किट्टी पार्टीज साजिश नहीं तो और क्या
Grihshobha - Hindi|February First 2023
कहीं महिलाओं के बढ़ते कदमों को रोकने की साजिश तो नहीं हैं किट्टी पार्टीज, एक बार जानिए जरूर...
गरिमा पंकज
किट्टी पार्टीज साजिश नहीं तो और क्या

प्रियंका की शादी हाल ही में हुई थी. उस की उम्र ज्यादा नहीं थी इसलिए पतिपत्नी ने फिलहाल बच्चों के बारे में नहीं सोचा. घर के काम निबटाने के बाद प्रियंका के पास काफी समय होता था. यही वजह थी कि उस ने आगे पढ़ने की सोची. शादी से पहले वह ग्रैजुएशन कर चुकी थी और अब एमए करना चाहती थी ताकि जरूरत पढ़ने पर उसे कोई अच्छी नौकरी मिल सके. उस के पति ने भी उसे पढ़ाई की अनुमति दे दी.

मगर जब यह बात प्रियंका की सास तक पहुंची तो वे अड़ गईं. उन्हें प्रियंका के कालेज जाने का कोई मतलब समझ में नहीं आ रहा था. उन्हें डर था कि आगे पढ़ाई करने पर बहू उन के हाथ से निकल जाएगी. इसी वजह से सास ने कम उम्र की मात्र ग्रैजुएट लड़की से अपने बेटे की शादी की थी ताकि बहू वश में रहे.

सास ने कुछ सोचते हुए प्रियंका से कहा, "बेटा तू जानती है मैं हर 15 दिन बाद कहां जाती हूं.?"

"जी आप किट्टी पार्टी में जाती हैं. आप की उम्र की महिलाओं ने मिल कर यह ग्रुप बनाया है. मेरी बूआ ने भी ऐसी एक किट्टी पार्टी जौइन कर रखी है," प्रियंका ने जवाब दिया.

सास ने दांव फेंकते हुए कहा, "तो क्या तेरा मन नहीं करता कि तू भी ऐसी किसी किट्टी पार्टी का हिस्सा बने और इस का आनंद उठाए? इस महल्ले में एक किट्टी पार्टी सासों की चलती है और एक बहुओं की. तू बहुओं वाली जौइन कर ले, फिर तेरे सिर से यह पढ़ाईवढ़ाई का भूत उतर जाएगा. एक पार्टी से हो कर आएगी तो फिर दूसरी की तैयारी में लग जाएगी. तुझे पता है वहां कितनी बातें सीखने को मिलती हैं, नएनए व्यंजन, नएनए फैशन ट्रिक्स, गौसिप और गेम्स. कितना मनोरंजन होता है, सच बहुत मजा आता है. बहुत सारी सहेलियां बन जाएंगी तेरी. मुझे भी मेरी सास ने ही इस की आदत लगाई थी. जा तू भी ऐंजौय कर. तेरा भी मन लगा रहेगा."

प्रियंका बेचारी क्या करती, सास की बात मान वह भी किट्टी पार्टीज का हिस्सा बन गई और ऐसी महिलाओं से घिर गई जिन के जीवन का मकसद गौसिप, शिकायतबाजी और मनोरंजन से बढ़ कर कुछ नहीं था. इस के विपरीत यदि प्रियंका पढ़ने जाती तो कालेज में कैरियर के लिए सजग महिलाओं से मिलती और उस की भी कुछ बड़ा करने की इच्छा होती. मगर सास ने बड़ी चालाकी से इस संभावना पर ही पूर्णविराम लगा दिया.

この記事は Grihshobha - Hindi の February First 2023 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

この記事は Grihshobha - Hindi の February First 2023 版に掲載されています。

7 日間の Magzter GOLD 無料トライアルを開始して、何千もの厳選されたプレミアム ストーリー、9,000 以上の雑誌や新聞にアクセスしてください。

GRIHSHOBHA - HINDIのその他の記事すべて表示
फिल्म वालों की शादी परदे पर कुछ हकीकत में कुछ
Grihshobha - Hindi

फिल्म वालों की शादी परदे पर कुछ हकीकत में कुछ

फिल्म इंडस्ट्री प्यार के लिए जान देने वाली प्रेमिका या प्रेमी की प्रेमगाथा फिल्मों में तो दिखाते हैं, मगर असल जिंदगी में इनका प्यार कैसा होता है, क्या जानना नहीं चाहेंगे.....

time-read
3 分  |
September First 2024
बौलीवुड में ग्रुपबाजी बहुत है शबीना खान नृत्य निर्देशक
Grihshobha - Hindi

बौलीवुड में ग्रुपबाजी बहुत है शबीना खान नृत्य निर्देशक

एक नृत्य निर्देशक के रूप में शबीना ने न सिर्फ नाम बल्कि पैसा भी कमाया. जानिए, कुछ दिलचस्प बातें खुद उन्हीं से....

time-read
6 分  |
September First 2024
ऐसे पाएं उभरी नीली नसों से छुटकारा
Grihshobha - Hindi

ऐसे पाएं उभरी नीली नसों से छुटकारा

टांगों व जांघों पर मकड़ीनुमा नीली नसों से कैसे नजात पाएं, जरूर जानिए...

time-read
4 分  |
September First 2024
इस्तांबुल करीब से देखें इतिहास
Grihshobha - Hindi

इस्तांबुल करीब से देखें इतिहास

कुदरती नजरों और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस्तांबुल की सैर पर जाइए...

time-read
10 分  |
September First 2024
नकली बारिश राहत या नुकसान
Grihshobha - Hindi

नकली बारिश राहत या नुकसान

नकली बारिश कैसे होती है और इस के फायदे और नुकसान क्या हैं, एक बार जानिए जरूर...

time-read
6 分  |
September First 2024
राजस्थानी जायकों की बात निराली
Grihshobha - Hindi

राजस्थानी जायकों की बात निराली

राजस्थान न सिर्फ पर्यटन के लिए, बल्कि अपने विशिष्ट पहनावे और खानपान के लिए भी खासा मशहूर है.....

time-read
5 分  |
September First 2024
एक नई भाषा है इमोजी
Grihshobha - Hindi

एक नई भाषा है इमोजी

जब शब्द कम पड़ जाएं तो इमोजी उन्हें किस तरह पूरा कर देती है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
3 分  |
September First 2024
डिजिटल अरैस्ट ठगी का नया तरीका
Grihshobha - Hindi

डिजिटल अरैस्ट ठगी का नया तरीका

आजकल ठगी का नया ट्रेंड चला है, जिसे औनलाइन अरेस्ट कहते हैं. क्या है यह और कैसे आप इस के शिकार बन सकते हैं, जानिए.....

time-read
2 分  |
September First 2024
क्या पेरैंटस लव मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं
Grihshobha - Hindi

क्या पेरैंटस लव मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं

जब आप को हो गया हो प्यार मगर पेरैंट्स इस मैरिज के लिए न हों तैयार, तो फिर क्या करें....

time-read
6 分  |
September First 2024
टेस्ट में टिवस्ट
Grihshobha - Hindi

टेस्ट में टिवस्ट

फ़ूड रेसिपीज

time-read
2 分  |
September First 2024