डब्ल्यूटीओ के 164 देश करेंगे समाधान पर बात
Business Standard - Hindi|February 24, 2024
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी-13) में 164 देशों के वाणिज्य मंत्री बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक अगले सप्ताह अबूधाबी में होगी, जिसमें वैश्विक कारोबार से जुड़े प्रमुख मसलों का समाधान निकालने की कवायद की जाएगी। इस बैठक में मछली के भंडार की रक्षा, कृषि खाद्य सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक लेन देन पर सीमा शुल्क की अस्थायी अनुपस्थिति सहित विवाद समाधान को लेकर डब्ल्यूटीओ के नियमों में सुधार प्राथमिकता पर हैं।
श्रेया नंदी
डब्ल्यूटीओ के 164 देश करेंगे समाधान पर बात

13वीं मंत्रिस्तरीय बैठक 26 से 29 फरवरी तक चलेगी। बिजनेस स्टैंडर्ड ने प्रमुख मसलों और उन पर भारत के रुख की पड़ताल की है। 

खाद्य सुरक्षा, कृषि सुधार

मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में सार्वजनिक भंडारण के मसले के स्थायी समाधान को लेकर लंबे समय से चल रही मांग भारत की प्राथमिकता पर है। इस प्रावधान का उद्देश्य विकासशील देशों को तथाकथित सब्सिडी पर कानूनी चुनौती से बचाना था। अपने सार्वजनिक भंडारण की योजना के तहत भारत सरकार पहले से तय कीमत पर अनाज खरीदती है और उसके बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सब्सिडी देती है। सरकार खाद्य सुरक्षा और लाखों लोगों को भूख से बचाने के लिए इस नीति को अपना रही है। भारत की इस नीति को अफ्रीका सहित विकासशील देशों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि विकसित देशों का विचार कि किसानों को सब्सिडी देने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

इसका स्थायी समाधान जरूरी है। क्योंकि कुछ देश भारत के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना पर सवाल उठाते रहे हैं, जो अनाज खासकर चावल पर दिया जा रहा है।

मत्स्य पालन पर सब्सिडी

2022 मे हुए इसके पहले के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों ने अवैध, बगैर सूचना के और अनियमित तरीके से मछली पकड़ने पर सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी को रोकने के लिए एक समझौता किया था, जिसे विश्व में मछली के भंडार में कमी के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। एमसी-13 में इस मत्स्य सब्सिडी के समझौते में संशोधन प्राथमिकता पर है। इसे स्वीकार करने के लिए डब्ल्यूटीओ के 164 सदस्य देशों में से दो तिहाई के समर्थन की जरूरत होगी। इसके अलावा सब्सिडी की वजह से बहुत ज्यादा मझली पकड़ने पर भी चर्चा होनी है।

この記事は Business Standard - Hindi の February 24, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Business Standard - Hindi の February 24, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

BUSINESS STANDARD - HINDIのその他の記事すべて表示
भारत संग मिलकर काम करेंगे : अनुरा
Business Standard - Hindi

भारत संग मिलकर काम करेंगे : अनुरा

मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके (56) ने सोमवार को भारत के साथ संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले दिसानायके ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का समर्थन करते हैं।

time-read
1 min  |
September 24, 2024
इजरायल का लेबनान में हमला, 100 मरे
Business Standard - Hindi

इजरायल का लेबनान में हमला, 100 मरे

इजराइल ने लेबनान में फिर घातक हमला किया है, जिसमें कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। इजराइल की सेना कहा है कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला के 300 ठिकानों को निशाना बनाया।

time-read
1 min  |
September 24, 2024
ईवाई कर्मी की मौत : वित्त मंत्री ने बयान पर साफ किया रुख
Business Standard - Hindi

ईवाई कर्मी की मौत : वित्त मंत्री ने बयान पर साफ किया रुख

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईवाई में एक महिला कर्मचारी की मौत पर अपने पिछले बयान पर उठे सवाल के बाद रुख साफ किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि वह केवल बच्चों को मदद देने में संस्थानों एवं परिवारों की भूमिका पर जोर दे रही थीं न कि किसी व्यक्ति विशेष का उल्लेख कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उनका इरादा पीड़िता पर टिप्पणी करना नहीं था।

time-read
1 min  |
September 24, 2024
सबसे बड़ी होगी एमेजॉन सेल!
Business Standard - Hindi

सबसे बड़ी होगी एमेजॉन सेल!

