी नहीं देखा गया

time-read
7 mins  |
June 09, 2025
माउंट आबू
Outlook Hindi

माउंट आबू

सूर्य की स्वर्णिम किरणों से नहाई, मेघों से लिपटी अरावली की गोद में स्थित है, राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू। यह पर्वतीय स्थल प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है।

time-read
3 mins  |
June 09, 2025
आंचलिक आख्यान के उर्वर विचार
Outlook Hindi

आंचलिक आख्यान के उर्वर विचार

जगदम्बा की जमीन बिहार है । लेकिन इसमें समाज, राजनीति, आर्थिकी के परंपरागत और बदलते रूपों का विशद चित्रण है, जो इसे क्षेत्र के दायरे और स्त्रीपुरुष के वितान से काफी आगे ले जाता है

time-read
3 mins  |
June 09, 2025
तबाही के मंजर
Outlook Hindi

तबाही के मंजर

चार दिन की लड़ाई में भारी गोलाबारी से एलओसी के आसपास के गांवों में बर्बादी की मौके से रिपोर्ट

time-read
5 mins  |
June 09, 2025
नशे पर नकेल कसेगा कौन
Outlook Hindi

नशे पर नकेल कसेगा कौन

पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार और ड्रग्स बरसने का सिलसिला जारी, आप सरकार नशा मुक्ति यात्रा के जरिए सियासत साधने की राह पर

time-read
3 mins  |
June 09, 2025
खिलाड़ियों के कप्तान का जाना
Outlook Hindi

खिलाड़ियों के कप्तान का जाना

हिटमैन रोहित शर्मा बतौर कप्तान ड्रेसिंग रूम में तनाव घटाने, संवाद कायम करने और पिच पर जोरदार प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

time-read
4 mins  |
June 09, 2025

We use cookies to provide and improve our services. By using our site, you consent to cookies. Learn more