![बेदम 'स्टारडम' बेदम 'स्टारडम'](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1714470895/articles/h5YfbRS0b1714633938032/1714634183798.jpg)
खासकर उत्तर भारत में 'रील के नायक' 'रियल जनप्रतिनिधि ' साबित नहीं हो सके, फिर भी फिल्मी सितारों की लोकप्रियता को भुनाने के ख्याल से उनके लिए सियासी दलों होड़ कम नहीं हुई है। अपवादों को छोड़कर ज्यादातर फिल्मी और क्रिकेट स्टार सियासी पिच पर लंबे समय तक नहीं टिक पाए, जबकि कुछेक दलबदल के सहारे आज तक टिके हुए हैं। 'स्टारडम' के दम पर संसद पहुंचने वाले सेलिब्रिटीज में कुछेक को छोड़कर ज्यादातर की अपने संसदीय क्षेत्र और संसद में हाजिरी बहुत कम रहती है। इतना ही नहीं, फिल्मी पर्दे पर बेबाकी से संवाद बोलने वाले कलाकारों की संसद में बोलती बंद रहती है। जमीनी मुद्दों से अनजान सेलिब्रिटीज के लिए सियासत सेवा नहीं बल्कि अपने ग्लैमर को भुनाने का खेल है।
सेलिब्रिटी सांसद को लेकर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहता है, इसलिए पार्टियां अगले चुनाव तक उन्हें चलता कर देती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की फेहरिस्त से कई मौजूदा सेलिब्रिटी सांसदों में चंडीगढ़ से किरण खेर, पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल, क्रिकेटर गौतम गंभीर इस बार गायब हो गए। गुरदासपुर में तो कई बार सनी की गुमशुदगी के पोस्टर लगे। ऐसे ही बीकानेर से सांसद रहे सनी के पिता धर्मेंद्र की गुमशुदगी के भी पोस्टर लगाए थे। इसी परिवार की तीसरी सदस्य हेमा मालिनी लगातार तीसरी बार मथुरा से मैदान में हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे नए फिल्मी चेहरों में कंगना रनौत हिमाचल की मंडी सीट से इस बार भाग्य आजमा रही हैं। टीवी पर रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ से मैदान में हैं। इसी धारावाहिक में सीता और रावण की भूमिका निभाने वाले दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी गुजरात से भाजपा के लोकसभा सांसद रहे चुके हैं। महाभारत धारावाहिक में कृष्ण की भूमिका के अदाकार नीतीश भारद्वाज को भी भाजपा ने ही लोकसभा भेजा था। पंजाब के गुरदासपुर से मौजूदा सांसद सनी देओल से पहले इस सीट का दो बार प्रतिनिधित्व अभिनेता विनोद खन्ना ने किया था। खन्ना के निधन के बाद उनकी पत्नी कविता खन्ना को मैदान में उतारने के बजाय अभिनेता अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल को भाजपा ने मौका दिया, लेकिन इस बार वहां भाजपा के तीन बार के विधायक दिनेश बब्बू को उम्मीदवार बनाया गया है।
この記事は Outlook Hindi の May 13, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の May 13, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही