ओलिंपिक हीरो की लोकप्रियता भुनाने को आतुर कंपनियां
Business Standard - Hindi|August 13, 2024
मनु भाकर, नीरज, लक्ष्य सेन, हरमनप्रीत और श्रीजेश जैसे खिलाड़ियों की लोकप्रियता के साथ बढ़ गई ब्रांड वैल्यू
अनुष्का भारद्वाज
ओलिंपिक हीरो की लोकप्रियता भुनाने को आतुर कंपनियां

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के सिल्वर पदक जीतना, लक्ष्य सेन और अर्जुन बबूता का बहुत कम अंतर से पोडियम तक जाने से चूक जाना, हॉकी टीम के लगातार दूसरी बार कांस्य पदक झटकना, मनु भाकर का एक ओलिंपिक में दो पदक जीतकर नई सनसनी बनना ओर विनेश फोगाट का हर भारतीय घर से भावनात्मक रूप से जुड़ जाना, पेरिस ओलिंपिक में भारतीय दल ने कुछ ऐसी ही सुनहरी कहानियों के साथ अपना सफर पूरा किया है। भारतीय कंपनियां इन ओलिंपिक हीरो की सफलता को भुनाने के लिए लालायित दिख रही हैं।

खेल प्रबंधन फर्म मेडालिन स्पोट्र्स ऐंड एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक वरुण चोपड़ा कहते हैं, 'पेरिस ओलिंपिक से भारतीय खेल मार्केटिंग क्षेत्र में नए खेल सितारे उभर कर सामने आए हैं। इन्हीं के साथ नई संभावनाओं के द्वार भी खुले हैं।' मनु भाकर, नीरज, सेन और हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का जिक्र करते हुए वह कहते हैं, 'कम से कम एक बायोपिक तो बनने की उम्मीद तो कर ही सकते हैं।'

भाला फेंक में भले ही चोपड़ा दोबारा स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए हों और केवल सिल्वर मेडल ही संतोष करना पड़ा हो, भले ही भारतीय शटलर पीवी सिंधु अपनी प्रतिस्पर्धा के शुरू में ही मुकाबले से बाहर हो गई हों, लेकिन ब्रांड विशेषज्ञ अभी भी उनकी ब्रांड वैल्यू को लेकर बहुत आशान्वित हैं। नई दिल्ली में ब्रांड रणनीतिकार शगुन गुप्ता कहती हैं, 'उनकी ब्रांड वैल्यू उनकी जीत से कहीं बढ़कर है। यह ब्रांड वैल्यू इन खिलाड़ियों से जुड़ी बेहतर से बेहतर परिणाम देने की उम्मीदों पर टिकी है।' मेडालिन स्पोर्ट्स के चोपड़ा कहते हैं, 'सिंधु का चोटों से उबर कर दोबारा लड़ने का माद्दा उन्हें कंपनियों की नजर में प्रासंगिक बनाए रखेगा।'

Esta historia es de la edición August 13, 2024 de Business Standard - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición August 13, 2024 de Business Standard - Hindi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE BUSINESS STANDARD - HINDIVer todo
एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका
Business Standard - Hindi

एआई के दुरुपयोग की बढ़ती आशंका

प्रिंसटन विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक जॉन एरिस्टॉटल फिलिप्स ने एक शोध पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि परमाणु बम कैसे बनाया जाता है।

time-read
4 minutos  |
February 17, 2025
Business Standard - Hindi

वैश्विक इक्विटी मार्केट कैप में भारत की हिस्सेदारी घटी

देश की सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण सितंबर के आखिर से अब तक करीब 1,050 अरब डॉलर घटा

time-read
2 minutos  |
February 17, 2025
छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं
Business Standard - Hindi

छात्र आवास बाजार में उभर रहीं बड़ी संभावनाएं

भारत में शिक्षण संस्थानों की बढ़ती मांग के साथ छात्रों के आवास बाजार का दायरा तेजी से उभरने वाला है, क्योंकि इन संस्थानों में पढ़ने आने वाले लाखों बाहरी छात्रों को रहने के लिए छात्रावास और किराए के घरों की आवश्यकता होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे छात्रों की संख्या बढ़ेगी, आवास की मांग में वृद्धि होती जाएगी।

time-read
1 min  |
February 17, 2025
Business Standard - Hindi

हीरो मोटोकॉर्प का 2 अंकों में राजस्व वृद्धि का लक्ष्य

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प नए उत्पाद और खंडों में सतत निवेश के जरिये अगले वित्त वर्ष में अपने राजस्व में दो अंकों में वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है।

time-read
1 min  |
February 17, 2025
बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम
Business Standard - Hindi

बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम

सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की परियोजनाएं विकसित करने पर है। इससे बंदरगाहों पर भीड़ कम होगी और वे बेहतर ढंग से तैयार भी होंगे। इन मसलों के कारण ही भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत अधिक रहती है।

time-read
1 min  |
February 17, 2025
शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक
Business Standard - Hindi

शेयरों की टूटी धमक तो सोने की बढ़ी चमक

विश्लेषकों का कहना है कि सोने में 10-15 प्रतिशत करें निवेश, लेकिन पिछले साल जितने लाभ की उम्मीद न करें

time-read
1 min  |
February 17, 2025
Business Standard - Hindi

अवीवा इंडिया पर 75 लाख डॉलर का दंड

भारतीय कर अधिकारियों ने ब्रिटिश बीमा कंपनी अवीवा की घरेलू इकाई को पिछले करों और दंड के रूप में 75 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।

time-read
1 min  |
February 17, 2025
Business Standard - Hindi

सैमसंग इंडिया के संयंत्र में हड़ताल और गहराने का अंदेशा

सैमसंग इंडिया के श्रीपेरंबदूर संयंत्र में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच ताजा गतिरोध सोमवार से और तेज हो सकता है। इसकी वजह यह है कि सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स) के समर्थन वाले लगभग 1,000 श्रमिक अपने परिवार के लोगों के साथ वरचत्र में बड़ी भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।

time-read
1 min  |
February 17, 2025
अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़!
Business Standard - Hindi

अमेरिकी वीजा के लिए मंदिरों में बढ़ी भीड़!

अमेरिकी वीजा मिलने में सख्ती होने के डर से परामर्शदाता एजेंसियों की सेवाएं ले रहे लोग, मंदिरों में भी कर रहे प्रार्थना

time-read
4 minutos  |
February 17, 2025
2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात
Business Standard - Hindi

2030 तक नौ लाख करोड़ का कपड़ा निर्यात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत टेक्स 2025 में कहा कि भारत दुनिया में वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक

time-read
3 minutos  |
February 17, 2025