इस बार हेड से आगे निकले रोहित
Dainik Jagran|June 25, 2024
डब्ल्यूटीसी फाइनल, वनडे विश्व कप का करिश्मा नहीं दोहरा पाए ट्रेविस. आस्ट्रेलिया को हराकर वनडे विश्व कप में मिली हार का हिसाब चुकाया
अभिषेक त्रिपाठी
इस बार हेड से आगे निकले रोहित

पिछले साल लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक शतक के साथ कुल 181 रन और अहमदाबाद में वनडे विश्व कप के फाइनल में 120 गेंद पर 137 रन बनाकर भारतीय टीम को दो आइसीसी ट्राफी से महरूम रखने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड (76) ने सोमवार को डेरेन सैमी स्टेडियम में एक समय भारत के हाथों से मैच दूर कर दिया था लेकिन आखिरी में भारतीय गेंदबाजों की कारीगरी से रोहित की टीम ने 24 रन से जीत हासिल करके टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया।

वनडे विश्व कप के मैन आफ द मैच और आइपीएल में 15 मैचों में 191.55 के स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाने वाले हेड के सहारे आस्ट्रेलिया ने 206 रनों का पीछा करते हुए एक समय 10 ओवर में 99 रन बना लिए थे। उस समय हेड 26 गेंद पर 54 रन बनाकर खेल रहे थे और आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 ओवर में 107 रनों की जरूरत थी। उसके पास आठ विकेट भी थे लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव (चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट) की सधी गेंदबाजी और बाद में रिवर्स स्विंग मिलने से टीम भारत ने मैच पलट दिया। 17वें ओवर में जब जसप्रीत बुमराह ने 76 रन के निजी स्कोर पर ने हेड को चलता किया तो मैच भारत के पाले में चला गया। इस जीत के साथ भारत ने वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

रोहित का कमाल : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को फटाफट क्रिकेट का पाठ पढ़ाया। इस विश्व कप में पिछले पांच मैचों में नाबाद 52, 13, 03, 08 और 23 की ही पारी खेल पाए रोहित पूरे रौब में दिखे। उन्होंने 24.75 करोड़ रुपये में केकेआर में बिके मिशेल स्टार्क का मार मारकर बुरा हाल कर दिया। भारत ने एक समय 11.1 ओवर में 127 रन बना लिए थे लेकिन बाद में ज्यादा रन नहीं बन सके। भारत ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 43 रन बनाए। शिवम दुबे ने अपेक्षाकृत धीमा खेलते हुए 22 गेंद पर 28 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 31 जबकि हार्दिक ने दो छक्के और एक चौके के साथ 27 रन बनाए। उन्होंने अपने 92 में से 76 रन बाउंड्री से बनाए। जब तक रोहित क्रीज पर थे तो शुरुआती 11 में से छह ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बने, उनके आउट होने के बाद आखिरी छह ओवर में सिर्फ दो में ऐसा हो सका।

Esta historia es de la edición June 25, 2024 de Dainik Jagran.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

Esta historia es de la edición June 25, 2024 de Dainik Jagran.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE DAINIK JAGRANVer todo
विस चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा होंगे हेमंत
Dainik Jagran

विस चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा होंगे हेमंत

दोबारा जेल की स्थिति में हेमंत केजरीवाल की राह चल सकते हैं

time-read
2 minutos  |
July 04, 2024
रास से विपक्षी सांसदों ने किया वाकआउट
Dainik Jagran

रास से विपक्षी सांसदों ने किया वाकआउट

खरगे बोले-झूठ बोलना, लोगों को गुमराह करना और सच्चाई के खिलाफ बोलना पीएम की आदत क. पक

time-read
2 minutos  |
July 04, 2024
जयशंकर ने रूस के समक्ष उठाया युद्ध में फंसे भारतीयों का मुद्दा
Dainik Jagran

जयशंकर ने रूस के समक्ष उठाया युद्ध में फंसे भारतीयों का मुद्दा

अगले हफ्ते पीएम मोदी व पुतिन के बीच वार्ता में भी उठेगा यह मुद्दा

time-read
3 minutos  |
July 04, 2024
उठ रहे सवाल, एफआइआर में बाबा का नाम क्यों नहीं
Dainik Jagran

उठ रहे सवाल, एफआइआर में बाबा का नाम क्यों नहीं

पुलिस ने मामले में सिर्फ मुख्य सेवादार और आयोजकों को ही बनाया है आरोपित

time-read
1 min  |
July 04, 2024
आज देश पहुंचेंगे विश्व विजेता, मुंबई में होगी विजय परेड
Dainik Jagran

आज देश पहुंचेंगे विश्व विजेता, मुंबई में होगी विजय परेड

भारतीय टीम, बीसीसीआइ अधिकारियों और मीडिया सदस्यों को लेकर बारबाडोस से रवाना हुआ विशेष विमान एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप'

time-read
2 minutos  |
July 04, 2024
मणिपुर में सामान्य हो रहे हालात, बंद करें आग में घी डालने का काम : मोदी
Dainik Jagran

मणिपुर में सामान्य हो रहे हालात, बंद करें आग में घी डालने का काम : मोदी

पीएम ने कहा, हिंसा में लगातार आ रही कमी से बढ़ी स्थायी शांति की उम्मीद

time-read
2 minutos  |
July 04, 2024
जलभराव दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की मंत्री आतिशी ने मांगी रिपोर्ट
Dainik Jagran

जलभराव दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की मंत्री आतिशी ने मांगी रिपोर्ट

पीडब्ल्यूडी के मानसून कंट्रोल रूम का दौरा किया, बोलीं- लोगों को परेशानी नहीं हो

time-read
1 min  |
July 04, 2024
हेमंत तीसरी बार बनेंगे झारखंड के सीएम
Dainik Jagran

हेमंत तीसरी बार बनेंगे झारखंड के सीएम

विधायकों ने आम सहमति से चुना अपना नेता, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दिया इस्तीफा

time-read
1 min  |
July 04, 2024
गुजरात कांग्रेस दफ्तर पर हमले ने भाजपा पर मेरी बात पुष्ट की: राहुल
Dainik Jagran

गुजरात कांग्रेस दफ्तर पर हमले ने भाजपा पर मेरी बात पुष्ट की: राहुल

लोस में नेता विपक्ष ने हमले को कायरना बताते हुए साधा निशाना

time-read
1 min  |
July 04, 2024
कांग्रेस संविधान की सबसे बडी विरोधी : मोदी
Dainik Jagran

कांग्रेस संविधान की सबसे बडी विरोधी : मोदी

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का दिया जवाब

time-read
3 minutos  |
July 04, 2024