गणतंत्र दिवस की सार्थकता
Sadhana Path|January 2024
गणतंत्र दिवस का दिन आज महज एक सरकारी छुट्टी का दिन बनकर रह गया है। बदलते समय के साथ इस दिन का महत्त्व कम होता जा रहा है। आइये, गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस दिन के सही मायने समझें और इस पर्व की सार्थकता बनाए रखें।
डॉ. हनुमान प्रसाद उत्तम
गणतंत्र दिवस की सार्थकता

भारत में वैदिक काल से ही गणराज्यों की परम्परा थी। तब कोई राज्य निरंकुश नहीं था। समस्त शासक प्रजा द्वारा निर्वाचित होते थे तथा 'गण' कहलाते थे। शकुंतला पुत्र भरत भी गणराज्य के प्रधान थे। राज्यों के चार प्रकार थे- राज्य, भौज्य, स्वराज्य एवं वैराज्य। 'राज्य' के प्रधान को ही 'राजा' कहते थे। 'भौज्य' गणराज्य था। उनके शासक को 'भोज' कहते थे। 'स्वराज्य' प्रत्यक्ष गणराज्य होता था। वहां की जनता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से शासन चलाती थी। 'वैराग्य' में कोई शासन व्यवस्था नहीं रहती थी। जैसे-

"न राज्यं न च राजा सीत् न दण्डो न च दाण्डिकः । 

धर्मेणैव प्रजः सर्वाः रक्षन्तिस्म परस्परम् ।।"

अर्थात् न राज्य था, न राजा था न व्यवस्था थी और न न्यायाधीश था। समस्त प्रजा धर्म पालन के द्वारा एक दूसरे की रक्षा करती थी।

कालांतर में समुद्र सूखकर 'मगध' नाम का प्रदेश उभर आया। वहां का शासक निरंकुश था। उस प्रकार के राज्य को 'साम्राज्य' नाम मिला। सम्राटों ने अंततः गुप्तकाल तक आकर भारत के गणराज्यों की परम्परा को समाप्त कर दिया। चंद्रगुप्त मौर्य तथा विष्णुगुप्त चाणक्य ने गणराज्यों को संगठित कर ही सिकंदर को भारत से वापस धकेल दिया था। गौतम बुद्ध के पिता शुद्धोदन 'शाक्य' गणराज्य के प्रधान थे। वैशाली गणराज्य तो गुप्तकाल तक रहा। उज्जयिनी के शकारि विक्रमादित्य की मुद्राओं में अंकित है- 'मानवानां प्रमुख, समानानं ज्येष्ठः' अर्थात् मानव गण का प्रमुख और समानों में ज्येष्ठ मात्र था।

ऐसे समृद्ध गणराज्यों की परम्परा के समाप्त होने तथा साम्राज्यों के आने से हमारे समाज की सामूहिक ताकत घट गई तथा 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' का बर्ताव होने से विकराल फूट फैल गई जिसका परिणाम हमें लम्बी परतंत्रता के रूप में भुगतना पड़ा।

この記事は Sadhana Path の January 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Sadhana Path の January 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

SADHANA PATHのその他の記事すべて表示
देश-विदेश में बसंत पंचमी के विभिन्न रंग
Sadhana Path

देश-विदेश में बसंत पंचमी के विभिन्न रंग

विविधता में एकता वाले हमारे इस देश में कई पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। हालांकि यहां विभिन्न क्षेत्रों में त्योहार मनाने के ढंग अलग होते हैं, पर सभी त्योहारों के पीछे उद्देश्य एक ही होता है अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-आराधना कर उन्हें प्रसन्न करना तथा हर्षोल्लास से एक साथ मिलकर अपनी खुशियों को बढ़ाना।

time-read
3 分  |
February 2025
बसंतोत्सव का महत्त्व
Sadhana Path

बसंतोत्सव का महत्त्व

बसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है जो अपने साथ प्राकृतिक सौंदर्य हीं नहीं लाती बल्कि मनुष्य के मन में उमंग और हर्षोल्लास भी लाती है। ऋतुओं के राजा बसंत के साथ और क्या-क्या जुड़ा है ? जानिए इस लेख से।

