![प्रकृति की गोद में प्रकृति की गोद में](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1663410475/articles/lhPMS3Qyn1663567353822/1663568020233.jpg)
बांधवगढ़ नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश
कभी रीवां के राजघराने का शिकारगाह रहे बांधवगढ़ का मध्य प्रदेश को 'टाइगर स्टेट' का दर्जा दिलाने में अहम योगदान है (यहां सिर्फ महामारी के दौरान 41 शावकों के पैदा होने की खबर मिली थी). राष्ट्रीय उद्यानों के लिए ट्रिपएडवाइजर ट्रैवलर्स 'चॉइस अवार्ड' सूची में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अलावा भारत के एकमात्र अन्य राष्ट्रीय उद्यान के रूप में शामिल में बांधवगढ़ की जंगली पहाड़ियां और विशाल घास के मैदान तेंदुए, स्लॉथ भालू, जंगली कुत्तों सहित स्तनधारियों की लगभग 30 प्रजातियों की पनाहगाह हैं. गौर को यहां 2011 में फिर से बसाया गया था, और इसमें 250 से अधिक पक्षी की प्रजातियां हैं. बांधवगढ़ किला भी देखें, जिसे दो सहस्राब्दी पुराना कहा जाता है. इस उद्यान के उत्तरी भाग में बलुआ पत्थर की गुफाएं हैं, जिनमें ब्राह्मी शिलालेख हैं, जो पहली सदी ईसा पूर्व के हैं.
जरूर देखें
अपनी साझीदार को जान से मारने वाला विशाल जंगली मकड़ा. सुबह के वक्त इसके शानदार जाल पर अक्सर ओस की बूंदें चमकती नजर आती हैं
कब जाएं
अक्तूबर के बाद, जब गर्म, सूखा ग्रीष्मकाल और बारिश का मौसम पूरी तरह खत्म हो जाता है
केवलादेव घना नेशनल पार्क, राजस्थान
दिल्ली से महज दो सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित पक्षियों के इस गढ़ ने दुनियाभर के पक्षीप्रेमियों को आकर्षित किया है. केवलादेव घना को 1982 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिसूचित किया गया और तीन साल बाद यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में दर्ज किया गया था. यह लगभग 380 स्थानीय और प्रवासी पक्षी प्रजातियों का घर है. इसमें इसके स्थायी निवासी शानदार सारस, जो छह फुट तक ऊंचे हो सकते हैं, (1990 के दशक तक साइबेरियन क्रेन यहां नियमित रूप से आते थे), पेंटेड स्टॉर्क, नाइटजार और ग्रे - बिल्ड टफ्टेड डक शामिल हैं. आमतौर पर माना जाता है कि बर्डवॉचिंग के लिए कभी-कभी बहुत ज्यादा धैर्य की जरूरत होती है, लेकिन यह बात यहां शायद ही सही साबित होती है. यहां पार्क परिसर के भीतर रिक्शा चलानेवाले भी अच्छे गाइड साबित होते हैं.
जरूर देखें
Esta historia es de la edición September 28, 2022 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición September 28, 2022 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर