![सोने की जुस्तजू सोने की जुस्तजू](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1721637839/articles/jXT9EjffG1721644015026/1721646243013.jpg)
पखवाड़े भर देश उम्मीद कर रहा होगा कि भाग्य या नियति का कुछ हिस्सा हमारे एथलीटों पर बरसे. इनमें नीरज चोपड़ा और पी.वी. सिंधू सरीखी मशहूर हस्तियां हैं, तो कम जाने-माने खेलों में शोर-शराबे के बिना देश की नुमाइंदगी करने वाली दूसरे एथलीट भी. कोलकाता में जन्मे और जर्मनी में प्रशिक्षित अनुष अग्रवाल को लीजिए. वे कोरियोग्राफ किए गए फैंसी फुटवर्क ड्रिल से मिलती-जुलती घुड़सवारी की ड्रेसेज स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय हैं. ओलंपिक वह वक्त भी होता है जब तमाम देश अपने पसंदीदा शगल में मन रमाते हैं. यह है 'कितने पदक जीतेंगे' की कयासबाजी का खेल. नीरज चोपड़ा, पहलवान अंतिम पंघाल और धावक अविनाश साबले सरीखे पेरिस जाने वाले एथलीटों को सहारा दे रही जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स में खेल, उत्कृष्टता और स्काउटिंग की प्रमुख मनीषा मल्होत्रा का कहना है कि भारत की पदक तालिका “पूरी तरह निशानेबाजी पर निर्भर करेगी." यह भी कि “मैं मानती हूं पहले दो दिन शूटिंग चल गई तो यह बिल्कुल अलग ओलंपिक होगा." हमारे 117 खिलाड़ियों के जत्थे में 21 निशानेबाज हैं, इसलिए भारत उम्मीद करेगा कि उनका आकलन सही निकले. इस अंक में हम 13 खेलों के 17 चैंपियनों का लेखा-जोखा लेकर आए हैं. कुछ ओलंपिक के अखाड़े में पहला कदम रख रहे हैं, तो हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश और मनप्रीत सिंह जैसे कुछ का यह चौथा ओलंपिक होगा. ओलंपिक आखिरकार दो हफ्तों तक हर्षोल्लास से भरे रोमांचकारी मुकाबलों की गारंटी है, जिसमें हम दुनिया भर के बेहतरीन एथलीटों का हुनर और दमखम देखेंगे. अप्रैल में मीडिया से बात करते हुए चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है लोग उसी उत्साह से ओलंपिक देखेंगे जैसे आइपीएल देखते हैं. उन्होंने कहा, “हमारी खेल संस्कृति इसी तरह बदलेगी.” बिल्कुल हो सकता है कि इसी तरह कोई बच्चा भाला या हॉकी स्टिक उठाने के लिए प्रेरित हो और आगे चलकर ओलंपिक पदक जीत लाए.
कामयाबी कायम रखने की ललक
पुरुष टीम
खेल: हॉकी
उपलब्धिः टोक्यो 2020 ओलंपिक में कांस्य
कैसे क्वालिफाइ किया: 2022 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर
この記事は India Today Hindi の July 31, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は India Today Hindi の July 31, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर