- अब दिग्विजय सिंह और नरेंद्र तोमर से ज्यादा दांव पर है ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा
मध्य प्रदेश का ग्वालियर-चंबल संभाग कभी बागी बीहड़ों के लिए जाना जाता था। उस छवि से यह इलाका अब उबरा नजर आता है। लेकिन सियासत में बगावत का सबसे गाढ़ा रंग कहीं नजर आ रहा है, तो वह यही क्षेत्र है। बगावत का पानी और जाति के अभिमानी यहां पहले की ही तरह दिख रहे हैं। यहां विकास व अन्य मुद्दों की बात छेड़िए लेकिन मतदाता चुनावी हार-जीत के लिए जातीय समीकरण और बागियों के प्रभाव समझाने लगते हैं। कहते हैं इसके अलावा सारे मुद्दे गौण हैं।
2018 के चुनाव में चंबल-ग्वालियर ने 34 में से 26 सीटें कांग्रेस को दे दी थीं। भाजपा को सिर्फ सात सीटों से संतोष करना पड़ा था। एक सीट बसपा को मिली थीं। लेकिन, तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरा दी। ज्योतिरादित्य की बगावत के बाद हुए उपचुनावों में कांग्रेस व भाजपा की सीटें लगभग बराबर हो गईं।
कांग्रेस व भाजपा ने यहां जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर प्रत्याशी दिए हैं। लेकिन, तमाम सीटों पर बागी कांग्रेस व भाजपा के समीकरण बिगाड़ने में कहीं खुद का समीकरण बनाने की स्थिति में हैं। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की प्रतिष्ठा तो दांव पर है ही, बगावत के बाद से पहले विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य की भी इज्जत दांव पर है।
यहां कांग्रेस ज्योतिरादित्य को सबसे बड़े धोखेबाज के तौर पर पेश कर मतदाताओं से उन्हें व भाजपा को सबक सिखाने की अपील कर रही है। यहां करीब 20 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की सीधी लड़ाई दिख रही है तो अन्य पर त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। इस बार शिवपुरी से मंत्री यशोधरा राजे मैदान में नहीं हैं।
एससी और बसपा फैक्टर भी अहम
Esta historia es de la edición November 15, 2023 de Amar Ujala.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición November 15, 2023 de Amar Ujala.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
मार्च, 2027 तक स्क्रैप के दायरे में आएंगे 5.7 लाख और पुराने वाहन
रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि मार्च, 2027 तक 15 साल पुराने 5.7 लाख और वाहन स्क्रैप के लिए आ सकते हैं।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाकर मिथुन बोले-संघर्ष का सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया।
स्पेन को विश्वकप दिलाने वाले इनेस्ता का संन्यास
स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए दिग्गज खिलाड़ी मेसी के साथ भी खेले
सीरीज जीतने के साथ 5 साल पहले दिल्ली में मिली हार की कसक मिटाने उतरेगा भारत
बांग्लादेश से दूसरा टी-20 आज, भारतीय युवा क्रिकेटरों के पास छाप छोड़ने का मौका
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 55 फीसदी तक बढ़ी, ई-कारों में 7.76% गिरावट
फाडा के आंकड़े... ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री में 40.45 फीसदी का उछाल
हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी, सच्चाई, विकास व सुशासन की जीत
विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी बोले....
संदेह के आधार पर 17 वर्ष जेल में बिताने वाला बरी
हाईकोर्ट ने बयान में भौतिक विरोधाभास पाते हुए रद्द की उम्रकैद की सजा
पीडीए के साथ हो रहा अपमानजनक व्यवहार : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है।
पतंजलि विश्वविद्यालय को उच्च अंकों के साथ नैक का A+ ग्रेड
स्वामी रामदेव बोले-युवाओं को अखंड भारत का बोध होना चाहिए
जिलों में जाकर जनता को सुने आयोग : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उप्र. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्षों व सदस्यों के साथ बैठक की।