पचास वर्ष पहले अगस्त के एक उमस भरे दिन मैं हॉन्गकॉन्ग से चीन की राजधानी पेइचिंग जा रहा था। एक कनिष्ठ राजनयिक के रूप में यह मेरा पहला काम था। हॉन्गकॉन्ग उस समय तक ब्रिटिश उपनिवेश था और हॉन्गकॉन्ग से कोई सीधी उड़ान नहीं थी। वहां से चीन जाने के लिए एक जलधारा पर बना लकड़ी का पुल पार करते हुए चीन की सीमा में प्रवेश करना पड़ता था। वहां लोवूसे एक स्थानीय ट्रेन यात्रियों को ग्वांगझाऊ ले जाती जहां से पेइचिंग के लिए ट्रेन या विमान का सफर किया जा सकता था। लोवू धान के हरे भरे खेतों के बीच बसा था।
लोवू स्टेशन के निकट एक बड़े से हॉल में लोगों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। वहां विदेशी पासपोर्ट धारकों को ग्वांगझाऊ के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। हमें राष्ट्रीयता के आधार पर टेबल आवंटित किए गए थे और साधारण भोजन दिया गया था। जब एक कनाडाई राजनयिक मेरी टेबल पर बैठने आया तो उन्हें तत्काल उनकी टेबल पर वापस भेज दिया गया।
गत सप्ताह मैं चीन-अमेरिका रिश्तों पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने हॉन्गकॉन्ग गया था परंतु मेरी इस यात्रा के कार्यक्रम में शेनझेन का सफर भी शामिल था। लोवू अब विस्तारित शेनझेन क्षेत्र का हिस्सा है और वहां के विशालकाय धान के खेतों की जगह ऊंची इमारतों के जंगल ने ले ली है। शेनझेन मेट्रो क्षेत्र की आबादी अब करीब 1.3 करोड़ हो चुकी है और यह लगातार बढ़ रही है।
शेनझेन नगर शासन के मुताबिक उसका मौजूदा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 238 अरब डॉलर है और चीन की प्रमुख हाइटेक कंपनियां वहां हैं। इनमें हुआवे, सॉफ्टवेयर और सोशल मीडिया क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टेंसेंट, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बीवाईडी और ड्रोन निर्माता कंपनी डीजेआई शामिल हैं। मैं डीजेआई और टेंसेंट की यात्रा करने में कामयाब रहा और वहां नजर आई तकनीकी श्रेष्ठता और नवाचार की भावना ने मुझे बहुत प्रभावित किया। शेनझेन उन चार विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) में से एक है जिनकी स्थापना चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने मई 1980 में की थी। यह कदम 1978 में तंग श्याओफिंग के नेतृत्व में सुधार और खुलेपन की नीति को अपनाने के बाद उठाया गया था।
この記事は Business Standard - Hindi の November 21, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Business Standard - Hindi の November 21, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![वैकल्पिक परिसंपत्तियों में होगा 5 गुना इजाफा वैकल्पिक परिसंपत्तियों में होगा 5 गुना इजाफा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1932629/Sl7KfkcMto6kbUf73WUsys/1734495170242.jpg)
वैकल्पिक परिसंपत्तियों में होगा 5 गुना इजाफा
देश में वैकल्पिक परिसंपत्ति बाजार इस समय करीब 400 अरब डॉलर एयूएम (प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां) का है। इसके साल 2034 तक पांच गुना बढ़कर दो लाख करोड़ डॉलर हो जाने का अनुमान है।
![निफ्टी 100 कंपनियों का बढ़ रहा बोर्ड निफ्टी 100 कंपनियों का बढ़ रहा बोर्ड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1932629/mbK0XpYvxpN4nkwFdbdsys/1734495020399.jpg)
निफ्टी 100 कंपनियों का बढ़ रहा बोर्ड
कॉरपोरेट गवर्नेंस मानकों के सख्त होने और नियामकीय अनुपालन बढ़ने से देश की बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों के निदेशक मंडल (बोर्ड) में लगातार विस्तार हो रहा है। कॉरपोरेट गवर्नेंस पर एक्सीलेंस एनेबलर्स सर्वे के पांचवें संस्करण के मुताबिक निफ्टी 100 कंपनियों के निदेशक मंडल में वित्त वर्ष 24 तक औसतन 10.52 सदस्य थे जबकि वित्त वर्ष 21 में यह संख्या 9.86 और वित्त वर्ष 23 में 10.48 थी। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन की अगुआई में यह पहल की गई थी।
