![विरोध का बिगुल विरोध का बिगुल](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1708945247/articles/Yn5ZYqbfT1709019064570/1709019222522.jpg)
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 75 किलोमीटर दूर और बांग्लादेश की सीमा से 15 किलोमीटर पहले इस छोटे से छायादार गांव संदेशखाली की बसावट है. जहां पहुंचने के लिए नाव का सफर मुश्किल साबित होता है. लेकिन इसी साल 8 फरवरी को मछलियों के पोखरों वाले इस गांव से उपजा गुस्सा मैंग्रोव के जंगल और सुंदरवन की नम मिट्टी पार करता हुआ देशभर में पहुंच गया. महिलाओं के खिलाफ जघन्य और सिलसिलेवार अपराधों के आरोपों से गुस्साया यह गांव तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के टकराव की जमीन बन कर उभरा है. भाजपा की राज्य इकाई से लेकर पार्टी आलाकमान तक पूरी ताकत से टीएमसी के खिलाफ हमलावर हैं.
यह वही संदेशखाली है, जहां की महिलाओं ने 8 फरवरी के दिन हाथ में झाडू, डंडे और जूते लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया. उनकी मांग थी कि पुलिस प्रशासन उन्हें राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं शाहजहां शेख, शिबू प्रसाद हज़रा और उत्तम सरदार के आतंक से बचाए.
जल्द ही आंदोलनकारी महिलाओं की ओर से, जिनमें से ज्यादातर अनुसूचित जनजाति की हैं, लगातार यौन बदसलूकी और उत्पीड़न के अकथनीय आतंक, जमीन पर कब्जे और पुलिस के हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने के आरोपों का तांता लग गया. उन्होंने कहा कि हज़रा और सरदार ने महिलाओं का उनके घरवालों के सामने यौन उत्पीड़न किया. इन आरोपों में पीड़िता के तौर पर दर्ज एक महिला बताती हैं, "वे लोग हम लोगों को पार्टी ऑफिस में बुलाता था. हमारा भी हाथ पकड़कर खींचा था. हमारा साड़ी खोल दिया था."
महिलाओं ने कहा कि यह सब बरसों से चल रहा है और कभी किसी शिकायत की सुनवाई नहीं हुई. महिलाओं ने एक पीड़ित अध्यापक के बारे में बताते हुए हज़रा पर आरोप लगाया कि वह अध्यापक की पत्नी को अगवा करके ले गया था. पुलिस से शिकायत के बाद कोई कार्यवाही न होती देखकर उस अध्यापक ने गांव ही छोड़ दिया और आज भी लापता है. सभी महिलाओं ने एक सुर में कहा, "पुलिस ने हमारी शिकायतों को फाड़कर फेंक दिया और हमें कहा कि न्याय के लिए हम शिबू हज़रा या शाहजहां शेख़ से मिलें."
この記事は India Today Hindi の March 06, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は India Today Hindi の March 06, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर