![यज्ञ संपूर्ण](https://cdn.magzter.com/1605174342/1719702654/articles/0Yi3owwvG1719715853898/1719716304434.jpg)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने विश्व कप ट्राफी जीतने के लिए पांच जून को जो यज्ञ शुरू किया था वो इस जीत के साथ ही संपूर्ण हो गया।
गेंदबाजों ने बदल दिया खेल : भारतीय टीम के 176 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। पहली बार फाइनल खेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीतने के लिए 24 गेंद पर सिर्फ 26 रनों की जरूरत थी। 52 रन बनाने वाले हेनरिक क्लासेन क्रीज पर थे, जो अक्षर पटेल के एक ओवर में दो चौके व दो छक्के मार चुके थे लेकिन होता वही है जो भगवान चाहता है। मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद के बाद एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करने वाले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या बारबाडोस में भारत को जिताने के लिए एक-दूसरे के साथ खड़े थे। रोहित ने 17वां ओवर हार्दिक को दिया और उन्होंने क्लासेन को पंत के हाथों कैच आउट कराकर मैच का रुख मोड़ दिया। इस ओवर में चार रन ही गए। अगला ओवर में गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। यही ओवर मैच की दिशा तय करने वाला था। बुमराह को खेलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। और मार्को जेनसेन जैसे गेंदबाज के लिए तो यह नामुमकिन काम था।
17वें ओवर की चौथी गेंद कहां से आई और कहां को चली गई ये जेनसेन को पता भी नहीं चला। जेनसेन ने परफेक्ट डिफेंस किया लेकिन गेंद गिल्ली को चूमते हुए निकल गई। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ दो रन दिए । इस गेंदबाज ने आठ मैचों में 4.18 की इकोनामी से 8.27 के औसत से 15 विकेट लिए । यह अब तक हुए टी-20 विश्व कप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ इकोनामी रेट है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप ने 19वें ओवर में चार और पांड्या ने आखिरी ओवर में सात रन दिए। इस ओवर में दो विकेट भी मिले। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के पास जब मिलर का शानदार कैच लपका तो उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना नामुमकिन हो गया। भारत ने सात रन से दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्राफी जीत ली। हार्दिक ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।
Esta historia es de la edición June 30, 2024 de Dainik Jagran.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición June 30, 2024 de Dainik Jagran.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![ग्रेस मार्क्स पाने वाला कोई भी छात्र नीट यूजी में नहीं हासिल कर सका 720 अंक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/zguM5q8zS1719896823784/1719896920278.jpg)
ग्रेस मार्क्स पाने वाला कोई भी छात्र नीट यूजी में नहीं हासिल कर सका 720 अंक
1,563 छात्रों का एनटीए ने फिर से जारी किया रिजल्ट
![देश के सबसे भरोसेमंद बलों में एक दिल्ली पुलिस: एलजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/NTZVMr7wr1719896745511/1719896805722.jpg)
देश के सबसे भरोसेमंद बलों में एक दिल्ली पुलिस: एलजी
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को न्यू पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप स्थित परेड ग्राउंड में कमिश्नरी दिवस समारोह परेड का आयोजन किया। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने पुलिस बल की सलामी ली।
![अब तक घोषित नहीं हुए सीयूईटी के परिणाम, डीयू के सत्र पर पड़ेगा असर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/-7D5rtFpV1719896638456/1719896731329.jpg)
अब तक घोषित नहीं हुए सीयूईटी के परिणाम, डीयू के सत्र पर पड़ेगा असर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अभी तक आंसर-की भी नहीं की गई है जारी
![भारतीय महिलाओं की ऐतिहासिक जीत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/lz5qfy7in1719896526577/1719896607374.jpg)
भारतीय महिलाओं की ऐतिहासिक जीत
भारत ने 37 रन का लक्ष्य 9.2 ओवर में प्राप्त किया, स्नेह राणा बनीं प्लेयर आफ द मैच
![टी-20 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम में रोहित समेत छह भारतीय](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/WInY1pG941719896451386/1719896520604.jpg)
टी-20 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम में रोहित समेत छह भारतीय
फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले विराट को आइसीसी की टीम में जगह नहीं, अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ियों को मिली जगह
![बारबाडोस में ही फंसी है भारतीय टीम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/RmgcithRV1719896346298/1719896422150.jpg)
बारबाडोस में ही फंसी है भारतीय टीम
लगातार दूसरे दिन चक्रवाती तूफान बेरिल के कारण बंद रहा ग्रांटली एडम्स एयरपोर्ट, शाह टीम को निकालने का कर रहे प्रयास
![जून में 1.74 लाख करोड़ रहा जीएसटी संग्रह](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/sus-BPyC-1719896258731/1719896337034.jpg)
जून में 1.74 लाख करोड़ रहा जीएसटी संग्रह
अप्रैल-जून 2024 में 5.57 लाख करोड़ रुपये रहा कुल संग्रह
![उड्डयन मंत्री ने आइजीआई एयरपोर्ट का लिया जायजा, हालात सुधरने की उम्मीद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/_DdNAlWBq1719896117843/1719896247135.jpg)
उड्डयन मंत्री ने आइजीआई एयरपोर्ट का लिया जायजा, हालात सुधरने की उम्मीद
टर्मिनल-2 व 3 के सामान्य एंट्री गेटों पर यात्रियों की कतारें लंबी होती जा रही हैं
![मेधा पाटकर को पांच महीने की सजा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/DC8BHgJ0K1719896038276/1719896108281.jpg)
मेधा पाटकर को पांच महीने की सजा
वीके सक्सेना से जुड़े 23 वर्ष पुराने आपराधिक मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने सुनाया फैसला
![पहली ही वर्षा में सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1751778/0HLNhjGQt1719895945486/1719896031599.jpg)
पहली ही वर्षा में सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे
लोक निर्माण विभाग ने कहा, गड़ढे भरने के लिए लगातार चल रहे काम में लाई जाएगी तेजी