![टकराते अरमान टकराते अरमान](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1681715840/articles/mLA73VkO61681805395757/1681805727128.jpg)
कन्याकुमारी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से बहुत पहले पिछले अगस्त में ही कांग्रेस कर्नाटक में शक्ति प्रदर्शन करके चुनावी हरकत में आ गई थी, जिसने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजा दी थी. मौका पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की 75वीं सालगिरह का था, जिसके लिए उनके वफादारों ने दावणगेरे में रैली का आयोजन किया. इस तरह की रैली हाल के सालों में नहीं देखी गई थी. भीड़ इस कदर उमड़ी कि मध्य कर्नाटक के इस कस्बे से गुजरने वाला हाइवे जाम हो गया. अलबत्ता रैली से पहले कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व एक ही अहम बात को लेकर सतर्क था, जो कर्नाटक में दोबारा सत्ता हासिल करने की कोशिश से पार्टी का ध्यान बंटा सकती थी. वह थीसिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार के बीच महत्वाकांक्षा की होड़.
3 अगस्त को सिद्धारमैया का जन्मदिन को चतुराई से पार्टी के आयोजन में बदल दिया गया, जिसमें 60 वर्षीय शिवकुमार ने अपने वरिष्ठ सहयोगी का हाथ थामा. राहुल गांधी सहमति में मुस्कराते हुए देख रहे थे, उन्होंने दोनों को एक दूसरे के गले मिलने का इशारा किया. कांग्रेस में सबसे बड़ा कौतूहल कोई है तो वह मुख्यमंत्री बनने के आकांक्षी इन दोनों नेताओं के बीच होड़ है, भले ही वे मेलजोल की छवि बनाए रखने के लिए कितना भी एहतियात बरतें अहम बात यह है कि देश में दूसरी जगहों पर अपनी तमाम जद्दोजहद के बावजूद यह कर्नाटक ही है जहां कांग्रेस अपने पत्ते सही खेले तो उसके लिए फिर से सत्ता हासिल करने का मौका बन सकता है. शिवकुमार के लिए, जिन्हें भाजपा के हाथों कांग्रेस- जनता दल (सेक्यूलर) की गठबंधन सरकार गिराए जाने के एक साल बाद 2020 में राज्य अध्यक्ष की कुर्सी से नवाजा गया, यह बेहद अहम वक्त है, जब 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से भी कम वक्त बचा है.
Esta historia es de la edición April 26, 2023 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición April 26, 2023 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर