Få ubegrenset med Magzter GOLD
Les Dakshin Bharat Rashtramat Chennai og 9,000+ andre magasiner og aviser med bare ett abonnement Se katalog
1 Måned $9.99
1 År$99.99
$8/måned
Abonner kun på Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
I denne utgaven
July 05, 2024
टी-20 विश्व चैंपियन के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
वानखेड़े स्टेडियम कुछ मिनट में ही प्रशंसकों से खचाखच पर गया।
2 mins
वैश्विक वृद्धि के इंजन को रफ्तार दे सकती है 'मेक इन इंडिया' पहल : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल वैश्विक वृद्धि के इंजन को रफ्तार देने के साथ दुनिया की अर्थव्यवस्था को लोकतांत्रिक बनाने में भी मदद कर सकती है। उन्होंने विविध, विश्वसनीय और जुझारू आपूर्ति शृंखलाओं के सृजन पर भी जोर दिया।
1 min
हेमंत सोरेन ने झारखंड के 13 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार की शाम यहां राजभवन में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
1 min
तोलोलिंग, टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई : करगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा
सेना में शामिल होने के महज चार महीने बाद ही युवा लेफ्टिनेंट बलवान सिंह ने करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों के हमले में भारतीय सेना की घातक पलटन' का नेतृत्व किया और वह चार जुलाई 1999 को टाइगर हिल पर कब्जा जमाने वाले बहादुर जवानों में से एक थे।
1 min
चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले, आंध्र प्रदेश के मसलों पर हुई चर्चा को 'रचनात्मक' बताया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ राज्य के विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा को 'रचनात्मक' बताया।
2 mins
प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने बाजार में तेजी के बीच सेबी, सैट को दी सतर्क रहने की सलाह
भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने बाजार नियामक सेबी और सैट को शेयर बाजारों में उल्लेखनीय उछाल के बीच सावधानी बरतने की बृहस्पतिवार को सलाह दी। उन्होंने अधिक न्यायाधिकरण पीठों की भी वकालत की ताकि इनकी स्थिर \"नींव\" सुनिश्चित की जा सके।
1 min
भारी बारिश के बीच 5600 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा शुरू की
भारी बारिश के बावजूद 5,600 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था बृहस्पतिवार को अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों, बालटाल और पहलगाम की ओर जम्मू से रवाना हुआ।
1 min
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने 'एमयूडीए घोटाले' की सीबीआई जांच की भारतीय जनता पार्टी की मांग खारिज की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा भूखंडों के आवंटन में की गई कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की भारतीय जनता पार्टी की मांग बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। इस बीच भाजपा ने जमीन गंवाने वालों को 'फर्जी तरीके से भूखंड आवंटन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।
1 min
भाजपा का विरोध करने के लिए 'नीट' को औजार के रूप में इस्तेमाल कर रही द्रमुक : अन्नामलाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने बृहस्पतिवार को द्रमुक और अन्य दलों पर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को निशाना बनाने के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 का एक औजार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
1 min
वायुसेना तकनीकी कॉलेज ने मनाई प्लेटिनम जुबली
राष्ट्र के प्रति गौरवशाली सेवा के 75 साल पूरे होने पर वायुसेना तकनीकी कॉलेज (एएफटीसी) ने गुरुवार को अपनी प्लेटिनम जुबली मनाई। समारोह में वायुसेना के इस प्रशिक्षण प्रतिष्ठान में सेवारत कार्मिकों और पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
1 min
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने इस्तीफा दिया
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य में लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मीणा ने बृहस्पतिवार को यह खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि अब उन्हें पार्टी आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली बुलाया है, और वह इस्तीफे के बारे में बताएंगे तथा उन्हें संतुष्ट करेंगे।
2 mins
ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाएंगे भारतीय खिलाड़ी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्वास जताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी देश को गौरवान्वित करेंगे और 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
1 min
चंपई सोरेन : नाटकीय घटनाक्रम के तहत बने थे मुख्यमंत्री, उसी अंदाज में हुई विदाई
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन का राज्य का मुख्यमंत्री पद छोड़ना उतना ही नाटकीय रहा, जितना पांच महीने पहले फरवरी में हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद इस पद पर उनका आसीन होना रहा था।
2 mins
तीन सालों में कई चुनौतियों से निपटा गया, अनेक ऐतिहासिक फैसले हुए : धामी
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर बृहस्पतिवार को तीन साल पूरे किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान कई चुनौतियों पर काबू पाया गया और अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर धामी ने पोस्ट किया कि जनता के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज उन्हें तीन वर्ष पूर्ण हो गए हैं।
1 min
आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को 'अलग-थलग' और 'बेनकाब' करें : जयशंकर
भारत ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उन देशों को अलग-थलग करने' और बेनकाब' करने को कहा जो आतंकवादियों को प्रश्रय देते हैं, उन्हें सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराते हैं और आतंकवाद को नजरअंदाज करते हैं।
2 mins
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्टिया की यात्रा पर रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ और नौ जुलाई को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और इन दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण समीक्षा की जाएगी।
2 mins
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai Newspaper Description:
Utgiver: New Media Company
Kategori: Newspaper
Språk: Hindi
Frekvens: Daily
Leading Hindi Daily covering all major news on politics,lifestyle, business, Fashion and health...
- Kanseller når som helst [ Ingen binding ]
- Kun digitalt