試す 金 - 無料
पीत के रंग अनेक
Aha Zindagi
|February 2025
जब सूरज की किरणें धरती को छूती हैं, जब सरसों के फूल हवा में झूमते हैं तो प्रकृति में पीला रंग बिखर जाता है। अपने में प्रेरणा, उमंग और अनगिनत भावनाओं को समाए यह रंग भारत ही नहीं, हर देश, हर संस्कृति में अपनी एक अनोखी पहचान रखता है।

कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की पंक्तियां हैं- "पीत परिधान, सरसों सजी, धरा पर छाई है/वसंत की नव उमंग, हर ओर गंध समाई है।' पीला रंग रंगों के स्पेक्ट्रम का सबसे जीवंत और आकर्षक रंग माना जाता है। यह सूर्य, प्रकाश, गर्मी और प्रसन्नता से जुड़ा हुआ है, जिसे ख़ुशी और सकारात्मकता का रंग माना जाता है। इस कांतिमान ख़ुशरंग का इस्तेमाल प्राचीन कला में बहुतायत से किया जाता था और कई धर्मों में इसे पवित्र माना जाता है। उत्तर भारत के लोकगीतों में पीला रंग सरसों के फूल और वसंत का प्रतीक है। विशेषकर शादी और त्योहारों में इस रंग का ख़ूब वर्णन मिलता है।
कई संस्कृतियों में पीला रंग धन, शक्ति या दिव्यता का भी प्रतीक है। उदाहरण के लिए, चीन में मध्य साम्राज्य में पीला रंग ऐतिहासिक रूप से राजाओं के लिए आरक्षित था। केवल सम्राट और शाही लोग ही पीले रंग के कपड़े पहन सकते थे। वहां मेहमानों का स्वागत पीले रंग का कालीन बिछाकर किया जाता था। हमारे देश में पीला रंग ज्ञान, शिक्षा और आध्यात्मिकता से जुड़ा है, जिसे अक्सर शुभ अवसरों पर पहना जाता है। देवी सरस्वती की पूजा में पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
पीले रंग को ख़ुशी और आशावाद की भावनाओं से जोड़ा जाता है। इसका चमकीला रंग मूड अच्छा करने, ऊर्जा और उत्साह की भावना पैदा करने के लिए जाना जाता है। पीले रंग के मस्तिष्क पर होने वाले प्रभावों पर हुए शोध बताते हैं कि यह मस्तिष्क के बाएं गोलार्ध को उत्तेजित करता है, जो तार्किक शक्ति और विश्लेषणात्मक सोच से जुड़ा है। इसी वजह से यह रंग रचनात्मकता, ध्यान और विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ाने में मदद करता है। अक्सर सीखने और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग अध्ययन और प्रशिक्षण वाले स्थानों पर किया जाता है। पीला रंग मस्तिष्क में सेरोटोनिन हॉर्मोन स्रावित करता है, जिससे मूड अच्छा रहता है। ध्यानाकर्षण करने में पीला रंग अव्वल है। इसे संचार का रंग कहते हैं। यही वजह है कि विज्ञापनों और ब्रांडिंग में पीले रंग का उपयोग किया जाता है। यह दूर से सबसे अधिक दिखाई देता है, इसी वजह से कई देशों में टैक्सी पीले रंग की होती है। इसकी उच्च दृश्यता के कारण चेतावनी के संकेत जैसे ट्रैफ़िक सिग्नल, सावधानी संकेत पीले रंग के होते हैं।
हुमसे हज़ारों साल का है नाता
このストーリーは、Aha Zindagi の February 2025 版からのものです。
Magzter GOLD を購読すると、厳選された何千ものプレミアム記事や、9,500 以上の雑誌や新聞にアクセスできます。
すでに購読者ですか? サインイン
Aha Zindagi からのその他のストーリー

Aha Zindagi
हर क्षण परिवर्तन
समय के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलना अनिवार्य है।
1 mins
July 2025

Aha Zindagi
कौन नहीं है मक्खीचूस!
व्यक्ति कंजूस है या फिजूलख़र्च यह तय करने की पहली शर्त है, उसके पास पैसा हो। पैसा नहीं, तो आदमी न तो कंजूस हो सकता है न फिजूलख़र्च। नंगा क्या तो नहाए और क्या निचोड़े? कड़का क्या तो कंजूसी करे और क्या फिजूलखर्ची ?
3 mins
July 2025

Aha Zindagi
यूपीआई न हो जाए दुखदायी
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने एक क्लिक से लोगों का जीवन काफ़ी हद तक आसान तो बनाया है, लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में सही जानकारी रखना और सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।
6 mins
July 2025

Aha Zindagi
चार सेकंड काफ़ी हैं...
... एक सांस लेने के लिए। इतना ही समय अंतराल बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकता है। यह भावी नकारात्मक को रोककर सकारात्मक परिणाम की संभावना बढ़ा सकता है। चार सेकंड में आपके जीवन को बदल देने की जादुई शक्ति समाई है।
8 mins
July 2025

Aha Zindagi
ख़ुशियों की नगरी कोलकाता
भारत के प्रमुख महानगरों में से एक कोलकाता कई अनूठी विशेषताओं को सदियों से संजोए हुए है।
1 mins
July 2025

Aha Zindagi
अधब्याहे
चाचा ने भतीजे में अपना अतीत देखा तो भतीजे को चाचा में अपना भविष्य दिख गया। न भूत सुखद था न भावी। लेकिन दोनों से ज़्यादा प्रभावी थी ऐंठ। वही ऐंठ जो पवित्र आग में पके रिश्तों को भी तोड़ डालती है। चार टूटे हुए अधब्याहों की यह कहानी परख रही है कि ऐंठ पक्की होती है या पहल...।
6 mins
July 2025

Aha Zindagi
महानगर में मेह
महानगर की बारिश भी अपने साथ बूंदें लाती है, लेकिन ये बूंदें एक अलग दुनिया रचती हैं। ट्रैफ़िक की चीखती आवाज़ों के बीच भीगी सड़कों पर भागते लोग, पानी में भीगते ऑटो और फुटपाथ की छतरियों के नीचे ठिठुरते मुसाफ़िर, हर चेहरा अपनी ही कहानी कह रहा होता है।
5 mins
July 2025

Aha Zindagi
इत्तेफ़ाक से हुई कॅरियर की शुरुआत
क़िस्मत ने एक नहीं, दो-दो मौक़े दिए और एक मुलाक़ात ने सादिया की ज़िंदगी की दिशा ही बदल दी। रही-सही कसर विधु विनोद चोपड़ा के फोन से पूरी हुई।
3 mins
July 2025

Aha Zindagi
लाइक दो, लाइक लो
सोशल मीडिया की इस चमचमाती दुनिया में दोस्ती की परिभाषाएं बदल रही हैं। यहां रिश्ते दिलों से नहीं, नोटिफिकेशन और रिएक्शन से चल रहे हैं। लाइक, कमेंट और टैग- ये नए रिश्तों की नब्ज़ बन चुके हैं। हर पोस्ट एक मंच है और हर यूजर एक अदृश्य कलाकार, जो तालियों की गूंज नहीं, लाइक्स की गिनती से अपने हुनर को माप रहा है।
3 mins
July 2025

Aha Zindagi
थाल बजा
कोई घटना नहीं, उस पर हमारी प्रतिक्रिया ही अच्छा या बुरा तय करती है।
1 min
July 2025