![डूबेगा नहीं, अब तैरेगा बिहार डूबेगा नहीं, अब तैरेगा बिहार](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1687161279/articles/XSGaBozo01687170512847/1687170709234.jpg)
यह जून महीने की एक तपती सुबह है. दो दर्जन से अधिक बच्चे एनएच-31 पर डुमर पुल के नीचे बरंडी नदी में तैरना सीख रहे हैं. नदी में बांसबल्लियों का घेरा बनाकर उसे चारों तरफ जाल से घेर दिया गया है. इन बच्चों के तैराकी प्रशिक्षण का यह दूसरा दिन है. कटिहार जिले की मखदमपुर पंचायत में चल रहे इस तैराकी प्रशिक्षण शिविर का यह दूसरा बैच है. पहले बैच में 30 बच्चे तैराकी, डूबते लोगों को बचाने और उन्हें प्राथमिक उपचार देना सीख चुके हैं.
नदी किनारे बैठकर इस प्रशिक्षण को देख रहे नंदग्राम जरलाही गांव के सुधीर कुमार महलदार कहते हैं, "इस बैच में मेरा बच्चा भी सीख रहा है, 11 साल का है. अब जो बच्चा सब हेलना (तैरना) सीख गया है तो अब नदी में डूबने का डर नहीं रहेगा. ट्रेनर लोग कहते हैं, ई बचवा सब एतना ट्रेन्ड हो गया है कि कोई डूबा भी तो ई लोग बचा लेगा."
बरंडी नदी के इस घाट पर बच्चों को तैरना सीखता देखकर सहज ही जाने-माने गांधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का वह बहुचर्चित आलेख याद आता है, जिसका शीर्षक है, "तैरने वाला समाज डूब रहा है." यह आलेख उन्होंने 2004 में बिहार में आई भीषण बाढ़ के संदर्भ में लिखा था. आलेख में उन्होंने कहा था कि अगर बिहार के लोग हर साल बाढ़ में डूबते हैं, तो उसकी एक वजह यहां के लोगों का नदियों से सहज रिश्ता खत्म होना है. कभी यहां के लोग हिमालय से उतरने वाली नदियों-जलधाराओं और तालाबों में तैरते थे, अठखेलियां करते थे. आज उन्होंने खुद को नदियों से काट लिया है जिसकी वजह से डूबकर जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ गई है.
इस आलेख की प्रेरणा मानें या राज्य में डूबने से होने वाली मौतों के बढ़ते आंकड़ों का असर, बिहार में छह से 18 साल के बीच की उम्र के बच्चों को तैराकी सिखाने का यह अभियान इस समय जोर पर है. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार (बीएसडीएमए) ने 2019 में सुरक्षित तैराकी अभियान शुरू किया था. हालांकि 2021 तक कोरोना की वजह से यह अभियान जोर नहीं पकड़ पाया. मगर 2022 और 2023 में इसे अच्छी सफलता मिली है. इस साल तक 1,032 बच्चों को तैराकी सिखाई जा चुकी है जबकि बीते साल यह संख्या 1,320 थी.
この記事は India Today Hindi の June 28, 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は India Today Hindi の June 28, 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर