कपास की खेती में मिट्टी की उर्वरता, मिट्टी की सेहत, मिट्टी परीक्षण और जल परीक्षण का महत्व
Modern Kheti - Hindi|1st November 2024
कपास एक महत्वपूर्ण कृषि फसल है, जो न केवल भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बल्कि इसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में भी किया जाता है। कपास की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता सीधे मिट्टी की उर्वरता, मिट्टी की सेहत, मिट्टी परीक्षण और जल परीक्षण से प्रभावित होती है। इस लेख में प्रस्तुत इन चार महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी हैं।
शुभम् लाम्बा, कर्मल सिंह मलिक, संदीप कुमार, मीनाक्षी जाटाण अनिल कुमार सैनी, अनिल, सोमवीर, शिवानी मानधनिया, दीपक कुमार एवं दिगम्बर
कपास की खेती में मिट्टी की उर्वरता, मिट्टी की सेहत, मिट्टी परीक्षण और जल परीक्षण का महत्व

1. मिट्टी की उर्वरता

मिट्टी की उर्वरता का तात्पर्य मिट्टी में उन पोषक तत्वों की मात्रा से है जो पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक हैं। कपास की गुणवत्ता और पैदावार में वृद्धि के लिए विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिनमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम प्रमुख हैं। नाइट्रोजन पौधों की वृद्धि, हरी पत्तियों के विकास और प्रोटीन संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि नाइट्रोजन की कमी होती है, तो पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

फास्फोरस जड़ों के विकास, फूलों के निर्माण और फल आने के लिए आवश्यक है और यह ऊर्जा संचय में भी मदद करता है। इसकी कमी से पौधों की पत्तियां गहरी हरी या बैंगनी रंग की हो जाती हैं। पोटेशियम जल संतुलन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और फसल की गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायक होता है, जबकि इसकी कमी से पत्तियों के किनारे सूख जाते हैं और पौधे कमजोर हो जाते हैं।

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में कैल्शियम भी शामिल है, जो सेल की दीवारों को मजबूत बनाने और जड़ों के विकास में मदद करता है। कैल्शियम की कमी से नई पत्तियों में भेद होने की समस्या उत्पन्न होती है। मैग्नीशियम क्लोरोफिल का एक प्रमुख घटक है, जो प्रकाश संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से पत्तियों में पीले धब्बे दिखाई देते हैं और अंततः पत्तियां गिरने लगती हैं। सल्फर प्रोटीन निर्माण में महत्वपूर्ण है और यह कई एंजाइमों का हिस्सा होता है। इसकी कमी से पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और विकास रुक जाता है। लोहा क्लोरोफिल के निर्माण में मदद करता है और ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण होता है। इसकी कमी से युवा पत्तियों में पीले धब्बे दिखाई देते हैं, जबकि मुख्य तना हरा रहता है। जिंक एंजाइमों का घटक है और इसे हार्मोन निर्माण के लिए आवश्यक माना जाता है। जिंक की कमी से पत्तियों की वृद्धि में रुकावट और विकृतियां दिखाई देती हैं। बोरॉन पत्तियों और फूलों के विकास के लिए आवश्यक है, जबकि मोलिब्डेनम नाइट्रोजन के विघटन में मदद करता है और पौधों के विकास में महत्वपूर्ण होता है। इन सभी पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा का उपयोग करके किसान कपास की फसल की गुणवत्ता और पैदावार को बढ़ा सकते हैं।

1. 1 उर्वरक प्रबंधन

Esta historia es de la edición 1st November 2024 de Modern Kheti - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición 1st November 2024 de Modern Kheti - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE MODERN KHETI - HINDIVer todo
कृषि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाली 'मिलेट क्वीन' - रायमती घुरिया
Modern Kheti - Hindi

कृषि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाली 'मिलेट क्वीन' - रायमती घुरिया

ओडिशा के कोरापुट जिले की 36 वर्षीय आदिवासी महिला किसान रायमती घुरिया को कृषि क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

time-read
2 minutos  |
1st March 2025
फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व
Modern Kheti - Hindi

फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व

बढ़ती हुई जनसंख्या की मांग पूरी करने के लिए अधिक उत्पादन जरुरी है, प्रत्येक फसल के बाद भूमि में पोषक तत्वों की जो कमी आती है, उनकी पूर्ति करना आवश्यक है, वरना भूमि की उपजाऊ शक्ति व पैदावार में कमी आयेगी।

time-read
5 minutos  |
1st March 2025
फलों के पेड़ लगाने की करें तैयारी
Modern Kheti - Hindi

फलों के पेड़ लगाने की करें तैयारी

कंपनियों के झूठे प्रचार ने पंजाबियों को दूध, लस्सी और घी से दूर कर दिया है। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पीना पुरानी बात हो गई है।

time-read
4 minutos  |
1st March 2025
गेहूं के प्रमुख कीटों की रोकथाम कैसे करें ?
Modern Kheti - Hindi

गेहूं के प्रमुख कीटों की रोकथाम कैसे करें ?

गेहूं भारत की प्रमुख खाद्य फसल है।

time-read
4 minutos  |
1st March 2025
"बीज व्यवसाय एवं गुणवत्ता का द्वंद्व"
Modern Kheti - Hindi

"बीज व्यवसाय एवं गुणवत्ता का द्वंद्व"

कृषि उत्पाद के लिये बीज मूल्यवान एवं असरदार माणिक्य है।

time-read
6 minutos  |
1st March 2025
नैनो यूरिया के प्रयोग के प्रति बढ़ रहे खदशे
Modern Kheti - Hindi

नैनो यूरिया के प्रयोग के प्रति बढ़ रहे खदशे

किसानों एवं सरकार को हर वर्ष पारंपरिक दानेदार यूरिया खाद की कमी से जूझना पड़ता है। शायद ही कोई ऐसा वर्ष हो जब यूरिया की निर्विघ्न सप्लाई हुई हो।

time-read
2 minutos  |
1st March 2025
घुइया या अरवी की खेती में कीट एवं रोगों का प्रबंधन
Modern Kheti - Hindi

घुइया या अरवी की खेती में कीट एवं रोगों का प्रबंधन

परिचय : अरवी की खेती उत्तरी भारत में नगदी फसल के रूप में की जाती है। इससे प्राप्त घनकंदों तथा गांठों का प्रयोग शाक की तरह करते हैं।

time-read
3 minutos  |
1st March 2025
पौधों के प्रजनन में परागण की भूमिका
Modern Kheti - Hindi

पौधों के प्रजनन में परागण की भूमिका

परागण किसी भी पुष्पीय पौधे के जीवन चक्र का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिससे निषेचन और बीज निर्माण की प्रक्रिया पूरी होती है।

time-read
4 minutos  |
1st March 2025
केरल कृषि विश्वविद्यालय ने बीज रहित तरबूज किया विकसित
Modern Kheti - Hindi

केरल कृषि विश्वविद्यालय ने बीज रहित तरबूज किया विकसित

केरल कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग ने तरबूज की ऐसी किस्म विकसित की है, जो अपने रंग और बिना बीजों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, नई किस्म के तरबूज का गुद्दा लाल की बजाये ऑरेंज कलर का है।

time-read
1 min  |
1st March 2025
कृषि विविधीकरण में सूरजमुखी सहायक
Modern Kheti - Hindi

कृषि विविधीकरण में सूरजमुखी सहायक

सूरजमुखी विश्व की प्रमुख तिलहन फसल है, जिसका मूल स्रोत उत्तरी अमेरिका है।

time-read
5 minutos  |
1st March 2025