![यानी अब बधिया किए जाएंगे तेंदुए ! यानी अब बधिया किए जाएंगे तेंदुए !](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1691407985/articles/2k9gTREh91691474063782/1691474300857.jpg)
यह मध्य प्रदेश (3,421) और कर्नाटक (1,783) के बाद किसी भारतीय राज्य में तेंदुओं की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है. इनमें से लगभग 65 फीसद तेंदुए वन्यजीव अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान और बाघ परियोजना जैसे संरक्षित क्षेत्रों के बाहर रहते हैं. मानव बहुल क्षेत्रों में उनकी यह मौजूदगी उन्हें संघर्ष के जोखिम में डाल देती है. महाराष्ट्र वन विभाग के मुताबिक, राज्य में 2017 से लेकर अब तक तेंदुओं के हमलों में 113 लोग मारे गए हैं. हालांकि, तेंदुए खेतों में खड़ी फसल को नुक्सान पहुंचाने वाले जंगली मवेशियों और जंगली सूअरों की संख्या को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं.
महाराष्ट्र वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बताते हैं कि वन विभाग की तरफ से मानवतेंदुआ संघर्ष पर काबू पाने के उपाय तलाशने के लिए गठित की गई समिति ने जो विकल्प सुझाए हैं, उनमें नसबंदी भी शामिल है. उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भी इस विकल्प से सहमति जताई है. वर्ष 2018 की स्थिति रिपोर्ट कहती है, "तेंदुओं के व्यापक क्षेत्र में मौजूद होने के बावजूद उनके आवास का दायरा तेजी से सिकुड़ रहा है और जंगली शिकार के कम घनत्व वाले छोटे खंडित क्षेत्र एक बड़ी आबादी को आश्रय नहीं दे सकते. इसकी वजह से ही वे मानव बहुल बस्तियों में आने लगे हैं."
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं, "हमें देखना है कि क्या मौजूदा संसाधनों में नसबंदी की जा सकती है? और क्या यह एक प्रभावी उपाय हो सकता है?" यह उपाय संभव है या नहीं, इस पर अध्ययन एक महीने में पूरा हो जाएगा. हालांकि, इंसानों पर हमला करने वाले नरभक्षी पशुओं की पहचान करना और उन्हें पकड़ना एक बड़ी चुनौती है. 'तेंदुआ बचाव दलों' की संख्या बढ़ाई जा रही है. साथ ही 'मानव-तेंदुआ संघर्ष की घटनाएं कम करने' के लिए जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है. इसमें आवारा कुत्तों की संख्या में कमी लाने के लिए गांव की सीमाओं को साफसुथरा रखने और सड़कों पर रोशनी की प्रभावी व्यवस्था पक्की करने जैसे उपाय शामिल हैं. लेकिन जैसा कि उस अधिकारी ने कहा, संघर्ष को "केवल कम किया जा सकता है, पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता."
Esta historia es de la edición August 16, 2023 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición August 16, 2023 de India Today Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर