छग की पांच सीटों पर बादलों की तरह बरसे वोट, पर रायपुर-बिलासपुर पीछे
Hari Bhoomi|May 08, 2024
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को लोकतंत्र के महापर्व की पूर्णाहुति हुई। यहां की रायपुर मे सात सीटों पर मतदान हुआ।
छग की पांच सीटों पर बादलों की तरह बरसे वोट, पर रायपुर-बिलासपुर पीछे
  • सीएम साय ने गृहग्राम बगिया में किया मतदान
  • भूपेश ने अपने गांव कुरुदडीह में डाला वोट

राजधानी में सुबह मौसम सुहाना रहा और शाम को बादल जमकर बरसे। बादलों की तरह ही छग की पांच सीटों पर वोट भी बरसे। शाम 5.30 बजे तक यहां 7 सीटों पर 66 फीसदी से ज्यादा मतदान की सूचना थी, पर रायपुर-बिलासपुर पीछे रहे गऐ।

पिछले चुनाव में इन सीटों पर औसतन 71 प्रतिशत मतदान हुआ था। खास बात ये है कि इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए वोटिंग के लिए समय बढ़ाया गया था। मतदान के लिए सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक का समय रखा गया था। शाम 6 बजे के पहले केंद्र परिसर में आ जाने वाले मतदाताओं को भी वोट डालने का अवसर दिया गया। राज्यभर में कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर आमतौर पर शांति रही। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर मतदान का काम पूरा हो गया है। इस दौर के चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह क्षेत्र जशपुर जिले के बगीचा मतदान केंद्र में परिवार सहित मतदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग  जिले में अपने गृहग्राम कुरुदडीह में वोट किया। तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, सरगुजा और रायगढ़ सीट शामिल है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि लगभग सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ है। हालांकि जांजगीर चांपा एससी सीट पर बसपा और कोरबा सामान्य सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गोंगपा के प्रत्याशियों ने मुकाबले की बात कही है।

Esta historia es de la edición May 08, 2024 de Hari Bhoomi.

Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.

MÁS HISTORIAS DE HARI BHOOMIVer todo
आईफा उत्सवम में छाए साउथ सिनेमा के सितारे...
Hari Bhoomi

आईफा उत्सवम में छाए साउथ सिनेमा के सितारे...

नानी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

time-read
1 min  |
September 29, 2024
रामकृष्ण केयर अस्पताल में मनाया गया वर्ल्ड हॉर्ट डे
Hari Bhoomi

रामकृष्ण केयर अस्पताल में मनाया गया वर्ल्ड हॉर्ट डे

बिजनेस साइट

time-read
1 min  |
September 29, 2024
सिनर तीन सेट में जीते तीसरे दौर में सबालेंका
Hari Bhoomi

सिनर तीन सेट में जीते तीसरे दौर में सबालेंका

चाइना ओपन

time-read
1 min  |
September 29, 2024
जयसूर्या ने रचा इतिहास, पहले 16 टेस्ट में 9 बार चटकाए पांच विकेट
Hari Bhoomi

जयसूर्या ने रचा इतिहास, पहले 16 टेस्ट में 9 बार चटकाए पांच विकेट

टेस्ट : संयुक्त दूसरे सबसे तेज 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी

time-read
2 minutos  |
September 29, 2024
कांकेर में एनआईए की दबिश, आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापा
Hari Bhoomi

कांकेर में एनआईए की दबिश, आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापा

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता की हत्या मामले में एनआईए क रही जांच

time-read
1 min  |
September 29, 2024
हीरालाल और चार बेटियों ने खाया था 'मीठा जहर'!
Hari Bhoomi

हीरालाल और चार बेटियों ने खाया था 'मीठा जहर'!

दिल्ली के सुसाइड कांड में सीसीटीवी से बड़ा खुलासा

time-read
1 min  |
September 29, 2024
दो महीने में हिजबुल्ला की लीडरशिप खत्म चीफ हसन मारा गया, खोमनई अंडरग्राउंड
Hari Bhoomi

दो महीने में हिजबुल्ला की लीडरशिप खत्म चीफ हसन मारा गया, खोमनई अंडरग्राउंड

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- पीड़ितों को न्याय मिला, महबूबा ने नसरल्लाह को बताया शहीद

time-read
2 minutos  |
September 29, 2024
महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले होंगे विस चुनाव
Hari Bhoomi

महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले होंगे विस चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी जानकारी

time-read
1 min  |
September 29, 2024
बेंगलुरु के नामचीन होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में भी अलर्ट
Hari Bhoomi

बेंगलुरु के नामचीन होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में भी अलर्ट

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को ताज वेस्ट एंड होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

time-read
1 min  |
September 29, 2024
'बापू भी दावेदार और बेटा भी, कांग्रेस में सीएम बनने के लिए मारामारी', इनकी सोच दलित-पिछड़ा विरोधी
Hari Bhoomi

'बापू भी दावेदार और बेटा भी, कांग्रेस में सीएम बनने के लिए मारामारी', इनकी सोच दलित-पिछड़ा विरोधी

हरियाणा में पीएम मोदी का बड़ा हमला : जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी स्थिरता नहीं आ सकती

time-read
3 minutos  |
September 29, 2024