![राष्ट्रपति चुनाव में 'गैरों' का खौफ राष्ट्रपति चुनाव में 'गैरों' का खौफ](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1728280851/articles/rCN4cM_Fo1728293047350/1728293200972.jpg)
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का अंदाजा चुनाव-पूर्व प्रत्याशियों के बीच हुई सार्वजनिक बहस में जीत-हार से नहीं लगाया जा सकता। फिलहाल, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति तथा रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम्प को प्रेसिडेंशियल डिबेट में पछाड़ दिया है। वे बहुत आत्मविश्वास में दिखीं, उनके हमले बहुत पैने थे और उन्होंने ट्रम्प को ऐसा छीला कि वे भड़क गए। खासकर, जब कमला ने ट्रम्प की रैलियों में आ रही कम भीड़ का हवाला दिया तो ट्रम्प हड़बड़ा गए। बहस देखने वालों के बीच सीएनएन के एक तत्काल सर्वे से पता चला कि 63 फीसदी लोग मान रहे हैं कि कमला हैरिस ने बाजी जीत ली है जबकि 37 फीसदी ट्रम्प के पक्ष में हैं। ट्रम्प और उनके समर्थकों ने एबीसी चैनल के प्रस्तोताओं पर आरोप लगाया कि वे हैरिस का पक्ष ले रहे थे। ऐसा लगता है कि रिपब्लिकन पार्टी को ट्रम्प की हार का अहसास है।
अमेरिका आज एक बंटा हुआ राष्ट्र है। वहां भी भारत की तरह ‘गैरों’ का खौफ चुनावी बहसों पर हावी है। अमेरिका के गोरे ईसाइयों को डर है कि उनके प्रभुत्व को ‘गैरों’ से चुनौती मिल रही है। यह डर कमला हैरिस के कारण पैदा हुआ है जो अश्वेत हैं, एशियाई मूल की हैं और एक साथ नस्ली पूर्वाग्रहों और पितृसत्ता को चुनौती दे रही हैं। अमेरिका में पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में बराक ओबामा के चुने जाने के बाद अचानक गोरों के वर्चस्ववादी समूह सक्रिय हो गए थे। उन्होंने ओबामा के बारे में झूठ फैलाना शुरू कर दिया था कि वे मुसलमान हैं और देश के बाहर पैदा हुए हैं। ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान गोरों की ऐसी साजिशों को हवा मिली, जिसकी परिणति कैपिटल हिल पर हमले में हुई। ‘गैरों’ का ऐसा डर, खासकर अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में कुछ तबकों पर खूब हावी है। इसकी छाया राजनीति पर भी पड़ी है। बांटने वाली इसी राजनीति का फायदा डोनाल्ड ट्रम्प को मिला है। न सिर्फ रिपब्लिकन पार्टी के भीतर उनका प्रभुत्व बढ़ा है, बल्कि उनकी निजी लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है।
इसीलिए कमला हैरिस की लोकप्रियता बढ़ती हुई तो दिख रही है, पर उनकी लड़ाई डोनाल्ड ट्रम्प से बहुत करीबी रहने वाली है। खासकर पेनसिल्वेनिया, जॉर्जिया, विस्कॉन्सिन, नेवादा, एरिजोना और मिशिगन में यह लड़ाई कांटे की होगी और यही प्रांत अंतिम चुनाव नतीजों को तय करेंगे।
この記事は Outlook Hindi の October 14, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の October 14, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही