試すGOLD- Free

मन, कर्म और वचन में शिव

Rupayan|February 21, 2025
महाशिवरात्रि पर उपवास, ध्यान और पूजा करने से मन, शरीर और आत्मा का शुद्धिकरण होता है। शिव पूजा के दौरान जब साधक का मन, कर्म और वचन एक सूत्र में रस्सी की तरह गुंथ हैं, तब शिव-शक्ति उसकी इच्छित कामना को पूरा करते हैं।
- गुंजन वार्ष्णेय
मन, कर्म और वचन में शिव

सृजन और संहार एक-दूसरे के विरोधी न होकर एक-दूसरे के पूरक हैं। द्वंद्वात्मक प्राकृतिक ऊर्जा ही जीवन का आधार है, जिसे महाशिवरात्रि पर आत्मसात कर दुखों को सुख में परिवर्तित किया जा सकता है। इसलिए महाशिवरात्रि का उत्सव भक्तों से लेकर साधारण गृहस्थ, सभी के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। प्रकृति में दिन-रात, गर्मी- सर्दी जैसी द्वंद्वात्मकताओं का संतुलन जीवन के लिए आवश्यक है। शिव-शक्ति, अर्धनारीश्वर रूप की वैज्ञानिकता यह प्रमाणित करती है कि विपरीत तत्वों में भी एक अदृश्य एकता निहित है, जो सृष्टि की समग्र रचना को स्थायित्व प्रदान करती है। शिव संहार के देवता हैं, जबकि शक्ति सृजन की देवी हैं। संहार और सृजन भले ही एक-दूसरे के विपरीत लगें, मगर दोनों विपरीत गुण पुरुष और स्त्री एक ही अस्तित्व में संतुलित रूप से विद्यमान हैं। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर तर्क के रूप में पुरुष गुण और भावना के रूप में स्त्री गुणका संतुलन मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इसलिए महाशिवरात्रि पर शिव-शक्ति का ध्यान, व्रत, पूजन महिलाओं के लिए भी परम उपयोगी है। महाशिवरात्रि के दिन अनुष्ठान एवं शिव जी की पूजा तथा व्रत कुंवारी कन्याओं की मनचाहा वर पाने की इच्छा की पूर्ति करता है और विवाहित स्त्रियों के सौभाग्य सुख में वृद्धि लाता है। प्रत्येक स्त्री को चाहिए कि वह घर-परिवार की सुरक्षा एवं मनोकामना पूर्ति के लिए महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत, पूजा, उपासना अवश्य करे, ताकि शिव-शक्ति की कृपा से समस्याओं का समाधान एवं दुखों का निवारण हो सके। महाशिवरात्रि पर उपवास, ध्यान और पूजा करने से मन, शरीर और आत्मा का शुद्धिकरण होता है। यही आंतरिक शक्ति, शांति का स्रोत बनकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक है। जब महाशिवरात्रि पर शिव पूजा दौरान साधक का मन, कर्म और वचन एक सूत्र में रस्सी की तरह गुंथ जाते हैं, तब शिव-शक्ति उसकी इच्छित कामना को पूरा करते हैं।

■ ग्रहों का संयोग

この記事は Rupayan の February 21, 2025 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Rupayan の February 21, 2025 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

RUPAYANのその他の記事すべて表示
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
Rupayan

समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू

क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?

time-read
4 分  |
March 21, 2025
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
Rupayan

किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?

किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।

time-read
2 分  |
March 21, 2025
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
Rupayan

आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल

पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।

time-read
2 分  |
March 21, 2025
हर कमरे की अलग जरूरत
Rupayan

हर कमरे की अलग जरूरत

घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।

time-read
2 分  |
March 21, 2025
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
Rupayan

तोहफे की कीमत और आपकी नीयत

तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?

time-read
5 分  |
March 21, 2025
हाइड्रा फेशियल का निखार
Rupayan

हाइड्रा फेशियल का निखार

निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।

time-read
2 分  |
March 21, 2025
आप, कपड़े और होली के रंग
Rupayan

आप, कपड़े और होली के रंग

होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?

time-read
2 分  |
March 14, 2025
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
Rupayan

पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?

क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।

time-read
2 分  |
March 14, 2025
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
Rupayan

यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?

time-read
2 分  |
March 14, 2025
शिशु पर न आए कोई आंच
Rupayan

शिशु पर न आए कोई आंच

आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।

time-read
5 分  |
March 14, 2025

当サイトではサービスの提供および改善のためにクッキーを使用しています。当サイトを使用することにより、クッキーに同意したことになります。 Learn more