इन दिनों यंग कपल्स के बीच तीन तरह के झगड़े बेहद आम हैं — डेली, वीकेंड और मंथली फाइट्स। रोज के झगड़े कई मुद्दों पर होते हैं, वहीं वीकेंड फाइट्स इन कपल्स में बहुत कॉमन है। ये कपल्स ज्यादातर इंडिपेंडेंट होते हैं। अगर कोई एक डिपेंडेंट है भी, तो उनको अपने साथी की ओर से क्रेडिट या डेबिट कार्ड मिला होता है, जो उन्हें आत्मनिर्भरता का अहसास कराता है। सारा झगड़ा मुख्य रूप से पैसों के खर्च को ले कर ही होता है।
डेली फाइट्स
इसकी सबसे बड़ी वजह इंपल्सिव शॉपिंग यानी अनापशनाप खर्च करना है। इन कपल्स के दिमाग पर प्लास्टिक मनी की पावर हावी है। कार्ड स्वाइप किया और मनी ट्रांसफर हो गयी। दिमाग में यह भर चुका है कि पैसा खर्च करने की ही चीज है। पैसे को ले कर कोई पैशन या फीलिंग नहीं है। इसी वजह से जो पसंद आया खरीद लिया, जरूरत बाद में देखी जाती है। महिलाओं पर इंपल्सिव शॉपिंग का इल्जाम तो हमेशा से रहा है, पर अब महिलाएं भी शिकायत कर रही हैं कि हसबैंड फिजूलखर्च हैं। खर्च करने का कोई बजट तय नहीं होता। यह एक इंस्टेंट वजह है आरोप-प्रत्यारोप की। इंपल्सिव शॉपिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होती है। यहां बात फैंसी शॉपिंग की हो रही है। मॉल्स में जा कर दोनों को जो पसंद आ जाए खरीदने को लालायित हो जाते हैं।
कार्ड इस्तेमाल करते समय यह खयाल नहीं रहता कि कार्ड किसका है, पैसा कहां से आ रहा है। बाजार इन्हें बहुत अच्छी तरह लुभाने में कामयाब रहता है और ये कपल बहाव में बहते चले जाते हैं।
कई एक जैसे सामान खरीद लिए जाते हैं। कई फीमेल क्लाइंट्स ने मुझसे शेअर किया कि मॉल से लौटते हुए सबसे पहला गिल्ट मन में पैदा होता है कि बहुत पैसे खर्च कर दिए। इसके तुरंत बाद वे अपनी फिजूलखर्ची को तरह-तरह से जस्टिफाई करने लगते हैं कि तुमने भी तो खरीदा था, मैंने खरीदा तो क्या हुआ! इस तरह वे खुद को झगड़े के लिए तैयार करती हुई घर पहुंचती हैं। यह ताना पेश आएगा कि तुम फिर पैसा उड़ा आयीं। बात तू-तू मैं-मैं में जा कर खत्म हो जाती है। वे अकसर हसबैंड की जानकारी के बिना सामान ऑनलाइन ऑर्डर कर देती हैं।
この記事は Vanitha Hindi の October 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Vanitha Hindi の October 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
किंत्सुगी जापानी आर्ट
टूटी हुई चीजों को कलात्मकता के साथ जोड़ने की कला है किंत्सुगी।
पोस्चर सही करने के लिए एक्सरसाइज
लगातार बैठे रहने, मोबाइल देखने या फिर झुक कर काम करने से गरदन और कमर में दर्द होने लगता है। यह आजकल की बेहद आम समस्या बन चुकी है। योगा एक्सपर्ट से जानें कि कैसे आप अपना पोस्चर सही कर सकते हैं।
Makeup Trends 2024
इस साल ट्रेंड में बने रहे कुछ खास लुक, जो बड़े फैशन इवेंट और सेलेब्रिटीज की शादियों में ब्राइड्स पर भी नजर आए।
Infused Ice Skincare
बर्फ को सिर्फ गरमी दूर करने का सामान मत समझिए। इसमें मिलाएं कुछ इंग्रीडिएंट्स और ब्यूटी में निखार पाएं कुछ इस तरह —
क्लीनिंग गैजेट्स @ होम
घर की साफ-सफाई अब सिर दर्द नहीं, बल्कि टेक सेवी एक्टिविटी बन गयी है। कई सारे ऐसे गैजेट्स हैं, जो घर को साफ रखने में आपकी मदद करते हैं और इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं।
ऑनलाइन बनाएं वसीयतनामा
अब वसीयतनामा आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। ऑनलाइन विल बनवाने की जानकारी दे रही हैं। वकील डॉ. रेनी जॉय -
घर को बेबी के लिए तैयार करें
घर में बेबी आने वाला हो तो बाकी तैयारियों के साथ अपने घर के इंटीरियर में फेरबदल करना भी जरूरी है। कुछ टिप्स -
ड्राइविंग क्लास में कैसे रहें सेफ
महिलाएं ड्राइविंग सीखने से कई कारणों से बचती हैं, फिर भी वुमन ड्राइवर्स की संख्या बढ़ रही है।
Gen-Z मेकअप ट्रेंड्स
जेन जी के ट्रेंड को फॉलो करना मुश्किल ही लगता है। लेकिन जेन जी जैसा मेकअप लुक पाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें, जिससे आपके लिप्स, आई मेकअप और नेल लगेंगे एकदम ट्रेंडी।
राधिका मदान - मैं उन्हें इंप्रेस करने में असफल रही
दिल्ली की कुड़ी मुंबई में धमाल मचा रही है। राधिका मदान पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म सरफिरा को ले कर चर्चा में हैं। आइए, मिलते हैं उनसे और जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में -