रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मंजू हुड्डा को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए जनता से अपील की। इस मौके भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, सतीश शर्मा, कमल सिंह सैनी, वीर सिंह हुडा, प्रेम सिंह हुड्डा, आशा शर्मा समेत अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। हरियाणा की जनता तय कर लिया है कि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। किलोई में भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद किलोई के विकास के लिए जितना भी बजट आवश्यक होगा, वह दिया जाएगा और विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के साथ धोखा किया है। और झूठ बोलकर जनता को लूटा है। कांग्रेस के घोषणापत्र पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठपत्र जनता के सामने रखा था। यही पत्र कांग्रेस ने हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में भी उतारा था और वहां झूठे वादे किए थे। लेकिन उन वादों को पूरा करने के बजाय बिजली की कीमतें बढ़ा दी, महिलाओं को एक पैसा भी नहीं दिया और युवाओं को एक नौकरी भी नहीं दी। कांग्रेस ने अपनी चादर से ज्यादा पैर पसार लिए थे। इसीलिए उनकी चादर अब फट चुकी है।
भाजपा ने सड़कों का विकास किया, इसीलिए रोड शो कर पा रहे हैं राहुल
Esta historia es de la edición October 03, 2024 de Aaj Samaaj.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición October 03, 2024 de Aaj Samaaj.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
विजय की आखिरी फिल्म में नजर आएंगी पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े के जल्द ही बड़े पर्दे पर विजय के साथ नजर आने वाली हैं। एच विनोथ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनकी आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। बुधवार (2 अक्तूबर) दलपति 69 के निमार्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पूजा इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी।
RBI की मीटिंग से पहले मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में बदलाव
सरकार ने मंगलवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) में राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार सहित तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की है।
अश्विन को पीछे छोड़कर बुमराह बने टेस्ट रैंकिंग के नए बादशाह
कानपुर टेस्ट में बुमराह ने कुल सात विकेट हासिल किए, जबकि अश्विन को पांच सफलता मिलीं। वहीं, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चार स्थान के फायदे के साथ 18वें पर पहुंच गए जबकि अनुभवी स्पिनर शाकिब अल हसन 28वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
बनाए गए नियम पर आया पूर्व खिलाड़ी का बयान, किया समर्थन
'ये उचित नियम है', विदेशी खिलाड़ियों को लेकर...
इनेलो बसपा प्रत्याशी तैय्यब हुसैन भिमसिका को हाईवे पाल बामनीखेडा में मिला जोरदार समर्थन
हथीन विधानसभा क्षेत्र से इनेलो बसपा के प्रत्याशी तैय्यब हुसैन के समर्थकों का जनसैलाब दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तैय्यब हुसैन ने हथीन क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चुनावी जनसंपर्क किया।
दिल्ली में 560 किग्रा. कोकीन जब्त, कीमत 2000 करोड़, 4 तस्कर काबू
पुलिस को 2 महीने पहले इसकी जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पदार्फाश किया। पुलिस ने साउथ दिल्ली के महरौली से 560 किलोग्राम कोकीन जब्त की।
नूंह में नोडल अधिकारी को किया नियुक्त
मतदान के दिन करेंगे शिकायतों की सुनवाई, केंद्रों पर वेब-कास्टिंग से होगी निगरानी
'भगवंत मान सरकार, तुहाडे दुआर' योजना के बारे जागरूकता फैलाएं: अमन अरोड़ा
प्रशासनिक सुधार मंत्री ने सेवाओं में देरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान करने के निर्देश दिए
अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ लड़ाई : प्रियंका गांधी
कहा: भाजपा ने उन फसलों पर एमएसपी दी जो हरियाणा में उगाई ही नही जाती
8 के बाद जनता बाप-बेटे को भेजेगी आईसीय
रोहतक में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन : सीएम सैनी बोले- कांग्रेस के 10 साल का हिसाब अधूरा