योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में बुजुर्ग महिलाओं से किया वादा पूरा किया है तो गांव- किसान के साथ आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, और कौशल विकास का भी खास ध्यान रखा है। एक हजार नई बसें रोडवेज को नई रफ्तार देंगी तो 4,200 करोड़ पीडब्ल्यूडी को दिए गए हैं। इनमें से तीन हजार करोड़ रुपये केवल पुरानी सड़कों की सेहत सुधारने के लिए हैं। स्वास्थ्य सुधार के लिए 698 करोड़ अतिरिक्त दिए गए हैं। सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत ढांचे के विकास पर खास जोर दिया है। हुनरमंद हाथों के लिए विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत दो करोड़ अतिरिक्त का प्रावधान किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी। योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोट बैंक को साधने की तैयारी की है। अनुपूरक बजट में निगम को प्रतिकर भुगतान के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के बेड़े में करीब एक हजार नई बसें शामिल की जाएंगी। इनमें सौ से अधिक इलेक्ट्रिक बसें भी होंगी। इसके लिए अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बरेली, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, हापुड़, देवरिया, संभल, जौनपुर, चित्रकूट और चंदौली में सारथी हॉल सहित रोडवेज कार्यालय भवन बनाने के लिए अनुपूरक बजट में टोकन मनी के रूप में एक लाख रुपये स्वीकृत किया गया है।
Esta historia es de la edición November 30, 2023 de Amar Ujala.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición November 30, 2023 de Amar Ujala.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
मार्च, 2027 तक स्क्रैप के दायरे में आएंगे 5.7 लाख और पुराने वाहन
रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि मार्च, 2027 तक 15 साल पुराने 5.7 लाख और वाहन स्क्रैप के लिए आ सकते हैं।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाकर मिथुन बोले-संघर्ष का सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया।
स्पेन को विश्वकप दिलाने वाले इनेस्ता का संन्यास
स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए दिग्गज खिलाड़ी मेसी के साथ भी खेले
सीरीज जीतने के साथ 5 साल पहले दिल्ली में मिली हार की कसक मिटाने उतरेगा भारत
बांग्लादेश से दूसरा टी-20 आज, भारतीय युवा क्रिकेटरों के पास छाप छोड़ने का मौका
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 55 फीसदी तक बढ़ी, ई-कारों में 7.76% गिरावट
फाडा के आंकड़े... ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री में 40.45 फीसदी का उछाल
हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी, सच्चाई, विकास व सुशासन की जीत
विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी बोले....
संदेह के आधार पर 17 वर्ष जेल में बिताने वाला बरी
हाईकोर्ट ने बयान में भौतिक विरोधाभास पाते हुए रद्द की उम्रकैद की सजा
पीडीए के साथ हो रहा अपमानजनक व्यवहार : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है।
पतंजलि विश्वविद्यालय को उच्च अंकों के साथ नैक का A+ ग्रेड
स्वामी रामदेव बोले-युवाओं को अखंड भारत का बोध होना चाहिए
जिलों में जाकर जनता को सुने आयोग : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उप्र. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्षों व सदस्यों के साथ बैठक की।