कर्नाटक ने आरक्षण विधेयक रोका
Business Standard - Hindi|July 18, 2024
आरक्षण पर उद्योग जगत के साथ राजनीतिक वर्ग की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया
अर्चिस मोहन
कर्नाटक ने आरक्षण विधेयक रोका

र्नाटक की कांग्रेस सरकार के निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय कन्नड़ युवाओं को आरक्षण देने के फैसले का उद्योग जगत से लेकर राजनीतिक क्षेत्र में भी तीखा विरोध हुआ। एक केंद्रीय मंत्री ने जहां इस कदम को अर्थव्यवस्था को पीछे धकेलने वाला बताया, वहीं पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के एक मंत्री ने बेंगलूरु की आईटी इंडस्ट्री को विशाखापत्तनम स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रख दिया है। चारों ओर से आई कड़ी प्रतिक्रिया के बाद राज्य सरकार ने उस विधेयक को ठंडे बस्ते में डाल दिया जिसमें निजी क्षेत्र में कन्नड़ लोगों के लिए आरक्षण अनिवार्य किया गया था। कर्नाटक राज्य उद्योग, कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए रोजगार विधेयक, 2024 को सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया, 'निजी क्षेत्र के संगठनों, उद्योगों और उद्यमों में कन्नड़ लोगों को आरक्षण देने के लिए मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत विधेयक को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस पर आगामी दिनों में फिर से विचार किया जाएगा और निर्णय लिया जाएगा।'

नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर ऐंड सर्विस कंपनीज (नैसकॉम) ने कर्नाटक सरकार स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण देने के फैसले को गहरी चिंता का विषय करार दिया। संस्था ने चेताया है कि यदि इस पर किया गया तो यहां से कंपनियां दूसरे राज्यों में पलायन कर सकती हैं, क्योंकि केवल स्थानीय प्रतिभाएं उद्योग जगत की मांग को पूरा नहीं कर सकतीं। नैसकॉम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आंध्र प्रदेश के आईटी, संचार और उद्योग मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि आईटी उद्योग का आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्वागत है। कंपनियां बेंगलूरु से यहां आ सकती हैं।

Esta historia es de la edición July 18, 2024 de Business Standard - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición July 18, 2024 de Business Standard - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE BUSINESS STANDARD - HINDIVer todo
1 पर 1 बोनस शेयर देगी रिलायंस!
Business Standard - Hindi

1 पर 1 बोनस शेयर देगी रिलायंस!

एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा कि 5 सितंबर को बोर्ड बैठक में इस पर होगा विचार

time-read
2 minutos  |
August 30, 2024
किराना व क्विक कॉमर्स में प्रतिस्पर्धा की चिंता पर नजर
Business Standard - Hindi

किराना व क्विक कॉमर्स में प्रतिस्पर्धा की चिंता पर नजर

क्विक कॉमर्स से स्थानीय किराना दुकानों के कारोबार पर पड़ रहा असर

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024
चंपाई ने दिया झाममो से इस्तीफा
Business Standard - Hindi

चंपाई ने दिया झाममो से इस्तीफा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा दे दिया।

time-read
1 min  |
August 29, 2024
मध्य प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगा अदाणी समूह
Business Standard - Hindi

मध्य प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगा अदाणी समूह

ग्वालियर में बुधवार को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में अदाणी समूह ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने रखा है।

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024
बस! बहुत हो चुका: मुर्मू
Business Standard - Hindi

बस! बहुत हो चुका: मुर्मू

बंगाल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या से आहत हुईं राष्ट्रपति

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024
2029 तक 3 गुना बढ़ेगा डिजिटल लेनदेन
Business Standard - Hindi

2029 तक 3 गुना बढ़ेगा डिजिटल लेनदेन

भारत में साल 2028-29 तक डिजिटल वित्तीय लेनदेन की संख्या 481 अरब हो जाएगी, जो साल 2023-24 में 159 अरब थी।

time-read
1 min  |
August 29, 2024
'वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका'
Business Standard - Hindi

'वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका'

जन धन योजना के 10 साल पूरे

time-read
1 min  |
August 29, 2024
इंटर्नशिप से मिलेंगे कुशल कर्मी
Business Standard - Hindi

इंटर्नशिप से मिलेंगे कुशल कर्मी

बिज़नेस स्टैंडर्ड 'बीस्मार्ट एचआर कॉन्क्लेवः शेपिंग टुमॉरोज वर्कफोर्स' में बोले विशेषज्ञ

time-read
4 minutos  |
August 29, 2024
स्व-नियामक संगठन होगा फेस
Business Standard - Hindi

स्व-नियामक संगठन होगा फेस

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, यूपीआई और रुपे को वास्तव में वैश्विक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा रिजर्व बैंक

time-read
2 minutos  |
August 29, 2024
एसएमई शेयरों में निवेश पर सेबी ने निवेशकों को आगाह किया
Business Standard - Hindi

एसएमई शेयरों में निवेश पर सेबी ने निवेशकों को आगाह किया

प्रवर्तकों की तरफ से पेश अवास्तविक तस्वीर से रहें सावधान

time-read
1 min  |
August 29, 2024