एमेजॉन इंडिया को उम्मीद है कि इस बार का उसका महत्त्वपूर्ण सेल कार्यक्रम एमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (एजीआईएफ) अब तक का सबसे बड़ा होगा। इस बार एजीआईएफ 27 सितंबर से शुरू हो रहा है और प्राइम सदस्यों के लिए यह 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।

time-read
1 min  |
September 24, 2024
अमेरिका में खुलेंगे दो नए वाणिज्य दूतावास
Business Standard - Hindi

अमेरिका में खुलेंगे दो नए वाणिज्य दूतावास

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बॉस्टन और लॉस एंजलिस में होंगे दोनों कार्यालय, इन शहरों में बढ़ी भारतवंशियों की संख्या

time-read
3 分  |
September 24, 2024
सीएम कुर्सी पर नहीं बैठीं, विपक्ष हमलावर
Business Standard - Hindi

सीएम कुर्सी पर नहीं बैठीं, विपक्ष हमलावर

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रभार संभाला, भाजपा और कांग्रेस ने साधा निशाना

time-read
2 分  |
September 24, 2024
सैमसंग में हड़ताल जारी तो विनिर्माण के लिए जोखिम
Business Standard - Hindi

सैमसंग में हड़ताल जारी तो विनिर्माण के लिए जोखिम

सैमसंग के श्रीपेरंबुदूर संयंत्र में यदि श्रमिकों की हड़ताल जल्द समाप्त नहीं होती है तो भारत के लिए वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने की अपनी चाहत में महत्त्वपूर्ण जमीन खोने का जोखिम हो सकता है। दिल्ली स्थित ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने सोमवार को यह अनुमान जताया।

time-read
2 分  |
September 24, 2024
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी बढी
Business Standard - Hindi

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी बढी

भारत में बेरोजगारी दर में लगातार 5 साल तक की गिरावट के बाद 2023-24 के जुलाई-जून अवधि के दौरान बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत पर स्थिर हो गई है। इससे रोजगार के बाजार में गिरावट के संकेत मिलते हैं।

time-read
1 min  |
September 24, 2024
मंत्रियों का समूह जीएसटी की दर पर करेगा चर्चा
Business Standard - Hindi

मंत्रियों का समूह जीएसटी की दर पर करेगा चर्चा

छह सदस्यीय मंत्रियों का समूह गोवा में दो दिवसीय चर्चा करेगा

time-read
1 min  |
September 24, 2024
क्रेडिट कार्ड से ऋण पर चूक बढ़ी
Business Standard - Hindi

क्रेडिट कार्ड से ऋण पर चूक बढ़ी

वित वर्ष 2025 की पहली तिमाही (जून 2024 में समाप्त तिमाही) में क्रेडिट कार्ड सेग्मेंट में बैलेंस लेवल डिलिक्वेंसीज यानी शेष राशि के स्तर पर चूक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17 आधार अंक की वृद्धि हुई है। वहीं व्यक्तिगत ऋण सहित अन्य सभी ऋण सेग्मेंट में कर्ज के भुगतान में चूक कम हुई है। हालांकि इस दौरान खुदरा ऋण में वृद्धि की रफ्तार कम हुई है। ट्रांस यूनियन सिबिल की एक रिपोर्ट में सोमवार को इसका ब्योरा सामने आया है।

time-read
2 分  |
September 24, 2024