![भारतीय टीम ने दी सुपर-8 में दस्तक](https://cdn.magzter.com/1605174342/1718259078/articles/wId8HYon-1718262491995/1718262765364.jpg)
भारत ने टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के मैच में अमेरिका को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई भले ही कर लिया हो लेकिन इस जीत पर इतराने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि पाकिस्तान और अमेरिका को हराने में उसे पसीने बहाने पड़े। वह तो भला हो अमेरिकियों की खराब फील्डिंग और पांच पेनाल्टी रन का जिसके कारण भारत ने 111 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल किया।
न्यूयार्क की नसाऊ काउंटी के आइजनहवर पार्क में बने अस्थायी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद नहीं है और इसका फायदा उठाते हुए भारतीय गेंदबाजों ने अमेरिका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन ही बनाने दिए। अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लेकर उनकी बल्लेबाजी को झकझोर दिया। हालांकि छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। विराट कोहली अपनी पहली ही गेंद पर शून्य और कप्तान रोहित शर्मा तीन रन पर आउट हुए। भारत ने 15 रन के कुल योग पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। अमेरिका में विश्व कप टीम के साथ नहीं आए विराट बांग्लादेश के विरुद्ध अभ्यास मैच भी नहीं खेल सके थे और उन्होंने सिर्फ दो अभ्यास सत्र में भाग लिया, उसमें भी वह लय में नहीं दिखे थे। यही कारण है कि भारत की पाटा पिच पर आइपीएल में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले कोहली यहां की पिच पर खुद को अब तक अभ्यस्त नहीं कर सके हैं। वह अब तक खेले गए तीन विश्व कप मैचों में 01, 04 और 00 रन बनाकर आउट हुए। रोहित भी आयरलैंड के विरुद्ध एक अर्धशतक के अलावा कुछ खास नहीं कर सके हैं।
Esta historia es de la edición June 13, 2024 de Dainik Jagran.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición June 13, 2024 de Dainik Jagran.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![सीआइसी के पास नियम बनाने व पीठ गठित करने का अधिकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/asVX5FVPd1720927264897/1720927407548.jpg)
सीआइसी के पास नियम बनाने व पीठ गठित करने का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रभावी कामकाज को सीआइसी की स्वायत्तता जरूरी
![उपचुनाव के नतीजों का बजट सत्र में दिखेगा असर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/ktI6rPMID1720927077439/1720927253252.jpg)
उपचुनाव के नतीजों का बजट सत्र में दिखेगा असर
हिमाचल व उत्तराखंड में भाजपा से टक्कर में कांग्रेस को मिली जीत
![यशस्वी-शुभमन की आंधी में उड़ा जिंबाब्वे](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/8crOenW8M1720926905326/1720927069536.jpg)
यशस्वी-शुभमन की आंधी में उड़ा जिंबाब्वे
चौथे टी-20 मैच में जिंबाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे
![कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का मोदी सरकार पर फोन हैकिंग का आरोप](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/xDq9VD3I31720926760309/1720926891308.jpg)
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का मोदी सरकार पर फोन हैकिंग का आरोप
एपल की ओर से आए संदेश को कांग्रेस नेता ने इंटरनेट मीडिया पर किया साझा
![साल के अंत तक 4जी नेटवर्क से जुड़ेंगे सीमावर्ती गांव](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/yKe46gqfp1720926672721/1720926753633.jpg)
साल के अंत तक 4जी नेटवर्क से जुड़ेंगे सीमावर्ती गांव
गृह मंत्री शाह वाइब्रेंट विलेज योजना की प्रगति की समीक्षा की
!['अखिलेश बताएं, क्या अराजकता का हिस्सा थे मुलायम'](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/286oJ4r3_1720926465946/1720926659588.jpg)
'अखिलेश बताएं, क्या अराजकता का हिस्सा थे मुलायम'
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत की टिप्पणी पर भाजपा ने आइएनडीआइए के सहयोगियों से पूछा प्रश्न
![मदद मिले तो ज्यादा रोजगार दे सकता है खेल उत्पाद उद्योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/Xj7UV5_5M1720926303002/1720926455246.jpg)
मदद मिले तो ज्यादा रोजगार दे सकता है खेल उत्पाद उद्योग
वैश्विक भागीदारी बढाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए विशेष निर्यात प्रोत्साहन चाहते हैं मेरठ और जालंधर के कारोबारी
![आसान बने कानून की पढ़ाई, क्षेत्रीय भाषाओं का बढ़े प्रयोग: सीजेआइ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/VejW7UAQ61720926161449/1720926289545.jpg)
आसान बने कानून की पढ़ाई, क्षेत्रीय भाषाओं का बढ़े प्रयोग: सीजेआइ
योगी आदित्यनाथ बोले- विधि का शासन ही सुशासन की पहली शर्त
![भाऊ के आतंक पर लगाम लगाने में जुटी पुलिस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/p1EE9obkQ1720926029084/1720926152346.jpg)
भाऊ के आतंक पर लगाम लगाने में जुटी पुलिस
बाहरी दिल्ली में एक व सोनीपत में तीन शूटर पुलिस ने मार गिराए
![सड़क पर भरे पानी में उतरा करंट, महिला की मौत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1764871/vg7fmH0fC1720925797162/1720926019701.jpg)
सड़क पर भरे पानी में उतरा करंट, महिला की मौत
यमुना विहार में वजीराबाद रोड पर सी-ब्लाक की सर्विस रोड पर लगे बिजली के खंभे से दौड़ा करंट