![गीता में हैं आधुनिक प्रबंधन के सूत्र गीता में हैं आधुनिक प्रबंधन के सूत्र](https://cdn.magzter.com/1622547313/1669610058/articles/M8rQBH5-P1669637883829/1669638118148.jpg)
अर्जुन को मोह, भ्रम व अनिश्चय से मुक्त कर युद्ध के कर्तव्य पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देने वाली श्रीमद्भगवद्गीता में आधुनिक प्रबंधन के अनेक सिद्धांत सूत्रबद्ध हैं। डेढ़ गुनी से भी अधिक कौरव सेना तथा भीष्म, द्रोण व कर्ण जैसे अजेय योद्धाओं पर विजय पाने के एकनिष्ठ लक्ष्य के प्रति सन्नद्ध कर देने वाले गीता के उपदेश आज के चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक प्रबंध में भी कारगर हैं। आज दुनिया के वही देश समृद्धि के शिखर पर हैं, जो अपने व्यावसायिक उपक्रमों का कुशलता से प्रबंध कर रहे हैं।
विश्व के 200 से अधिक देशों के सकल औद्योगिक उत्पादन में से 60 प्रतिशत पर उन 4 देशों का ही नियंत्रण है, जो अपनी अर्थव्यवस्था, उद्योग, व्यापार व वाणिज्य का कुशल प्रबंधन कर रहे हैं। कुल वैश्विक महानुमाप उत्पादन के 80 प्रतिशत पर भी • मात्र 10 देशों का नियंत्रण है। आज कुल वैश्विक उत्पादन में चीन का 28.7 प्रतिशत, अमेरिका 17 प्रतिशत, जापान 8 प्रतिशत और जर्मनी का नियंत्रण 5.5 प्रतिशत है, जबकि विश्व जनसंख्या में इनकी भागीदारी क्रमशः 17.7 प्रतिशत, 4.07 प्रतिशत, 1.58 प्रतिशत व 1.05 प्रतिशत ही है। वहीं, कुल वैश्विक उत्पादन के आधार पर 5वें से 8वें स्थान पर क्रमशः भारत ( 3.1 प्रतिशत) द. कोरिया (3 प्रतिशत), इटली (2 प्रतिशत) व फ्रांस (1.9 प्रतिशत) हैं। ऐसे में भारत में सामान्य जनता व संस्थागत स्तरों पर उच्च लक्ष्य तय कर अपने को कर्तव्य पथ पर समर्पित करने की प्रेरणा देने हेतु श्रीमद्भगवद्गीता का सर्वोच्च महत्व है।
この記事は Panchjanya の December 04, 2022 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です ? サインイン
この記事は Panchjanya の December 04, 2022 版に掲載されています。
7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。
すでに購読者です? サインイン
![शिक्षा, स्वावलंबन और संस्कार की सरिता शिक्षा, स्वावलंबन और संस्कार की सरिता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/SIWr3MUpD1678350404814/1678350536289.jpg)
शिक्षा, स्वावलंबन और संस्कार की सरिता
रुद्रपुर स्थित दूधिया बाबा कन्या छात्रावास में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया जा रहा। इस अनूठे छात्रावास के कार्यों से अनेक लोग प्रेरणा प्राप्त कर रहे
![शिवाजी पर वामंपथी श्रद्धा!! शिवाजी पर वामंपथी श्रद्धा!!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/9V19AHHEY1678350212608/1678350388969.jpg)
शिवाजी पर वामंपथी श्रद्धा!!
वामपंथियों ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर भाग्यनगर में उनका पोस्टर लगाया, तो दिल्ली के जेएनयू में इन लोगों ने शिवाजी के चित्र को फाड़कर फेंका दिया। इस दोहरे चरित्र के संकेत क्या हैं !
