![मौसम और आपका मिजाज मौसम और आपका मिजाज](https://cdn.magzter.com/1659017252/1681471947/articles/vYW_MWTwP1681796895796/1681797248207.jpg)
"आज मेरा मूड अच्छा नहीं है। मुझे किसी के घर नहीं जाना। बात करने की बिल्कुल इच्छा नहीं हो रही। पता नहीं, यह गर्मी कब तक रहेगी?" निवेदिता ने जब पति रोहित से उदासी भरे स्वर में यह बात कही तो वह थोड़ा हैरान हो गया कि आखिर इस गर्मी का मूड से क्या संबंध? सोचने लगा कि निवेदिता को क्या हो गया है? क्यों उसका मूड इतना खराब रहने लगा है, जबकि वह एक खुशमिजाज और जिंदादिल महिला रही है? रोहित ने बिना समय गंवाए अपने मनोचिकित्सक मित्र से बात की। उसे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि मौसम भी मूड स्विंग का प्रमुख कारण हो सकता है। गर्मी के दिनों में वैसे ही बहुत आलस आता है। उस पर अगर तेज धूप हो तो ज्यादा समय घर के अंदर ही बिताना पड़ता है। दूसरी ओर, सर्दी के दिनों पर्याप्त धूप न मिलने से आलस और तनाव, दोनों घेर लेते हैं। शोध भी इशारा करते हैं कि ध्रुवीय इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेषकर मौसमी मूड स्विंग की समस्या होती है।
ग्लोबल वार्मिंग बड़ी वजह
मौसम में बदलाव एक प्राकृतिक चक्र है, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के कारण इसमें आए अकल्पनीय बदलाव ने गृहिणियों, कामकाजी और पेशेवर महिलाओं से लेकर खिलाड़ियों तक, हर किसी को प्रभावित किया है। देहरादून की धावक ज्योत्सना रावत अपने अनुभव कुछ यूं बताती हैं, "किसी भी आउटडोर या एडवेंचर स्पोर्ट्स में मौसम की बड़ी भूमिका होती है। ज्यादा बारिश हुई तो आप समय पर अभ्यास नहीं कर पाती हैं। चिलचिलाती धूप में दौड़ने से सनबर्न हो जाता है। मैंने भी माउंटेनियरिंग और पहाड़ों पर लंबी दूरी की मैराथन करते हुए यह सब झेला है। फिर भी सनस्क्रीन के प्रयोग की जरूरत महसूस नहीं हुई। लेकिन अब ये चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन शारीरिक एवं मानसिक दोनों रूप से हमें प्रभावित कर रहे हैं। पहले रास्ते की सुरक्षा का ही ध्यान रखना होता था। अब तो मौसम भी असुरक्षित महसूस कराने लगा है। पहाड़ों पर तीन-चार बजे की धूप इतनी तीखी होती है कि बाहर अभ्यास करने से लेने के देने पड़ सकते हैं। दिल्ली जैसे महानगरों में हालात और भी गंभीर हैं। थेरैपी के सिलसिले में तीन महीने वहां रहना मेरी सेहत पर भारी पड़ा। गले से लेकर छाती का संक्रमण झेलने को मजबूर हुई।"
ऋतु चक्र बदलने से बॉडी क्लॉक गड़बड़
この記事は Rupayan の April 14, 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Rupayan の April 14, 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![ख्वाहिश ख्वाहिश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1994124/QEHtBU5Ba1739537797357/1739538445826.jpg)
ख्वाहिश
\"लोग और समाज की मैं परवाह नहीं हूं। कोई कुछ भी कहे, मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मेरे लिए आपकी खुशी इन सबसे बढ़कर है। \"
![बहू नहीं मानती आपकी बात! बहू नहीं मानती आपकी बात!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1994124/8PzqNn6xx1739536361169/1739538442093.jpg)
बहू नहीं मानती आपकी बात!
सास-बहू का रिश्ता खट्टी-मीठी नोक-झोंक से भरा होता है। इसमें कई बार प्यार - समझदारी तो कई दफा तनाव भी होता बिगड़ती है, जब बहू सास की बात को अनसुना कर मनमानी करने लगती है। ऐसे में आप क्या करती हैं?