मारुति ने 1 साल में बनाईं 20 लाख कारें
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआईएल) ने आज ऐलान किया उसने इस साल पहली बार 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन किया है।
![सुस्त बाजार में ग्राहक लुभाने को कंपनियां बढ़ा रहीं मार्केटिंग खर्च सुस्त बाजार में ग्राहक लुभाने को कंपनियां बढ़ा रहीं मार्केटिंग खर्च](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1932629/qc1Co2gSq2u5onnKs2Dsys/1734494881722.jpg)
सुस्त बाजार में ग्राहक लुभाने को कंपनियां बढ़ा रहीं मार्केटिंग खर्च
सुस्त वृद्धि के बाद भी प्रचार और मार्केटिंग का खर्च रिकॉर्ड ऊंचाई पर
![2025 में ईवी से धमाल मचाएंगी वाहन कंपनियां 2025 में ईवी से धमाल मचाएंगी वाहन कंपनियां](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1932629/kAfhr5vQFj4EOxHERoZsys/1734494723427.jpg)
2025 में ईवी से धमाल मचाएंगी वाहन कंपनियां
2025 में लक्जरी कार कंपनियों समेत विभिन्न कंपनियां 15 से 20 इलेक्ट्रिक यात्री गाड़ियां उतार सकती हैं
![भारी बिकवाली से टूटा बाजार भारी बिकवाली से टूटा बाजार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1932629/RmKtym0Of4OLzL27VFJsys/1734494471085.jpg)
भारी बिकवाली से टूटा बाजार
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख की चिंता में एफपीआई का बिकवाली पर जोर
![आर्थिक वृद्धि में नरमी अस्थायी, आगे दिखेगी तेजी: वित्त मंत्री आर्थिक वृद्धि में नरमी अस्थायी, आगे दिखेगी तेजी: वित्त मंत्री](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1932629/64BDDHpHxQwzvr18eQQsys/1734494404145.jpg)
आर्थिक वृद्धि में नरमी अस्थायी, आगे दिखेगी तेजी: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में कहा कि दूसरी तिमाही में वृद्धि का जो रुझान दिखा, वह अस्थायी झटका था। उन्होंने कहा कि अगली तिमाहियों में बेहतर आर्थिक वृद्धि दिखेगी। उन्होंने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुदान की पूरक मांग पर जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीगत व्यय के जरिए वृद्धि को रफ्तार दे रही है ताकि पूरी अर्थव्यवस्था पर उसका दमदार प्रभाव दिखे।
![कांग्रेस की आर्थिक नीतियों पर चोट कांग्रेस की आर्थिक नीतियों पर चोट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1930711/ISpC-B7wv1734410595700/1734410692347.jpg)
कांग्रेस की आर्थिक नीतियों पर चोट
राज्य सभा में वित्त मंत्री सीतारमण ने की संविधान पर चर्चा की शुरुआत, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर साधा निशाना
![प्रदूषण बढ़ा, दिल्ली में ग्रेप-3 लागू प्रदूषण बढ़ा, दिल्ली में ग्रेप-3 लागू](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1930711/M0lH3bLuQKa9xwUSegDsys/1734410583924.jpg)
प्रदूषण बढ़ा, दिल्ली में ग्रेप-3 लागू
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए केंद्र द्वारा गठित समिति ने प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता में आई गिरावट के बीच सोमवार को चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (ग्रेप) के तीसरे चरण के तहत कई प्रतिबंधों को प्रभावी कर दिया।
![गूंजती रहेगी उस्ताद के तबले की थाप गूंजती रहेगी उस्ताद के तबले की थाप](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1930711/LAvkcHCcd0zUxXf4Tprsys/1734410527383.jpg)
गूंजती रहेगी उस्ताद के तबले की थाप
प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक अस्पताल में निधन हो गया।