
सुबह उठकर नहाने से लेकर खाना खाकर दफ्तर जाने तक का हम सब अपने समय हिसाब से तय करते हैं। मगर क्या हमारा तय हुआ समय खुद हमारे शरीर के लिए ही हानिकारक साबित हो रहा है ? अगर हां, तो उसे तुरंत बदल दीजिए। दरअसल, काम के बढ़ते बोझ और दिनों दिन बदल रहे लाइफस्टाइल की वजह से लोग अक्सर देर रात खाना या भोजन करने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में लोगों की ये आदत उन्हें कई सारी गंभीर बीमारियों का शिकार बना रही हैं। अगर आप भी उन लोगों में शुमार है, जो देर रात तक खाना खाते हैं तो एक बार देर रात भोजन करने के नुकसान के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है-
मोटापा और वजन बढ़ना
जो लोग बहुत देर रात डिनर करते हैं। उनमें मोटापा बढ़ने का खतरा सबसे अधिक होता है। इस आदत की वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है। विभिन्न स्टडीज़ में भी यह बात कही गई कि देर रात किया गया भोजन शरीर ठीक तरीके से पचा नहीं पाता। इसीलिए यह भोजन केवल फैट के तौर पर शरीर में जमा होता है, जिससे वजन बढ़ने और मोटापे जैसी स्थितियां बनती हैं, जो हमारे शरीर को अंदर ही अंदर कई बीमारियों से घेर लेता है।
डायबिटीज़ का खतरा
जैसा कि देर रात खाया जाने वाला भोजन आसानी से डायजेस्ट नहीं हो पाता, इसीलिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ट्राईग्लिसराइड्स और इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। ज़्यादा इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल लेवल से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
हार्ट अटैक का खतरा
रात में ब्लड प्रेशर का स्तर कम रहना चाहिए। लेकिन जब कोई देर रात खाना खाता है तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल खुद-ब-खुद बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर लेवल भी प्रभावित होता है। अगर रात के समय ब्लड प्रेशर ज़्यादा देर या लम्बी अवधि तक हाई रहता है तो इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
この記事は Sadhana Path の June 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Sadhana Path の June 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン

क्यों पड़ती हैं चेहरे पर झुर्रियां
स्वस्थ त्वचा ही किसी भी महिला के लिए सर्वोत्तम मेकअप होती हैं, मगर झुर्रियां चेहरे से उसकी यह रौनक छीन लेती हैं। क्या हैं झुर्रियां होने के कारण और क्या हैं इनके निवारण, जानिए इस लेख के द्वारा।

त्वचा के लिए जरूरी हैं ये विटामिन और मिनरल्स
त्वचा के भीतरी पोषण के लिए ज़रूरी है कि इसे पोषणयुक्त दुलार दिया जाए। त्वचा किस प्रकार की है, इस आधार पर ही किसी के शरीर की कार्यशीलता का पता लगाया जा सकता है। तो आइए, इसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं

गर्भपात के बाद की कमज़ोरी से ऐसे निपटें!
किसी महिला का गर्भपात होना शारीरिक और मानसिक, दोनों स्तर पर बेहद मुश्किल होता है, इसलिए जानिए कि किसी महिला को इसके बाद अपना विशेष ध्यान कैसे रखना चाहिए।

आर्य संस्कृति के प्रतीक-शिव
देवों के देव महादेव भगवान शिव को संहार का देवता माना जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं।

पाचन तंत्र को ठीक करने के 21 उपाय
अच्छा पाचनतंत्र बेहतर स्वास्थ्य की निशानी है। अगर आपका पाचनतंत्र ठीक नहीं है तो जरूरी है कि इन बातों का ध्यान रखें

राशि अनुसार करें रंगों का चयन
रंगों का महत्त्व केवल होली तक ही सीमित नहीं, बल्कि मनुष्य के स्वभाव, उसके भविष्य एवं उसके स्वास्थ्य से भी इसका सीधा संबंध होता है।

होली एक रंग अनेक
रंगों का पर्व होली पूरे भारत में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत के हर क्षेत्र में होली के विविध रूप रंग, प्रथा, मेले आदि देखने को मिलते हैं। आइए लेख के माध्यम से इस पर्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।

धरती का बैकुंठ है पुरी का जगन्नाथ धाम
चार धामों में एक प्रमुख धाम, ओडिशा का जगन्नाथ धाम है। जगन्नाथ धाम की रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है जिसमें शामिल होने के लिए भक्तगण देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं। आइए जगन्नाथ धाम की महिमा पर लेख में विस्तार से चर्चा करें।

ऊर्जा का रूपांतरण
जिसे तुम 'जीवन' कहते हो या जिसे तुम ‘मैं” कहते हो, वह ऊर्जा है। तुम जितने जीवंत हो, तुम जितने जागृत हो, उतने ही तुम ऊर्जावान होते हो।

क्यों की जाती है चार धाम यात्रा?
3 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है।