![चेहरे बोलेंगे उम्र तो कोई खास नहीं चेहरे बोलेंगे उम्र तो कोई खास नहीं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1994124/VXMFrixzJ1739537190758/1739538444257.jpg)
चेहरे बोलेंगे उम्र तो कोई खास नहीं
एंटी-एजिंग यानी बढ़ती उम्र में महिलाओं को अक्सर त्वचा के पड़ने और झुर्रियों की शिकायत होती है। ऐसे में 'फेस योग' एंटी-एजिंग के लिए एक चमत्कार की तरह है।
![आप घर की दीवारों से प्यार करने लगेंगी आप घर की दीवारों से प्यार करने लगेंगी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1994124/FutOwdwas1739537450506/1739538444858.jpg)
आप घर की दीवारों से प्यार करने लगेंगी
दीवारें खाली हों तो सूना-सा लगता है। सजा लें तो अपना-सा लगता है। लेकिन सजाने से पहले एक योजना जरूर बना लें।
![होते नहीं, पर लगते हैं गुलाब होते नहीं, पर लगते हैं गुलाब](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1994124/nkIqdCHwC1739537604872/1739538451336.jpg)
होते नहीं, पर लगते हैं गुलाब
गुलाबों के बीच बैठकर चाय की चुस्कियां लेना बहुत खूबसूरत अहसास कराता है। लेकिन अगर गुलाब नहीं उग पा रहे हैं तो बगीचे को गुलाब जैसे दिखने वाले फूलों से महका दें।
![स्कर्ट स्टाइल में कुछ 'खास' स्कर्ट स्टाइल में कुछ 'खास'](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1994124/S5GmpW9H01739536087478/1739538441339.jpg)
स्कर्ट स्टाइल में कुछ 'खास'
क्या आप भी रोजाना कुर्ती, जींस और टॉप पहनते-पहनते बोर हो गई हैं? अगर हां तो आप अपने बोरिंग लुक में स्कर्ट्स के स्टाइल को जोड़ सकती हैं।
![आपका किचन स्लैब कितना साफ आपका किचन स्लैब कितना साफ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1994124/rj70CeIat1739537002553/1739538442852.jpg)
आपका किचन स्लैब कितना साफ
भूख लगने पर बच्चे किचन स्लैब पर रखी कोई भी चीज उठाकर खा लेते हैं, लेकिन यह उनकी सेहत के लिए सही नहीं है? आप अपने किचन स्लैब पर क्या-क्या रखती हैं?
![त्वचा को दें पोषण भरा स्पर्श त्वचा को दें पोषण भरा स्पर्श](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1986589/oDcB3hfZr1738904638921/1738904742761.jpg)
त्वचा को दें पोषण भरा स्पर्श
खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए त्वचा को स्वस्थ और पोषित करना बेहद जरूरी है और त्वचा पोषित कुछ जरूरी विटामिन से।
![जिंदगी की नई शुरुआत जिंदगी की नई शुरुआत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1986589/axRt-bxgW1738904894890/1738904959370.jpg)
जिंदगी की नई शुरुआत
ज्योति पार्क की एक बेंच पर बैठी अपने बीते कल के बारे में सोच रही थी, \"मैंने यह फैसला पहले क्यों नहीं लिया? उसके लिए मैंने क्या नहीं किया? सब कुछ तो किया। अपना सब कुछ खो दिया मैंने उसके लिए ! और उसने? उसने मुझे धोखा दिया, मेरी मासूमियत का फायदा उठाया। काश, मैं उसकी बातों में न आती ! काश, मैंने पापा की बात मान ली होती। मैंने इतनी देर क्यों की? मैंने अपने मां-बाप को भी कितना दुख दिया।\"
![क्या दांत होने लगे खराब? क्या दांत होने लगे खराब?](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/27294/1986589/xMdDFLtFR1738904330586/1738904454348.jpg)
क्या दांत होने लगे खराब?
सुंदर, सफेद और स्वस्थ दांत न केवल आकर्षक मुस्कान देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। लेकिन इनकी देखभाल के लिए आप क्या करती हैं?