![7 लेटैस्ट साड़ी ट्रैंड्स 7 लेटैस्ट साड़ी ट्रैंड्स](https://cdn.magzter.com/1338803896/1657891159/articles/odzH35K2t1658397956991/1658398288071.jpg)
आप चाहे कितनी भी स्मार्ट वैस्टर्न ड्रैस पहन लें, लेकिन साड़ी की बात ही कुछ और होती है. साड़ी ऐलिगैंट लुक देने के साथसाथ सैक्सी लुक देने का भी काम करती है. आप साड़ी हर ओकेजन पर पहन कर खुद की पर्सनैलिटी में चार चांद लगा सकती हैं. बस आप को यह पता होना चाहिए कि कौन सी साड़ी ट्रैंड में चल रही है और उसे किस ओकेजन पर कैसे वियर करना है.
आइए, जानते हैं लेटैस्ट साड़ी ट्रेंड्स के बारे में:
औरगजा साड़ी
अगर आप भी हैं साड़ी लवर, लेकिन हैवी साड़ी के डर से स्पैशल ओकेजन पर भी साड़ी को वियर करने से डरती हैं तो जान लें कि आप के लिए लेटैस्ट ट्रैंड में चल रही औरगेंजा साड़ी बैस्ट है क्योंकि एक तो यह सिल्क लुक देने के कारण रौयल लुक देती है, साथ ही लाइट वेटेड, सौफ्ट फैब्रिक और एक से बढ़ कर एक प्रिंट्स इसे हर ओकेजन के लिए खास बनाते हैं. फिर चाहे पार्टी हो, मैरिज हो या फिर गैटटुगैदर, आप आसानी से इसे मिनटों में पहन कर खुद को अट्रैक्टिव व अमेजिंग लुक दे सकती हैं. इस के लिए आप अपनी चौइस के हिसाब से औरगेंजा साड़ी खरीद सकती हैं.
क्या है ट्रैंड में: मार्केट में आप को सिल्क औरगेंजा साड़ी, प्लेन औरगेंजा साड़ी, बनारसी औरगेंजा साड़ी, कांची औरगेंजा साड़ी, फैंसी औरगेंजा साड़ी, गिलास औरगेंजा साड़ी, प्रिंटेड औरगेंजा साड़ी, औरगेंजा टिशू साड़ी आदि मिल जाएंगी. जिन्हें आप ओकेजन, साड़ी के डिजाइन के हिसाब से खरीद पर अपने खास दिन को और खास बना सकती हैं. ये आप को ₹2 हजार से ₹20 हजार तक में मिल जाएंगी.
सैलिब्रिटीज भी नहीं हैं पीछे: अगर बात करें आलिया भट्ट की, जिन्होंने एक फैस्टिवल के दौरान रेड फ्लोरल औरगेंजा साड़ी को न्यूड मेकअप के साथ सिंपल सी बिंदी व हैवी झुमकों के साथ वियर कर के सब को अट्रैक्ट किया और उन के लुक व साड़ी को देख हरकोई व्हट ए लुक आलिया कहे बिना खुद को नहीं रोक पाया.
करीना कपूर: इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बेबो के नाम से भी जानते हैं. जब उन्होंने पेस्टल औरगेंजा साड़ी, जिस पर बेबो लिखा था, पहनी साड़ी का फोटो शेयर किया, तो उन्हें ढेरों कौंप्लिमैंट्स मिलने के साथसाथ फैंस उन के इस लुक के दीवाने भी बन गए. इस साड़ी के साथ करीना ने औफशोल्डर ब्लाउज के साथ डैंगलर्स पहन कर अपने लुक को ऐलिगैंस बनाया.
Esta historia es de la edición July First 2022 de Grihshobha - Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor ? Conectar
Esta historia es de la edición July First 2022 de Grihshobha - Hindi.
Comience su prueba gratuita de Magzter GOLD de 7 días para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9,000 revistas y periódicos.
Ya eres suscriptor? Conectar
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...