![सस्ती जान पर भारी पराली सस्ती जान पर भारी पराली](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1732253698/articles/SDV8XKSCX1732269272175/1732269682136.jpg)
छह नवंबर को हरियाणा के उकलाना की नई अनाज मंडी में भीखेवाला गांव के किसान रामभगत ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के मुताबिक गेहूं की फसल के लिए डीएपी खाद न मिलने से परेशान रामभगत ने यह कदम उठाया। दो एकड़ की खेती से पत्नी और दो बच्चों के साथ रामभगत के लिए जीवनयापन मुश्किल था। एक दिन बाद पंजाब में पटियाला के गांव नदामपुर के किसान जसविंदर सिंह ने खेत में खुदकशी कर ली। दस दिन से मंडी में पड़ा उसका धान नहीं बिक रहा था। सिंचाई के बाद गेहूं की बुआई के लिए खेत तैयार था लेकिन डीएपी की किल्लत ने पांच लाख रुपये के कर्जदार इस किसान की परेशानी और बढ़ा दी। जसविंदर के बेटे जगतवीर की मानें तो घर की तंगी के चलते उसके पिता आत्महत्या के लिए मजबूर हुए।
आए दिन कई चुनौतियों से जूझते रामभगत और जसविंदर जैसे हालात के मारे सैकड़ों बेबस किसान मौत को गले लगाने पर मजबूर हैं। बरसों पुरानी समस्याएं जस की तस हैं- पराली की आगजनी हो या फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गारंटी, टिकाऊ समाधान विशेषज्ञों और नीति-निर्धारकों के व्याख्यानों तक सिमटे नजर आते हैं।
इन दिनों पंजाब और हरियाणा की मंडियों में एमएसपी पर किसानों को धान की फसल की बिक्री का इंतजार है। उधर, गेहूं की बुआई के लिए तैयार खेतों को डीएपी खाद की दरकार है। पराली जलाने के आरोपी किसानों की हरियाणा में जमीन जमाबंदी रिकॉर्ड में रेड एंट्री, सरकारी पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्योरा के माध्यम से मंडियों में दो साल तक फसल बिक्री और सरकारी योजनाओं के लाभ पर प्रतिबंध, एफआइआर और गिरफ्तारी के बीच केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट की हालिया सख्ती के चलते पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ाकर दोगुना (30,000 रुपये) करने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
This story is from the {{IssueName}} edition of {{MagazineName}}.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the {{IssueName}} edition of {{MagazineName}}.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही