![कंटेंट इज नॉट किंग कंटेंट इज नॉट किंग](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1710753604/articles/04cWTcfvR1710768039528/1710768166320.jpg)
भारतीय सिनेमा में लोग लाख ‘कंटेंट इज किंग’ जपते रहें लेकिन सितारों के आगे हर कंटेंट फीका है। बॉलीवुड की हाल की फिल्मों के कारोबार से तो यही लगता है। जिन फिल्मों में स्टार नहीं होते या जो बड़े प्रोडक्शन हाउस नहीं जुड़ी होतीं, उन्हें रिलीज होने से लेकर स्क्रीन हासिल करने, उचित शो टाइमिंग मिलने में अनगिनत दिक्कतें आती हैं। इन सभी चुनौतियों से पार पाने के बाद भी किसी सार्थक फिल्म को अगर दर्शक न मिलें या फिल्म दो दिन में थियेटर से उतर जाए तो क्या कहेंगे। निर्देशक अनुराग कश्यप कहते हैं, ‘‘फिल्म का टिकट खरीदना और वोट देना एक जैसा है। आप जैसे उम्मीदवार को वोट देंगे, वैसी ही सरकार होगी। आप अपराधी, लोभी व्यक्तियों को वोट देंगे तो वह जनता की सेवा करने की जगह अपना खजाना भरेगा। ठीक इसी तरह आप हिंसक, सेक्सुअल कंटेंट पसंद करेंगे तो वैसी ही फिल्में बनेंगी।’’ उनके मुताबिक, फिल्म निर्माण समाज कल्याण का माध्यम नहीं है, उससे व्यापार जुड़ा है। जब दर्शक सार्थक विषयों पर बनी फिल्मों के टिकट नहीं खरीदेंगे तो फिर कोई निर्देशक सार्थक विषयों पर फिल्म कैसे बना पाएगा।
अभिनेता मनोज बाजपेयी का मानना है, ‘‘अब निर्माता-निर्देशक और फिल्म समीक्षकों के साथ-साथ दर्शक भी व्यापार की भाषा बोल रहे हैं। दर्शक भी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का जिक्र करते दिखते हैं। यानी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही फिल्म की गुणवत्ता का पैमाना बन गया है। जो फिल्म 100, 200 या 500 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है, उसे शानदार फिल्म माना जा रहा है।’’ वे आगे कहते हैं, ‘‘यह स्थिति भयानक है। सभी पैसा कमाने के लिए ही सिनेमा बनाएंगे तो फिल्म निर्माण की प्रतिबद्धता खत्म हो जाएगी। फिल्म कला न रहकर केवल बाजार का प्रोडक्ट रह जाएगी। ऐसे में छोटे फिल्मकार दम तोड़ देंगे। जिनके पास मार्केटिंग का बजट नहीं होगा, वह फिल्म बनाने की जगह कोई दूसरा काम करेंगे।’’
この記事は Outlook Hindi の April 01, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の April 01, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही