कॉर्न चीज चिली मोमो
सामग्री : 250 ग्राम मैदा, स्वादानुसार नमक, 20 मि.ली. कुकिंग ऑइल और जरूरत के मुताबिक पानी।
भरावन के लिए : 20 मि.ली. कुकिंग ऑइल, 10 ग्राम लहसुन बारीक कटा, 10 ग्राम अदरक बारीक कटा, 20 ग्राम प्याज बारीक कटा, 10 ग्राम हरी मिर्च बारीक कटी, 100 ग्राम स्वीट कॉर्न कुटा हुआ, 5 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 5 ग्राम चिली फ्लेक्स और 50 ग्राम चीज कसी हुई।
विधि : एक बड़े बरतन में मैदा और नमक मिलाएं। पानी डाल कर गूंधें और 30 मिनट तक रहने दें। एक पैन में तेल गरम करें। इसमें लहसुन, अदर और हरी मिर्च डाल कर भूनें। प्याज भूनें। स्वीट कॉर्न डाल कर तेज आंच पर भूनें। नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालें। आंच से उतार कर चीज मिलाएं। फिर से मैदा को नरम गूंध लें। इसके छोटे-छोटे पेड़े तोड़ कर रोटियां बेल लें। इसमें भरावन डालें और मनचाहा आकार दें। इसे 10-12 मिनट तक स्टीम पर पकाएं। चिली गार्लिक सॉस और बर्न्ट गार्लिक सोया सॉस साथ परोसें।
शेफ टिप
हॉट गार्लिक सॉस : इसे बनाने के लिए आप अपनी जरूरत के मुताबिक टोमैटो कैचअप, चिली पेस्ट, नमक और चीनी मिला कर आंच पर रखें और इसमें कॉर्नफ्लोर व पानी का घोल कर डालें। गाढ़ा होने पर बारीक कटा स्प्रिंग अनियन मिलाएं।
बर्न्ट सोया गार्लिक सॉस : इसके लिए आप सोया सॉस, कुकिंग वाइन, तिल का तेल, बर्न्ट गार्लिक, नमक, हरा धनिया बारीक कटा और प्याज बारीक कटा मिलाएं।
वेज कुरकुरे फ्राइड मोमो
सामग्री : 250 ग्राम मैदा, स्वादानुसार नमक, 20 मि.ली. कुकिंग ऑइल और पानी।
भरावन के लिए : 20 मि.ली. कुकिंग ऑइल, 10 ग्राम लहसुन बारीक कटा, 10 ग्राम अदरक बारीक कटा, 20 ग्राम प्याज बारीक कटा, 10 ग्राम हरी मिर्च बारीक कटी, 100 ग्राम पत्तागोभी बारीक कटी, 5 ग्राम काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और 10 ग्राम हरा धनिया बारीक कटा।
अन्य सामग्री : 500 ग्राम तेल।
Esta historia es de la edición December 2022 de Vanitha Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición December 2022 de Vanitha Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
किंत्सुगी जापानी आर्ट
टूटी हुई चीजों को कलात्मकता के साथ जोड़ने की कला है किंत्सुगी।
पोस्चर सही करने के लिए एक्सरसाइज
लगातार बैठे रहने, मोबाइल देखने या फिर झुक कर काम करने से गरदन और कमर में दर्द होने लगता है। यह आजकल की बेहद आम समस्या बन चुकी है। योगा एक्सपर्ट से जानें कि कैसे आप अपना पोस्चर सही कर सकते हैं।
Makeup Trends 2024
इस साल ट्रेंड में बने रहे कुछ खास लुक, जो बड़े फैशन इवेंट और सेलेब्रिटीज की शादियों में ब्राइड्स पर भी नजर आए।
Infused Ice Skincare
बर्फ को सिर्फ गरमी दूर करने का सामान मत समझिए। इसमें मिलाएं कुछ इंग्रीडिएंट्स और ब्यूटी में निखार पाएं कुछ इस तरह —
क्लीनिंग गैजेट्स @ होम
घर की साफ-सफाई अब सिर दर्द नहीं, बल्कि टेक सेवी एक्टिविटी बन गयी है। कई सारे ऐसे गैजेट्स हैं, जो घर को साफ रखने में आपकी मदद करते हैं और इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं।
ऑनलाइन बनाएं वसीयतनामा
अब वसीयतनामा आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। ऑनलाइन विल बनवाने की जानकारी दे रही हैं। वकील डॉ. रेनी जॉय -
घर को बेबी के लिए तैयार करें
घर में बेबी आने वाला हो तो बाकी तैयारियों के साथ अपने घर के इंटीरियर में फेरबदल करना भी जरूरी है। कुछ टिप्स -
ड्राइविंग क्लास में कैसे रहें सेफ
महिलाएं ड्राइविंग सीखने से कई कारणों से बचती हैं, फिर भी वुमन ड्राइवर्स की संख्या बढ़ रही है।
Gen-Z मेकअप ट्रेंड्स
जेन जी के ट्रेंड को फॉलो करना मुश्किल ही लगता है। लेकिन जेन जी जैसा मेकअप लुक पाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें, जिससे आपके लिप्स, आई मेकअप और नेल लगेंगे एकदम ट्रेंडी।
राधिका मदान - मैं उन्हें इंप्रेस करने में असफल रही
दिल्ली की कुड़ी मुंबई में धमाल मचा रही है। राधिका मदान पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म सरफिरा को ले कर चर्चा में हैं। आइए, मिलते हैं उनसे और जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में -