time-read
4 分  |
February 2025
आदर्श प्रेम के प्रतीक देवी-देवता
Sadhana Path

आदर्श प्रेम के प्रतीक देवी-देवता

यूं तो हर इंसान का प्रेम अपने आप में सम्पूर्ण व अनुकरणीय होता है परन्तु कुछ लोगों का प्रेम इतिहास के पन्नों पर सदा के लिए स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो जाता है। आइये नमन करें कुछ ऐसे ही प्रेम के प्रतीकों को।

time-read
4 分  |
February 2025
आपकी गृहस्थी में सेंध लगा सकती है ऐसी अपेक्षायें?
Sadhana Path

आपकी गृहस्थी में सेंध लगा सकती है ऐसी अपेक्षायें?

अपने पारिवारिक जीवन की चर्चा या कोई उलझन कभी किसी पुरुष सहयोगी के सामने बयां न करें अन्यथा वह सहानुभूति दर्शाकर सहयोग देने की पेशकश करेगा और अंततः आपके दुख, जो दुख न होकर सिर्फ क्षणिक क्रोध था, को हवा देगा।

time-read
4 分  |
February 2025
इन 5 घरेलू चीज़ों से सफर में होगा सेहत का साथ
Sadhana Path

इन 5 घरेलू चीज़ों से सफर में होगा सेहत का साथ

कई लोगों को घूमने का शौक तो होता है, पर वह सफर में होने वाली मोशन, सिकनेस के डर से कहीं बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे में परेशान होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि आपके किचन में ही इनके समाधान मौजूद है।

time-read
1 min  |
February 2025
बसंत पंचमी से जुड़ी कथाएं और घटनाएं
Sadhana Path

बसंत पंचमी से जुड़ी कथाएं और घटनाएं

विद्या की देवी सरस्वती की पूजा का पर्व बसंत पंचमी पवित्र हिन्दू त्योहार है। एक इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

time-read
4 分  |
February 2025
महिलाओं में कैंसर के सामान्य प्रकार
Sadhana Path

महिलाओं में कैंसर के सामान्य प्रकार

अभी तक ज्यादातर मामलों में कैंसर को आनुवंशिक माना गया था | नए अनुसंधानों में पता चला है कि कैंसर के कारण काफी हद तक अस्वस्थ जीवनशैली और असंतुलित आहार में होते हैं।

time-read
4 分  |
February 2025
सेहत के लिए फायदेमंद है अखरोट
Sadhana Path

सेहत के लिए फायदेमंद है अखरोट

अखरोट खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद भी होता है। आखिर अखरोट खाने के क्या हैं फ़ायदे, यह किस तरह से और किस समय खाना चाहिए, आइए जानें-

time-read
3 分  |
February 2025
इन स्वास्थ्यवर्धक टिप्स से बनाएं सफर सुहाना
Sadhana Path

इन स्वास्थ्यवर्धक टिप्स से बनाएं सफर सुहाना

सफर के दौरान खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि सफर का लुत्फ तभी लिया जा सकता है जब आपका स्वास्थ्य अच्छा हो।

time-read
3 分  |
February 2025
नूतन उत्साह का प्रतीक बसंत पंचमी
Sadhana Path

नूतन उत्साह का प्रतीक बसंत पंचमी

प्रकृति में बसंत के आगमन की टोह मन में एक नए उल्लास, आशा एवं अचानक ही लगता है कि मन प्रसन्न एवं प्रफुल्लित हो उठा है। परिवर्तन में भावों की पावन धाराएं बहने लगी हैं और हमारे तन, मन और व्यवहार में सुंदर एवं सुमधुर अभिव्यक्तियां झलकने लगती हैं। कहते हैं, प्रकृति जब मुस्कुराने लगती है, तब उसके अंतर्गत आने वाले सभी जड़-जीव एवं मनुष्यों में मुस्कुराहट फैल जाती है।

time-read
3 分  |
February 2025