सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगातार दबाए बनाए जाने के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने गुरुवार को चुनावी बांड के आंकड़े जारी कर दिए। एसबीआइ के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनावी बांड के नए आंकड़े सार्वजनिक किए, जिनमें इनकी विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या भी शामिल हैं। विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या से चंदा प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के साथ बांड के खरीदारों का मिलान करने में मदद मिल सकती है।
इसके बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक, चुनावी बांड से सबसे ज्यादा फायदे में भाजपा रही है। तीन बड़े दानदाताओं ने भाजपा को चंदा दिया है। भाजपा ने 8,45141 करोड़ रुपए के बांड भुनाए हैं। कांग्रेस को कुल 1950 करोड़ रुपए मिले हैं। सबसे बड़ी दानदाता, कोयंबटूर स्थित लाटरी कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने बड़ा हिस्सा दो राजनीतिक दलों को दिया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस 542 करोड़ रुपए के साथ सबसे बड़ी लाभार्थी रही, उसके बाद द्रमुक 503 करोड़ रुपए पर रही। इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस को 154 करोड़ रुपए और भाजपा को 100 करोड़ रुपए मिले हैं। 'लाटरी किंग' सैंटियागो मार्टिन द्वारा संचालित, फ्यूचर गेमिंग ने 12 अप्रैल, 2019 और 24 जनवरी, 2024 के बीच 1,368 करोड़ रुपए के चुनावी बांड खरीदे।
この記事は Jansatta の March 22, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Jansatta の March 22, 2024 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
माणिनी कौशिक की याचिका पर राइफल संघ से जवाब मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निशानेबाज माणिनी कौशिक की उस याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) का रुख जानना चाहा जिसमें उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की गई है।
यूनान में प्रज्वलित की गई पेरिस ओलंपिक की मशाल
'अपोलो' (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलंपिक में जलने वाली मशाल मंगलवार को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर प्रज्वलित की गई।
गुकेश ने नेपोमनियाच्ची के साथ ड्रा खेला, संयुक्त शीर्ष बढ़त बरकरार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से ड्रा खेलकर इस खिलाड़ी के साथ संयुक्त शीर्ष बढ़त कायम रखी।
खराब फार्म के कारण आइपीएल से हटे मैक्सवेल
मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत बताई, छह मैच में बल्ले से कोई महत्त्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके
राजस्थान रायल्स ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
जोस बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जोरदार वापसी करते हुए सुनील नारायण के पहले टी20 शतक पर पारी फेरा और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।
'अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामले बढे'
भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत भर है।
यूएनएससी में स्थायी सदस्यों की संख्या बढाना समय की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाया मामला, कहा
सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का दावा, अभिनेता की हत्या की कोशिश के तहत की गई गोलीबारी
आप ने मुफ्त पानी देने का भ्रम पैदा किया
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा
एएसआइ की हत्या कर हमलावर खुद को भी गोली मार दी जान ने
दिल्ली नंदनगरी, ज्योतिनगर इलाके में मंगलवार सुबह गोली मारकर दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब इंसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मीतनगर पुल पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।