![मायानगरी की सियासत में जरायम के नए चेहरे मायानगरी की सियासत में जरायम के नए चेहरे](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1730133291/articles/FKH81c7nP1730200145349/1730200427843.jpg)
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान को मिली धमकियों के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड के ऊपर अंडरवर्ल्ड का साया मंडराता दिख रहा है। राकांपा (अजित पवार) नेता सिद्दीकी की हत्या दशहरे की शाम 12 अक्टूबर को हुई थी, जब वे अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित दफ्तर से घर लौट रहे थे। उससे पहले वे दशहरे के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी के ऊपर छह गोलियां चलाई थीं। बाबा सिद्दीकी की हत्या ने मुंबई और अपराध-जगत के रिश्ते में एक नया अध्याय खोल दिया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर फैलते ही सबसे पहले चर्चा में जो नाम आया वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का था। बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का करीबी माना जाता था, इसलिए इस कांड में लॉरेंस के हाथ होने की चर्चा स्वाभाविक लग रही थी। हत्याकांड के अगले दिन फेसबुक पर ‘शुबू लोणकर महाराष्ट्र’ के अकाउंट से एक पोस्ट अपलोड हुई जिसने लॉरेंस का बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड में हाथ होने की चर्चाओं को बल दिया।
उक्त पोस्ट में लिखा थाः ‘‘सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे पर तुमने हमरे भाई का नुकसान करवाया... आज जो बाबा सिद्दीके के शराफत के पुल्ल बंद रहे है या एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था... इस के मरने का कारन अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था... हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना...।’’
इस संदेश की शुरुआत में ‘जय श्री राम जय भारत’ और अंत में ‘जय श्री राम जय भारत सलाम शहीदां नू’ लिखा हुआ था। बताया जाता है कि यह अकाउंट लॉरेंस के करीबी शुभम रामेश्वर लोणकर का है। इस चर्चा को और बल तब मिला जब घटना के एक हफ्ते के भीतर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान को संबोधित करते हुए पांच करोड़ रुपये की फिरौती और धमकी का एक संदेश मिला। बाद में हालांकि संदेश भेजने वाले ने दूसरा संदेश भेजकर पहले संदेश के लिए माफी मांगी और कहा कि वह उसकी गलती थी। यह मैसेज झारखंड से भेजा हुआ बताया जा रहा है।
この記事は Outlook Hindi の November 11, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Outlook Hindi の November 11, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![दिल्ली से निकलती सियासत दिल्ली से निकलती सियासत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/-MA_6DNi31739535740400/1739535854348.jpg)
दिल्ली से निकलती सियासत
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चुनावी पराभव से क्या राष्ट्रीय राजनीति निकलेगी, आज सबसे मौजूं सवाल यही होना चाहिए
![अरविंद नहीं, कमल अरविंद नहीं, कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/_T_pnHjaq1739535854031/1739536018749.jpg)
अरविंद नहीं, कमल
मतदान से पहले तक दिल्ली की फिजाओं में गूंजती बदलाव की आहटें सच साबित हुईं, ये आहटें कितनी हकीकत थीं कितना फसाना, दिल्ली चुनाव की कहानी इसी बहस में उलझी है, लेकिन असल सवाल आप और उसके नेताओं के भविष्य का है, जिसे बचाने की कवायद जारी
![निराशा और विनाश के बीच निराशा और विनाश के बीच](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/tDGFYx2jb1739536472076/1739536625666.jpg)
निराशा और विनाश के बीच
इंटरसेप्टेड और सॉन्ग्स ऑफ स्लो बर्निंग अर्थ जैसे वृत्तचित्र यूक्रेन पर रूसी कब्जे के मुद्दे को उजागर करती हैं, फोकस विनाश की कहानियों से आगे निकलकर युद्ध के मानवीय पहलू पर
![गेमिंग का नया युग गेमिंग का नया युग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/hi1jZakB61739536377660/1739536467982.jpg)
गेमिंग का नया युग
सरकारी समर्थन और बढ़ते करियर विकल्पों के कारण भारत में बढ़ रहा ऑनलाइन गेमिंग का बाजार, ठोस नीति की कमी और टैक्स से जुड़ी चिंताएं अब भी भारी
![आया गया अडा आया गया अडा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/Jhb5W8myz1739535453409/1739535555515.jpg)
आया गया अडा
पिछली महायुति सरकार ने मिड-डे मील में अंडा जोड़ा, तो इस सरकार ने हटा दिया
![अमन के दावों पर मौतें भारी अमन के दावों पर मौतें भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/GmXgS4D7p1739535559497/1739535739240.jpg)
अमन के दावों पर मौतें भारी
घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल
![आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/e4X5E_XRM1739536199237/1739536375444.jpg)
आध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम
महाकुंभ में देश और विदेश से पहुंचे करोड़ों लोगों ने गंगा, \"यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई
![भविष्य का रास्ता भविष्य का रास्ता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/v6djOauBB1739536028854/1739536195259.jpg)
भविष्य का रास्ता
असल संदेश भविष्य की उस राजनीति का है जो मोदी की सियासत को चुनौती दे सके, अगर यह विचारधारा की लड़ाई की मुनादी है, तो फिर राहुल गांधी को भी बदलना होगा
![ट्रम्प की जल्दबाजी ट्रम्प की जल्दबाजी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/5yRnvNpVH1739534817581/1739535038876.jpg)
ट्रम्प की जल्दबाजी
पद संभालते ही आदेशों का शुरू हुआ सिलसिला कहां ले जाएगा अमेरिका को?
![जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1994503/xOwgyItvk1739535040091/1739535449146.jpg)
जंजीरों में लौटे आज के गिरमिटिया
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही अवैध आप्रवासियों को उनके देश भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, उसकी गूंज भारत की घरेलू राजनीति और संसद को हिला रही