Intentar ORO - Gratis
लालकिला कुछ अनसुनी बातें
Grihshobha - Hindi
|April Second 2023
यकीनन आप ने लालकिला जरूर देखा होगा. मगर इस की कुछ अनोखी बातें जानिए, जो शायद ही आप ने सुनी होंगी...
देश की आजादी की जंग का गवाह लालकिला मुगलकालीन वास्तुकला, सृजनात्मकता और सौंदर्य का अनुपम और अनूठा उदाहरण है. मुगल शासक शाहजहां ने 11 वर्ष तक आगरा यानी अकबराबाद से शासन करने के बाद तय किया कि राजधानी को दिल्ली लाया जाए, उसी ने दिल्ली में लालकिले की नींव रखवाई. शाहजहां यानी 5वां मुगल शहंशाह अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने समय में बहुत लोकप्रिय रहा. 1639 में मुगल सम्राट शाहजहां ने दुनिया के इस सब से खूबसूरत और भव्य किले का निर्माण शुरू करवाया था.
इतालवी इतिहासकार निकोलाओ मनूची लिखते हैं, "राजपाट से अपना ध्यान बंटाने के लिए शाहजहां संगीत और नृत्य का सहारा लिया करता था. विभिन्न संगीत वाद्य और शेरोशायरी सुनना उन की आदत थी. वे खुद भी अच्छाखासा गा लेता था. उन के साथ गाने और नाचने वाली लड़कियों का एक समूह हमेशा चलता था."
आगरे में बहुत भीड़ हो गई थी और शाहजहां के लिए वहां काम करना मुश्किल हो रहा था. जबकि 'दिल्ली सैंटर औफ ट्रेड' था इसलिए उस ने अपनी राजधानी दिल्ली को बनाने का फैसला लिया और इसे शाहजानाबाद नाम दिया. 16 अप्रैल, 1648 यानी करीब 9 साल में लालकिला बन कर तैयार हुआ. उस ने लालकिले को 'मुबारक ए किला' नाम दिया था. करीब डेढ़ किलोमीटर की परिधि में फैले भारत के इस भव्य ऐतिहासिक स्मारक के चारों तरफ करीब 30 मीटर ऊंची पत्थर की दीवार बनी हुई है जिस में मुगलकालीन वास्तुकला का इस्तेमाल कर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है.
अनमोल धरोहर
शाहजहां के दरबार के उस्ताद हामिद और उस्ताद अहमद ने लालकिले का निर्माण किया था. कहा जाता है कि जब यह किला बनाया जा रहा था तो शाहजहां बहुत जल्दी में था क्योंकि यमुना के किनारे किला बन रहा था, जबकि दोनों उस्ताद चाहते थे कि नींव पहले सूख जाए फिर आगे काम करेंगे. मगर शाहजहां मान नहीं रहा था. तब ये दोनों एकदम से गायब हो गए थे. उस वक्त शाहजहां ने 6 महीने इंतजार किया और फिर इन के ऊपर ईनाम रखवा दिया.
Esta historia es de la edición April Second 2023 de Grihshobha - Hindi.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Grihshobha - Hindi
Grihshobha - Hindi
अपनी यादों को ऐसे रखें सुरक्षित
नए डिजिटल तरीके अपना कर आप अपने फोटोज को ताउम्र सुरक्षित रख सकते हैं, कुछ इस तरह...
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
अंबिका अग्रवाल
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पेरेंटिंग
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
नीना गुप्ता
“अपने अभिनय, कला और निर्देशन द्वारा महिलाओं की कहानियां, उनकी दुनिया के सामने रखती हैं”
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
पायल कपाड़िया
\" पायल भारत में आधारहीन उपेक्षित कहानियों को उजागर करने वाली और मुख्यधारा की धारणाओं को चुनौती देने वाली एक नई आवाज के रूप में उभरी हैं\"
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
ऐसे निभाएं ओवर पजैसिव सासूमां से
सासूमां के नैगेटिव स्वभाव की वजह से वह दिन दिन चिड़चिड़ी होती जा रही है, तो उन्हें हैंडल करने के कारगर टिप्स जानिए ....
4 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सपनों की नगरी मुंबई में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित हुई खास महिलाएं
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में बुलंद सोच रखने वाली ऐसी महिला शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज को एक नया रास्ता दिखाया, महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई या फिर अपने काम से विश्व परिदृश्य में भारत का परचम लहराया, ऐसी साहसी और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं जिन्होंने अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार कर एक नई राह बनाई.
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
बोल्ड लुक के लिए लिप कलर
परफैक्ट लुक के लिए कैसा हो लिप कलर...
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
वी बोथ मिस्ड द ट्रेन
मेरी एक गलती के कारण 2 प्यार करने वाले सदा के लिए दूर हो गए और फूल की रखवाली कांटे के हिस्से आ गई...
8 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सुप्रिया पाठक इंपावरमेंट थ्रू इंटरटेनमेंट अवार्ड
\"मैं चाहती हूं कि फिल्म मेकर दर्शकों को ब्लेम न करें बल्कि अलगअलग पौजिटिव चीजें दे कर तो देखें, हो सकता है चल जाएं\"
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
स्ट्रैटजी प्लानिंग सीख कर प्रोफैशनल जर्नी को आगे बढ़ाने का रास्ता बता रही हैं सौम्या...
सौम्या मोहंती 28 सालों से मार्केटिंग रिसर्च में है, जहां वे उपभोक्ताओं को समझ, उन की आवाज प्लान और स्ट्रैटजी के रूप में सामने रखती है. आज गृहशोभा उन के इंटरव्यू के जरीए स्कूल से कालेज की ओर बढ़ते स्टूडेंट्स के लिए कुछ एडवाइस और गाइडेंस ले कर आई है.
4 mins
March Second 2026
Translate
Change font size

