
गुड़ियापदर खास छत्तीसगढ़ के लगभग 21000 हजार गांवों में से एक है। इसलिए नहीं कि यह गांव नक्सली दहशत वाले बस्तर अंचल के कांगेर वैली नेशनल पार्क और कांगेर वैली के कोर एरिया के वनांचल में बसा है, बल्कि इसलिए कि संवेदनशील क्षेत्र में बसे होने के बावजूद इस गांव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। पर्यटकों के इस क्षेत्र में आने से गुड़ियापदर के गांववालों के जीवन में सुधार दिखने लगा है। रायपुर से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर बसा गुड़ियापदर राज्य के अतिसंवेदनशील इलाके बस्तर में आता है। पिछले कुछ साल में नक्सली घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आने और सुरक्षाबलों के कैंप खुलने से इस जिले में आने वाले बोदली, तिरिया, भडरीमहू, रेखाघाटी, चांदामेटा और कांटाबांस में गांववालों के साथ पर्यटकों में आत्मविश्वास जागा। आकड़ों के हिसाब से अगर देखा जाए, तो बस्तर जिले में 2018 में 17, 2019 में 11, 2020 में 14, 2021 में पांच और 2022 में तीन नक्सल घटनाएं हुई थीं।
राहत की बात यह है कि 2023 में अब तक यहां एक भी नक्सल वारदात नहीं हुई है। शांति स्थापित होने के चलते वैकल्पिक पर्यटन अनुभवों की तलाश को बल मिला। धीरे-धीरे पर्यटक भीड़ से दूर प्रकृति के साथ समय बिताने आने लगे। धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे ग्रामीण पर्यटन से आजीविका के नए साधन बने और लोगों के जीवनस्तर में सुधार आने लगा।
इतना आसान न था
अधिकारियों का कहना है कि गुड़ियापदर को पर्यटन के नक्शे पर लाना आसान नहीं था। इसके लिए योजनाएं बनाई गईं। गांव में अधिकांश परिवार सुकमा जिले के बारसेरास गांव के रहने वाले हैं। कई साल तक जब खेती से अच्छे परिणाम आना बंद हो गए, तो गांववाले पलायन करने की सोचने लगे। धीरे-धीरे लोग कांगेर वैली के कोर एरिया में आकर बस गए। ऊंचे पहाड़, गहरी घाटियां, विशाल पेड़ों के समूह और मौसमी जंगली फूलों एवं वन्यजीवन की विभिन्न प्रजातियों के लिए यह अनुकूल जगह है।
この記事は Outlook Hindi の October 30, 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の October 30, 2023 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン

अलीगढ़
ताले तो अलीगढ़ के - गंगा किनारे वाले छोरे की बंद अकल का ताला भले ही बनारसी पान से खुल जाता होगा लेकिन वह ताला निश्चित रूप से बना इसी शहर में होगा। उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की यही पहचान है।

'संगठित अपराध पर सुस्त सरकार'
साइबर अपराध अब महज तकनीकी चुनौती नहीं, बल्कि संगठित अपराध का रूप ले चुका है। हर दिन हजारों लोग ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे हैं। समय के साथ ठगी के तरीकों में भी बदलाव आ रहा है। अपराधी हर नए ट्रेंड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विषय पर आउटलुक के राजीव नयन चतुर्वेदी ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट और राजस्थान पुलिस के साइबर सेल सलाहकार मुकेश चौधरी से बातचीत की। अंश:

अश्लील बोल के बहाने
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक बोली पर उठे शोर-शराबे के क्या मायने

महत्वाकांक्षी दौरे का हासिल
मोदी के अमेरिका दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में खरीद पर हुए करार बताए जा रहे हैं, हालांकि सतह के नीचे सब कुछ ठीक नहीं

ईमान और पहचान भी छिनी
अमेरिकी सेना के विमान से दूसरी-तीसरी-चौथी खेप में भी अमृतसर लौटे लोगों को सिर्फ जंजीरों में ही नहीं जकड़ा गया, बल्कि उनकी पगड़ी उतार कर केश भी काटे गए

जींद की 'रेखा'
हरियाणा की दूसरी बेटी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा ने साधे एक साथ कई निशाने

डिजिटल माफिया साया
साइबर अपराध अब सिंडिकेट का रूप ले चुका, अपराधियों के तार देश-विदेश के बड़े गिरोहों से जुड़े, मामला फर्जी डिजिटल अरेस्ट जैसे हथकंडों से आगे बढ़ा, मगर कानून अधूरे और पुलिसिया तंत्र नाकाफी

अस्थाई अदालतें तो कोई हल नहीं
लंबित मामलों के निपटारे के लिए हाइकोर्टों में जजों की तदर्थ नियुक्तियों पर भरोसा करने के बजाय मौजूदा रिक्तियों को योग्य प्रत्याशियों से भरने को तरजीह देना अहम

भारतीय रेल पर फिर सवाल
कुंभ के दौरान स्टेशनों पर हुई बदइंतजामी और मौतों ने रेलवे के दावों की खोली पोल, बहुत सुधार की दरकार

आध्यात्मिक स्मृतियों का संगम
महाशिवरात्रि, 26 फरवरी 2025 को स्नान के साथ ही \"महाकुंभ 2025\" का भव्य समापन हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार के दावों के मुताबिक तकरीबन 60 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।