![2024 की उल्टी गिनती शुरू 2024 की उल्टी गिनती शुरू](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1677236097/articles/TejyParnd1677500300820/1677500718551.jpg)
अदाणी को लेकर क्रोनी कैपिटलिज्म के आरोप हों या फिर 2002 के दंगों को लेकर छवि धूमिल करने वाली बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, पिछले कुछ हफ्तों में घटी घटनाएं केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए परीक्षा की घड़ी रही हैं. लेकिन, जैसा हमेशा होता रहा है, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान संसद के दोनों सदनों में अपने भाषण की शुरुआत के साथ, इस पर पलटवार का मोर्चा खुद प्रधानमंत्री ने संभाला. उनके भाषण की एक पंक्ति ने राजनैतिक विश्लेषकों का ध्यान खास तौर पर खींचा, “देश देख रहा है, एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है." और उनकी राय में प्रधानमंत्री की पार्टी यानी भाजपा 2024 के आम चुनाव में इसे प्रचार का आधार बनाने से नहीं चूकेगी. वैसे, भाजपा की चुनावी मशीनरी अपने आप में बेहद सक्षम है, लेकिन उनका मानना है कि यह अंतत: इस पर निर्भर करेगा कि पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए 'मोदी बनाम अन्य' के नैरेटिव को कितनी अच्छी तरह भुना पाती है.
अदाणी एंटरप्राइजेज पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर हो-हल्ला मचने से कुछ दिन पहले, इंडिया टुडे-सीवोटर देश का मिजाज सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री की रेटिंग 72 फीसद के उच्च स्तर पर रही थी. इसी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि अगर आज चुनाव होते हैं तो संसद के 543 सदस्यीय निचले सदन में भाजपा 284 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. इस तरह की लहर पर सवार भाजपा नेतृत्व ने 2019 में हासिल 37.3 फीसद वोट शेयर से आगे बढ़ते हुए 2024 में अपने लिए आधे वोट शेयर पर कब्जा जमाने का एक असंभव सा लक्ष्य निर्धारित कर लिया. लेकिन अदाणी पर आई रिपोर्ट और संसद में राहुल गांधी के तीखे हमलों से इस लक्ष्य को चोट पहुंचने की आशंका को देखते हुए ही प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से यूं जवाब दिया जाना लाजिमी ही था.
तैयारियों का पूर्वाभ्यास
Esta historia es de la edición March 08, 2023 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición March 08, 2023 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर