कुर्सी कलाबाजी की मिसाल

सत्ता की कुर्सी की नायाब कलाबाजी हरियाणा के सिवा और कहीं नहीं मिलती। पहली नवंबर 1966 को पंजाब से टूट कर बने नए राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी की जंग ऐसी रही है कि करीब ढाई दशक तक प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल रहा। एकदम शुरुआत में सत्तर के दशक में ही इस प्रदेश की राजनैतिक शब्दावली में एक नया मुहावरा 'आयाराम, गयाराम' जुड़ गया। दलबदल की मिसाल गढ़ने वाले हरियाणा में कई सरकारों के मुखिया के हाल भी आया गया जैसे ही रहे। राज्य के पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने कांग्रेस के भगवत दयाल शर्मा का दो बार का कुल कार्यकाल सिर्फ 142 दिन का रहा। दूसरा कार्यकाल तो मात्र एक हफ्ते का था। पहले पांच महीने में ही हरियाणा में दो मुख्यमंत्री बने। कई 'आयाराम गयाराम' जैसी जोड़-तोड़ से दूसरे मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के पिता) एक साल भी पूरा नहीं कर पाए।
राज्य गठन के तीन महीने बाद हरियाणा में फरवरी 1967 में पहली बार 81 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ 48 सीटें कांग्रेस, 12 भारतीय जनसंघ, तीन स्वतंत्र पार्टी, दो रिपब्लिकन पार्टी और 16 सीटों पर निर्दलीय जीते। तब रोहतक जिले की झज्जर सीट से चुनाव जीतने वाले भगवत दयाल शर्मा ने पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली लेकिन एक हफ्ते बाद ही कांग्रेस के 12 विधायकों के दलबदल से सरकार गिर गई। 16 निर्दलीय विधायकों के नए मोर्चे संयुक्त विधायक दल की अगुआई कर रहे पटौदी से विधायक राव बीरेंद्र ने पाला बदलने वाले कई विधायकों और छोटे दलों के गठबंधन के जरिए 48 विधायकों के समर्थन से दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
この記事は Outlook Hindi の October 28, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の October 28, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン

बच्चों के पालन-पोषण का सवाल
धारावाहिक अडॉलेसेंस ने नई आर्थिकी और इंटरनेट तथा सोशल मीडिया से बालमन में पैदा होने वाली विकृति पर ध्यान खींचा

अंधेरे जीवन की विडंबना
रेलवे स्टेशन पर जीवन यापन करने वाले भिखारियों के जीवन पर आधारित इस उपन्यास का मुख्य पात्र एक अंधा व्यक्ति है। यहां अंधे बच्चे के अंधे होने की विडंबना का विवरण है, अंधेरे का रोशनी से संघर्ष है। अंधे बच्चे का यह पूछना है कि सूरज क्या होता है और अंत में यह पहचानने लगना कि कौन से पक्षी के उड़ने की आवाज कैसी होती है।

बदलती भूराजनीति में भारत
भारत को अमेरिका के साथ हो रहे नुकसान को कम करते हुए चीन से सौदेबाजी की राह अपनानी चाहिए

आखिर प्रत्यर्पण
सत्रह साल बाद मुंबई हमले के षडयंत्रकारियों में एक राणा को भारत लाया गया, क्या सुलझेगी सबसे बड़े आतंकी हमले की गुत्थी

शहरनामा - गोंडा
बड़े दिल का छोटा शहर

द्विराष्ट्र सिद्धांत का अंतर
ट्रम्प और नेतन्याहू की मुलाकात से नहीं निकली कोई उम्मीद

खिलाड़ी नहीं, ब्रांड कहिए हुजूर!
खेल मैदान तक सीमित नहीं रहा, अब ब्रांडों की स्पॉन्सरशिप और सोशल मीडिया से भी आगे पैसा उगाने की फटाफट मशीन बन चुकी है

टर्म इंश्योरेंस का फंडा
बीमा अवधि से ज्यादा जीते हैं तो क्या होगा? क्या आप अपनी रकम गंवा बैठेंगे या आपके पास विकल्प हैं?

आईन ऊपर या कोई और
सुप्रीम कोर्ट के हालिया कुछ फैसलों और अंतरिम आदेशों पर उठे विवाद से संवैधानिक लोकतंत्र की पहली बार हदें टूटीं

गिरीश का स्वतंत्र आकाश
सर्वप्रथम बेंद्रे की कविता से चुने गए, संस्मरणों की इस अनुपम कृति में समाए सारगर्भित-विस्मयों की छाप ही पाठक को चमत्कृत करती है।