試す 金 - 無料
फिर से पटरी पर
Aha Zindagi
|February 2025
सभी दिन एक समान नहीं होते। कभी अनसोची बाधाएं आ जाती हैं, कभी ज़रूरी काम। कभी सेहत साथ नहीं देती।

लेकिन आपने जो सोच रखा है, जो संकल्प लिया है, उसे एक दिन के लिए भी न छोड़ें। और कभी अंतराल आ ही जाए, गाड़ी पटरी से उतर जाए, तो वापस ट्रैक पर पहुंचने के लिए पहले से तैयार रहें।
आदत का निर्माण आपकी वापस उछलने की क्षमता पर निर्भर करता है। हमेशा ऐसे मौके आएंगे जब आपके लिए अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करना बुनियादी रूप से असंभव होगा। लेकिन छोटी-छोटी रुकावटें आपको असफल नहीं बनातीं, वे आपको इंसान बनाती हैं। दुनिया के सबसे सफल लोग भी अपनी आदतों में चूक जाते हैं। उन्हें औरों से अलग करने वाली चीज़ उनकी ग़लतियों से बचने की योग्यता नहीं है, बल्कि जल्दी से जल्दी पटरी पर वापस आने की उनकी क्षमता है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि सबसे अच्छी रणनीति विफलता से बचना नहीं है, बल्कि इसके लिए योजना बनाना है। नीचे दी गई रणनीतियों का उपयोग करके आप अनियमितता के लिए योजना बना सकते हैं और अपने रास्ते से भटक जाने से पहले ही वापस पटरी पर आने की रणनीति विकसित कर सकते हैं।
सोमवार को जिम में मिलते हैं
आपकी आदत को आपके जीवन में रहने के लिए समय और स्थान की दरकार होती है।
• क्या आप अपने लेखन कार्यक्रम को फिर से पटरी पर लाना चाहते हैं? सोमवार की सुबह 9 बजे कुर्सी पर बैठें। हाथ कीबोर्ड पर हों। यही वह समय है जब यह सब हो रहा है।
• क्या आप व्यायाम करना चाहते हैं? अपने लिए एक समय और स्थान तय करें जहां आपको व्यायाम करना है। हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 6 बजे जिम में मिलते हैं।
मूल बात यह है : अपने आप से यह कहना अच्छा हो सकता है कि आप बदलने जा रहे हैं, लेकिन 'स्पष्ट' होने से यह वास्तविक हो जाता है और जब भी आप ग़लती करते हैं। तो आपको वापस पटरी पर आने के लिए एक कारण और रिमाइंडर मिल जाता है।
'जल्द ही' कोई समय नहीं है और 'कुछ' कोई संख्या नहीं है। आप यह कब और कहां करने जा रहे हैं? क्या आपके पास कोई ऐसी व्यवस्था है जो आपको अपनी नई आदत को करने के लिए स्वचालित रूप से याद दिलाती है?
कुछ नहीं से बेहतर थोड़ा-बहुत
このストーリーは、Aha Zindagi の February 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、9,500 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Aha Zindagi からのその他のストーリー

Aha Zindagi
हर क्षण परिवर्तन
समय के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलना अनिवार्य है।
1 mins
July 2025

Aha Zindagi
कौन नहीं है मक्खीचूस!
व्यक्ति कंजूस है या फिजूलख़र्च यह तय करने की पहली शर्त है, उसके पास पैसा हो। पैसा नहीं, तो आदमी न तो कंजूस हो सकता है न फिजूलख़र्च। नंगा क्या तो नहाए और क्या निचोड़े? कड़का क्या तो कंजूसी करे और क्या फिजूलखर्ची ?
3 mins
July 2025

Aha Zindagi
यूपीआई न हो जाए दुखदायी
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने एक क्लिक से लोगों का जीवन काफ़ी हद तक आसान तो बनाया है, लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में सही जानकारी रखना और सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।
6 mins
July 2025

Aha Zindagi
चार सेकंड काफ़ी हैं...
... एक सांस लेने के लिए। इतना ही समय अंतराल बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकता है। यह भावी नकारात्मक को रोककर सकारात्मक परिणाम की संभावना बढ़ा सकता है। चार सेकंड में आपके जीवन को बदल देने की जादुई शक्ति समाई है।
8 mins
July 2025

Aha Zindagi
ख़ुशियों की नगरी कोलकाता
भारत के प्रमुख महानगरों में से एक कोलकाता कई अनूठी विशेषताओं को सदियों से संजोए हुए है।
1 mins
July 2025

Aha Zindagi
अधब्याहे
चाचा ने भतीजे में अपना अतीत देखा तो भतीजे को चाचा में अपना भविष्य दिख गया। न भूत सुखद था न भावी। लेकिन दोनों से ज़्यादा प्रभावी थी ऐंठ। वही ऐंठ जो पवित्र आग में पके रिश्तों को भी तोड़ डालती है। चार टूटे हुए अधब्याहों की यह कहानी परख रही है कि ऐंठ पक्की होती है या पहल...।
6 mins
July 2025

Aha Zindagi
महानगर में मेह
महानगर की बारिश भी अपने साथ बूंदें लाती है, लेकिन ये बूंदें एक अलग दुनिया रचती हैं। ट्रैफ़िक की चीखती आवाज़ों के बीच भीगी सड़कों पर भागते लोग, पानी में भीगते ऑटो और फुटपाथ की छतरियों के नीचे ठिठुरते मुसाफ़िर, हर चेहरा अपनी ही कहानी कह रहा होता है।
5 mins
July 2025

Aha Zindagi
इत्तेफ़ाक से हुई कॅरियर की शुरुआत
क़िस्मत ने एक नहीं, दो-दो मौक़े दिए और एक मुलाक़ात ने सादिया की ज़िंदगी की दिशा ही बदल दी। रही-सही कसर विधु विनोद चोपड़ा के फोन से पूरी हुई।
3 mins
July 2025

Aha Zindagi
लाइक दो, लाइक लो
सोशल मीडिया की इस चमचमाती दुनिया में दोस्ती की परिभाषाएं बदल रही हैं। यहां रिश्ते दिलों से नहीं, नोटिफिकेशन और रिएक्शन से चल रहे हैं। लाइक, कमेंट और टैग- ये नए रिश्तों की नब्ज़ बन चुके हैं। हर पोस्ट एक मंच है और हर यूजर एक अदृश्य कलाकार, जो तालियों की गूंज नहीं, लाइक्स की गिनती से अपने हुनर को माप रहा है।
3 mins
July 2025

Aha Zindagi
थाल बजा
कोई घटना नहीं, उस पर हमारी प्रतिक्रिया ही अच्छा या बुरा तय करती है।
1 min
July 2025