भारत में इलाज के लिए बांग्लादेश से आ रहे सबसे ज्यादा मरीज
Business Standard - Hindi|July 02, 2024
भारत में साल 2023 के दौरान बांग्लादेश से चिकित्सा के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान चिकित्सा उद्देश्य से भारत आने वाले बांग्लादेशियों की संख्या 48 फीसदी बढ़कर 4,49,570 हो गई। जबकि मालदीव, श्रीलंका, पाकिस्तान और म्यांमार जैसे अन्य पड़ोसी देशों से इलाज के लिए भारत आने वाले लोगों की संख्या काफी कम है।
दीपक पटेल और सोहिनी दास
भारत में इलाज के लिए बांग्लादेश से आ रहे सबसे ज्यादा मरीज

बिज़नेस स्टैंडर्ड के विश्लेषण में शामिल सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान श्रीलंका के लोगों को महज 1,432 चिकित्सा वीजा जारी किए जो एक साल पहले के मुकाबले 11.7 फीसदी कम है। इसी दौरान म्यांमार के नागरिकों को 3,019 चिकित्सा वीजा मिले जो एक साल पहले के मुकाबले 4 फीसदी अधिक है। पाकिस्तान के आंकड़े काफी कम हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में केवल 76 पाकिस्तानियों को चिकित्सा वीजा जारी किए गए जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 106 था।

मैक्स हेल्थकेयर के वरिष्ठ निदेशक और मुख्य बिक्री एवं विपणन अधिकारी अनस अब्दुल वाजिद ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, 'राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से हमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान से मरीज नहीं मिल रहे हैं। भारत सरकार इन देशों के मरीजों को वीजा जारी नहीं करती है। हमने नेपाल से आने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। म्यांमार से आने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है, मगर लंदन के फाइनैंशियल टाइम्स द्वारा अवैध किडनी प्रत्यारोपण के संबंध में की गई खोजबीन के बाद दूतावास एवं अधिकारी चिकित्सा वीजा जारी करने में काफी सतर्क हो गए हैं।'

वाजिद ने कहा कि बांग्लादेश से आने वाले मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, 'मरीज चेन्नई, बेंगलूरु, कोलकाता और दिल्ली जाते हैं। बांग्लादेश में भारतीय अस्पतालों की प्रतिष्ठा हमेशा से काफी अच्छी रही है। वहां के मरीज आम तौर पर प्रत्यारोपण, हृदयरोग, न्यूरो, ऑर्थो और कैंसर जैसी बीमारियों के उपचार के लिए यहां आते हैं। मैक्स हेल्थकेयर के प्रतिनिधि ढाका में मौजूद हैं जो हमारे अस्पतालों तक आने में मरीजों की मदद करते हैं।'

Esta historia es de la edición July 02, 2024 de Business Standard - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición July 02, 2024 de Business Standard - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE BUSINESS STANDARD - HINDIVer todo
किराना व क्विक कॉमर्स में प्रतिस्पर्धा की चिंता पर नजर
Business Standard - Hindi

किराना व क्विक कॉमर्स में प्रतिस्पर्धा की चिंता पर नजर

क्विक कॉमर्स से स्थानीय किराना दुकानों के कारोबार पर पड़ रहा असर

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024
चंपाई ने दिया झाममो से इस्तीफा
Business Standard - Hindi

चंपाई ने दिया झाममो से इस्तीफा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा दे दिया।

time-read
1 min  |
August 29, 2024
मध्य प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगा अदाणी समूह
Business Standard - Hindi

मध्य प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगा अदाणी समूह

ग्वालियर में बुधवार को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में अदाणी समूह ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने रखा है।

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024
बस! बहुत हो चुका: मुर्मू
Business Standard - Hindi

बस! बहुत हो चुका: मुर्मू

बंगाल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या से आहत हुईं राष्ट्रपति

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024
2029 तक 3 गुना बढ़ेगा डिजिटल लेनदेन
Business Standard - Hindi

2029 तक 3 गुना बढ़ेगा डिजिटल लेनदेन

भारत में साल 2028-29 तक डिजिटल वित्तीय लेनदेन की संख्या 481 अरब हो जाएगी, जो साल 2023-24 में 159 अरब थी।

time-read
1 min  |
August 29, 2024
'वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका'
Business Standard - Hindi

'वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका'

जन धन योजना के 10 साल पूरे

time-read
1 min  |
August 29, 2024
इंटर्नशिप से मिलेंगे कुशल कर्मी
Business Standard - Hindi

इंटर्नशिप से मिलेंगे कुशल कर्मी

बिज़नेस स्टैंडर्ड 'बीस्मार्ट एचआर कॉन्क्लेवः शेपिंग टुमॉरोज वर्कफोर्स' में बोले विशेषज्ञ

time-read
4 minutos  |
August 29, 2024
स्व-नियामक संगठन होगा फेस
Business Standard - Hindi

स्व-नियामक संगठन होगा फेस

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, यूपीआई और रुपे को वास्तव में वैश्विक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा रिजर्व बैंक

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024
एसएमई शेयरों में निवेश पर सेबी ने निवेशकों को आगाह किया
Business Standard - Hindi

एसएमई शेयरों में निवेश पर सेबी ने निवेशकों को आगाह किया

प्रवर्तकों की तरफ से पेश अवास्तविक तस्वीर से रहें सावधान

time-read
1 min  |
August 29, 2024
सोनी संग ज़ी का विवाद सुलझा मगर परिदृश्य अनिश्चित
Business Standard - Hindi

सोनी संग ज़ी का विवाद सुलझा मगर परिदृश्य अनिश्चित

विश्लेषकों की राय में ज़ी के शेयर की रेटिंग में बदलाव की संभावना नहीं

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024