![कांग्रेस के फैसले, मर्जी परिवार की कांग्रेस के फैसले, मर्जी परिवार की](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/t9R_rRqcM1678350001233/1678350203181.jpg)
कांग्रेस के फैसले, मर्जी परिवार की
कांग्रेस में मनोनीत लोगों द्वारा 'मनोनीत' फैसले लिये जा रहे हैं। किसी उल्लेखनीय चुनावी जीत के बिना कांग्रेस स्वयं को विपक्षी एकता की धुरी मानने की जिद पर अड़ी है जो अन्य को स्वीकार्य नहीं हैं। अधिवेशन में पारित प्रस्ताव बताते हैं कि पार्टी के पास नए विचार के नाम पर विफलताओं का जिम्मा लेने के लिए खड़गे
![फूट ही गया 'ईमानदारी' का गुब्बारा फूट ही गया 'ईमानदारी' का गुब्बारा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/McxbrwnTV1678349825721/1678349993901.jpg)
फूट ही गया 'ईमानदारी' का गुब्बारा
अरविंद केजरीवाल सरकार की 'कट्टर ईमानदारी' का ढोल फट चुका है। उनकी कैबिनेट के 6 में से दो मंत्री सलाखों के पीछे। शराब घोटाले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच की आंच कभी भी केजरीवाल तक पहुंच सकती है
![होली का रंग तो बनारस में जमता था होली का रंग तो बनारस में जमता था](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/ceArmQ9AA1678349494255/1678349814918.jpg)
होली का रंग तो बनारस में जमता था
होली के मौके पर होली गायन की बात न चले यह मुमकिन नहीं। जब भी आपको होली, कजरी, चैती याद आएंगी, पहली आवाज जो दिमाग में उभरती है उसका नाम है- गिरिजा देवी। वे भारतीय संगीत के उन नक्षत्रों में से हैं जिनसे हिन्दुस्थान की सुबहें आबाद और रातें गुलजार रही हैं। उनका ठेठ बनारसी अंदाज। सीधी, खरी और सधुक्कड़ी बातें, लेकिन आवाज में लोच और मिठास। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। अब उनके शिष्यों की कतार हिन्दुस्थानी संगीत की मशाल संभाल रही है। गिरिजा देवी से 2015 में पाञ्चजन्य ने होली के अवसर पर लंबी वार्ता की थी। इस होली पर प्रस्तुत है उस वार्ता के खास अंश
![आनंद का उत्कर्ष फाल्गुन आनंद का उत्कर्ष फाल्गुन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/ahHRByWJi1678349190064/1678349476136.jpg)
आनंद का उत्कर्ष फाल्गुन
भक्त और भगवान का एक रंग हो जाना चरम परिणति माना जाता है और इसी चरम परिणति की याद दिलाने प्रतिवर्ष आता है धरती का प्रिय पाहुन फाल्गुन। इसीलिए वसंत माधव है। राधा तत्व वह मृदु सलिला है जो चिरंतन है, प्रवाहमान है
![नागालैंड की जीत और एक मजबूत भाजपा नागालैंड की जीत और एक मजबूत भाजपा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/iiogaOC4B1678349053687/1678349179023.jpg)
नागालैंड की जीत और एक मजबूत भाजपा
नेफ्यू रियो 5वीं बार नागालैंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
![सूर्योदय की धरती पर फिर खिला कमल सूर्योदय की धरती पर फिर खिला कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/svMZWaTU-1678348852071/1678349040026.jpg)
सूर्योदय की धरती पर फिर खिला कमल
त्रिपुरा और नागालैंड की जनता ने शांति, विकास और सुशासन के भाजपा के तरीके पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। मेघालय में भी भाजपा समर्थित सरकार बनने के पूरे आसार। कांग्रेस और वामदल मिलकर लड़े, लेकिन बुरी तरह परास्त हुए और त्रिपुरा में पैर पसारने की कोशिश करने वाली तृणमूल कांग्रेस को शून्य से संतुष्ट होना पड़ा
![जीवनशैली ठीक तो सब ठीक जीवनशैली ठीक तो सब ठीक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/Pb70x5v5I1678348590382/1678348848075.jpg)
जीवनशैली ठीक तो सब ठीक
कोल्हापुर स्थित श्रीक्षेत्र सिद्धगिरि मठ में आयोजित पंचमहाभूत लोकोत्सव का समापन 26 फरवरी को हुआ। इस सात दिवसीय लोकोत्सव में लगभग 35,00,000 लोग शामिल हुए। इन लोगों को पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया गया
![नाकाम किए मिशनरी नाकाम किए मिशनरी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/pXR7Tz7zM1678348291074/1678348583361.jpg)
नाकाम किए मिशनरी
भारत के इतिहास में पहली बार बंजारा समाज का महाकुंभ महाराष्ट्र के जलगांव जिले के गोद्री ग्राम में संपन्न हुआ। इससे पहली बार भारत और विश्व को बंजारा समाज, संस्कृति एवं इतिहास के दर्शन हुए। एक हजार से भी ज्यादा संतों और 15 लाख श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। इससे बंजारा समाज को हिन्दुओं से अलग करने और कन्वर्ट करने की मिशनरियों की साजिश नाकाम हो गई