इस बार हेड से आगे निकले रोहित
Dainik Jagran|June 25, 2024
डब्ल्यूटीसी फाइनल, वनडे विश्व कप का करिश्मा नहीं दोहरा पाए ट्रेविस. आस्ट्रेलिया को हराकर वनडे विश्व कप में मिली हार का हिसाब चुकाया
अभिषेक त्रिपाठी
इस बार हेड से आगे निकले रोहित

पिछले साल लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक शतक के साथ कुल 181 रन और अहमदाबाद में वनडे विश्व कप के फाइनल में 120 गेंद पर 137 रन बनाकर भारतीय टीम को दो आइसीसी ट्राफी से महरूम रखने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड (76) ने सोमवार को डेरेन सैमी स्टेडियम में एक समय भारत के हाथों से मैच दूर कर दिया था लेकिन आखिरी में भारतीय गेंदबाजों की कारीगरी से रोहित की टीम ने 24 रन से जीत हासिल करके टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया।

वनडे विश्व कप के मैन आफ द मैच और आइपीएल में 15 मैचों में 191.55 के स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाने वाले हेड के सहारे आस्ट्रेलिया ने 206 रनों का पीछा करते हुए एक समय 10 ओवर में 99 रन बना लिए थे। उस समय हेड 26 गेंद पर 54 रन बनाकर खेल रहे थे और आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 ओवर में 107 रनों की जरूरत थी। उसके पास आठ विकेट भी थे लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव (चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट) की सधी गेंदबाजी और बाद में रिवर्स स्विंग मिलने से टीम भारत ने मैच पलट दिया। 17वें ओवर में जब जसप्रीत बुमराह ने 76 रन के निजी स्कोर पर ने हेड को चलता किया तो मैच भारत के पाले में चला गया। इस जीत के साथ भारत ने वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

रोहित का कमाल : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को फटाफट क्रिकेट का पाठ पढ़ाया। इस विश्व कप में पिछले पांच मैचों में नाबाद 52, 13, 03, 08 और 23 की ही पारी खेल पाए रोहित पूरे रौब में दिखे। उन्होंने 24.75 करोड़ रुपये में केकेआर में बिके मिशेल स्टार्क का मार मारकर बुरा हाल कर दिया। भारत ने एक समय 11.1 ओवर में 127 रन बना लिए थे लेकिन बाद में ज्यादा रन नहीं बन सके। भारत ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 43 रन बनाए। शिवम दुबे ने अपेक्षाकृत धीमा खेलते हुए 22 गेंद पर 28 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 31 जबकि हार्दिक ने दो छक्के और एक चौके के साथ 27 रन बनाए। उन्होंने अपने 92 में से 76 रन बाउंड्री से बनाए। जब तक रोहित क्रीज पर थे तो शुरुआती 11 में से छह ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बने, उनके आउट होने के बाद आखिरी छह ओवर में सिर्फ दो में ऐसा हो सका।

この記事は Dainik Jagran の June 25, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Dainik Jagran の June 25, 2024 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

DAINIK JAGRANのその他の記事すべて表示
पथराव से दूर, लोकतंत्र के रंग में सराबोर दिखा सोपोर
Dainik Jagran

पथराव से दूर, लोकतंत्र के रंग में सराबोर दिखा सोपोर

टूटा 35 साल का रिकार्ड, जहां वोटिंग के दौरान कर्फ्यू लगता था, वहां 41.44 प्रतिशत हुआ मतदान

time-read
2 分  |
October 02, 2024
2024 में महायुति व 2029 में भाजपा सरकार बनाने का शाह ने दिया लक्ष्य
Dainik Jagran

2024 में महायुति व 2029 में भाजपा सरकार बनाने का शाह ने दिया लक्ष्य

• महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाने का लक्ष्य रखा • कार्यकर्ताओं को उन परिवारों को सदस्य बनाने को कहा जो अब तक भाजपा के मतदाता नहीं रहे हैं

time-read
1 min  |
October 02, 2024
चीन ने भारत के साथ समझौतों का किया उल्लंघन : जयशंकर
Dainik Jagran

चीन ने भारत के साथ समझौतों का किया उल्लंघन : जयशंकर

अग्रिम मोर्चों पर तैनाती का समाधान होने तक तनाव जारी रहेगा

time-read
1 min  |
October 02, 2024
पेट्रोल और डीजल सस्ता करने पर कंपनियां चुप
Dainik Jagran

पेट्रोल और डीजल सस्ता करने पर कंपनियां चुप

सितंबर में देश की तेल कंपनियों ने पिछले 33 महीनों के दौरान सबसे सस्ता कच्चा तेल खरीदा

time-read
2 分  |
October 02, 2024
बुलडोजर कार्रवाई में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मिलने चाहिए 15 दिन : कोर्ट
Dainik Jagran

बुलडोजर कार्रवाई में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मिलने चाहिए 15 दिन : कोर्ट

कहा- अवैध निर्माण के मामलों में कोर्ट को दखल देने में बहुत स्लो होना चाहिए

time-read
1 min  |
October 02, 2024
नोएडा से 17 अप्रैल को उड़ान भरेंगे विमान
Dainik Jagran

नोएडा से 17 अप्रैल को उड़ान भरेंगे विमान

कामर्शियल फ्लाइट के ट्रायल में शामिल होंगी अकासा और इंडिगो की फ्लाइट

time-read
2 分  |
October 02, 2024
राजनीति से अटका कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण
Dainik Jagran

राजनीति से अटका कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर की लैंडफिल साइटों से कूड़े को हटाने का काम तय समयसीमा से काफी पीछे चल रहा है

time-read
3 分  |
October 02, 2024
दो दिन पहले भाई से बोला था हीरालाल, शायद अब आखिरी मोड पर है जिंदगी
Dainik Jagran

दो दिन पहले भाई से बोला था हीरालाल, शायद अब आखिरी मोड पर है जिंदगी

तीन अलग मेडिकल बोर्डों ने किया पोस्टमार्टम, प्राथमिक रिपोर्ट में जहर की पुष्टि

time-read
1 min  |
October 02, 2024
जगदीश टाइटलर की याचिका का सीबीआइ ने किया विरोध
Dainik Jagran

जगदीश टाइटलर की याचिका का सीबीआइ ने किया विरोध

हाई कोर्ट ने नहीं जारी किया नोटिस, 29 नवंबर को होगी सुनवाई

time-read
1 min  |
October 02, 2024
सड़कों पर गड्ढे ढूंढने फिर उतरी सरकार
Dainik Jagran

सड़कों पर गड्ढे ढूंढने फिर उतरी सरकार

अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने तैयार की रिपोर्ट

time-read
1 min  |
October 02, 2024