विनाशकारी खरपतवार गाजरघास की रोकथाम
Modern Kheti - Hindi|1st September 2024
अवांछित पौधे जो बिना बोये ही उग जाते हैं और लाभ की तुलना में ज्यादा हानिकारक होते हैं वो खरपतवार होते हैं। खरपतवार प्राचीन काल से ही मनुष्य के लिये समस्या बने हुये हैं, खेतों में उगने पर यह फसल की पैदावार व गुणवत्ता पर विपरीत असर डालते हैं।
विरेन्द्र सिंह हुड्डा, मीनाक्षी सांगवान, सुरेश व टोडरमल सस्य विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, हरियाणा
विनाशकारी खरपतवार गाजरघास की रोकथाम

मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी खरपतवार बहुत बुरा असर डालते हैं और कई खरपतवारों की वजह से (जैसे गाजरघास) मनुष्य को कई घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

गाजरघास क्या है :- गाजर के पौधे के समान दिखने वाली वनस्पति गाजरघास एक उष्णकटिबंधीय अमेरीकी मूल का शाकीय पौधा है जो आज देश के समस्त क्षेत्रों में मानव, पशु, पर्यावरण और जैव विविधितता हेतु एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। चूंकि पौधे की पत्तियां गाजर की पत्तियों के समान होती हैं। इसलिए इसे गाजरघास के नाम से जाना जाता है।

गाजरघास बहुत ही खतरनाक खरपतवार है। गाजरघास की 20 प्रजातियां पूरे विश्व में पाई जाती हैं। इसका वैज्ञानिक नाम पारथेनियम हिस्ट्रोफोरस (Parthenium hysterophorus) है, इसको कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। जैसे काग्रेंस घास, सफेद टोपी, छंतक चांदनी आदि। यह खरपतवार एस्टेरेसी (कम्पोजिटी) (Family: Asteraceae) कुल का पौधा है।

भारत में सर्वप्रथम यह घास 1955 में पूना (महाराष्ट्र) में देखी गई थी। माना जाता है कि हमारे देश में इसका प्रवेश 1955 में अमेरिका व कनाडा से आयातित गेहूं के साथ हुआ। आज ये घातक खरपतवार पूरे भारत वर्ष में लाखों हैक्टेयर भूमि पर फैल चुका है। यह खरपतवार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के विभिन्न भागों में फैला हुआ है। खरपतवार विज्ञान अनुसंधान निदेशालय जबलपुर द्वारा किये गए आंकलन के अनुसार भारत में गाजरघास लगभग 350 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी है जिसका समय रहते उन्मूलन नहीं किया गया तो गाजरघास देश के लिए नाशूर बन सकती है। यह घास मुख्यतः खुले स्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों, सड़कों के किनारे, नहरों के किनारे व जंगलों में बहुतायात में पाया जाता है। अब इसने अपने पाँव खेत खलियानों में भी पसारना शुरू कर दिया है। विश्व में गाजरघास भारत के अलावा अमेरिका, मैक्सिको, वेस्टइण्डीज, नेपाल, चीन, वियतनाम तथा आस्ट्रेलिया के विभिन्न भागों में भी फैला हुआ है।

गाजरघास की पहचान :

Denne historien er fra 1st September 2024-utgaven av Modern Kheti - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra 1st September 2024-utgaven av Modern Kheti - Hindi.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA MODERN KHETI - HINDISe alt
कृषि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाली 'मिलेट क्वीन' - रायमती घुरिया
Modern Kheti - Hindi

कृषि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाली 'मिलेट क्वीन' - रायमती घुरिया

ओडिशा के कोरापुट जिले की 36 वर्षीय आदिवासी महिला किसान रायमती घुरिया को कृषि क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

time-read
2 mins  |
1st March 2025
फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व
Modern Kheti - Hindi

फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व

बढ़ती हुई जनसंख्या की मांग पूरी करने के लिए अधिक उत्पादन जरुरी है, प्रत्येक फसल के बाद भूमि में पोषक तत्वों की जो कमी आती है, उनकी पूर्ति करना आवश्यक है, वरना भूमि की उपजाऊ शक्ति व पैदावार में कमी आयेगी।

time-read
5 mins  |
1st March 2025
फलों के पेड़ लगाने की करें तैयारी
Modern Kheti - Hindi

फलों के पेड़ लगाने की करें तैयारी

कंपनियों के झूठे प्रचार ने पंजाबियों को दूध, लस्सी और घी से दूर कर दिया है। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पीना पुरानी बात हो गई है।

time-read
4 mins  |
1st March 2025
गेहूं के प्रमुख कीटों की रोकथाम कैसे करें ?
Modern Kheti - Hindi

गेहूं के प्रमुख कीटों की रोकथाम कैसे करें ?

गेहूं भारत की प्रमुख खाद्य फसल है।

time-read
4 mins  |
1st March 2025
"बीज व्यवसाय एवं गुणवत्ता का द्वंद्व"
Modern Kheti - Hindi

"बीज व्यवसाय एवं गुणवत्ता का द्वंद्व"

कृषि उत्पाद के लिये बीज मूल्यवान एवं असरदार माणिक्य है।

time-read
6 mins  |
1st March 2025
नैनो यूरिया के प्रयोग के प्रति बढ़ रहे खदशे
Modern Kheti - Hindi

नैनो यूरिया के प्रयोग के प्रति बढ़ रहे खदशे

किसानों एवं सरकार को हर वर्ष पारंपरिक दानेदार यूरिया खाद की कमी से जूझना पड़ता है। शायद ही कोई ऐसा वर्ष हो जब यूरिया की निर्विघ्न सप्लाई हुई हो।

time-read
2 mins  |
1st March 2025
घुइया या अरवी की खेती में कीट एवं रोगों का प्रबंधन
Modern Kheti - Hindi

घुइया या अरवी की खेती में कीट एवं रोगों का प्रबंधन

परिचय : अरवी की खेती उत्तरी भारत में नगदी फसल के रूप में की जाती है। इससे प्राप्त घनकंदों तथा गांठों का प्रयोग शाक की तरह करते हैं।

time-read
3 mins  |
1st March 2025
पौधों के प्रजनन में परागण की भूमिका
Modern Kheti - Hindi

पौधों के प्रजनन में परागण की भूमिका

परागण किसी भी पुष्पीय पौधे के जीवन चक्र का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिससे निषेचन और बीज निर्माण की प्रक्रिया पूरी होती है।

time-read
4 mins  |
1st March 2025
केरल कृषि विश्वविद्यालय ने बीज रहित तरबूज किया विकसित
Modern Kheti - Hindi

केरल कृषि विश्वविद्यालय ने बीज रहित तरबूज किया विकसित

केरल कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग ने तरबूज की ऐसी किस्म विकसित की है, जो अपने रंग और बिना बीजों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, नई किस्म के तरबूज का गुद्दा लाल की बजाये ऑरेंज कलर का है।

time-read
1 min  |
1st March 2025
कृषि विविधीकरण में सूरजमुखी सहायक
Modern Kheti - Hindi

कृषि विविधीकरण में सूरजमुखी सहायक

सूरजमुखी विश्व की प्रमुख तिलहन फसल है, जिसका मूल स्रोत उत्तरी अमेरिका है।

time-read
5 mins  |
1st March 2025