2023 की सबसे अप्रत्याशित और रोमांटिक प्रेम कहानी, अरबाज खान और शूरा की लव स्टोरी, जो 2024 का हनीमून पीरियड भी साबित होगी
Mayapuri| Mayapuri Digital Edition 197
प्रेम कब किसके दरवाजे पर दस्तक दे दे, यह कोई नहीं जानता। इसलिए उसे ऊपरवाले का दिया तोहफा कहते हैं।
सुलेना मजूमदार अरोड़ा
2023 की सबसे अप्रत्याशित और रोमांटिक प्रेम कहानी, अरबाज खान और शूरा की लव स्टोरी, जो 2024 का हनीमून पीरियड भी साबित होगी

सपनों के महानगर बॉलीवुड में, सिने स्टार अरबाज खान ने अचानक और सबसे अप्रत्याशित तरीके से साल 2023 के अंतिम महीने में जिस तरह अपनी प्रेम कहानी को रेखांकित किया उससे यह इस वर्ष का सबसे चौंकाने वाला 'मैंने प्यार किया' प्रसंग बन गया। अरबाज के दिल पर खूबसूरत प्रतिभाशाली और प्रसिद्ध मेकअप कलाकार शूरा खान ने कब चुपके से कब्जा कर लिया खुद अरबाज को भी पता ही नहीं चला। उनकी यह प्रेम कहानी पटना शुक्ला' नामक फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी, जिसका निर्माण अरबाज ने स्वयं किया था । जब अरबाज ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, तब उन्हें नहीं पता था कि यह फिल्म उनकी जिंदगी ही बदल देगी। अरबाज अपने पूरे यूनिट के साथ अपनी खुद की फिल्म 'पटना शुक्ला' की शूटिंग भोपाल मध्यप्रदेश में कर रहे थे। फिल्म की नायिका रवीना टंडन की मेकअप कलाकार, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान थी। रोज रोज की मुलाकातें, और फिर छोटी छोटी बातें कब एक दिल के खिंचाव में बदल गया ना अरबाज को पता चला ना शूरा को।

अरबाज, अपने आकर्षक व्यक्तित्व के साथ लगातार शूरा की सुंदरता और योग्यता की ओर आकर्षित होने लगे। शूरा बॉलीवुड की बेहतरीन मेकअप डिजाइनर थी। अरबाज ने बॉलीवुड के दिग्गज आर्टिस्ट के ग्लैमर को बढ़ाने में शूरा की कला और कौशल का सम्मान किया। शूरा ने प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के साथ काम किया था और कर रही हैं और शूरा की दृढ़ता ने अरबाज के दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी।

उनका प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया, शूटिंग के दौरान दोनों फिल्म सेट पर एक साथ अधिक समय बिताने लगे। उन्होंने अपने रिश्ते के लिए एक मजबूत नींव तैयार करते हुए, सहभागी हितों और एक दूसरे के लिए धड़कने वाले दिल की धड़कनों पर ध्यान दिया। उनके बीच उम्र के कुछ अंतर के बावजूद, उनका रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ और गहरा होता गया।

Denne historien er fra Mayapuri Digital Edition 197-utgaven av Mayapuri.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

Denne historien er fra Mayapuri Digital Edition 197-utgaven av Mayapuri.

Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.

FLERE HISTORIER FRA MAYAPURISe alt
यौन हिंसा पीड़ितों, संकटग्रस्त और जरूरतमंद स्त्रियों के लिए अनुष्का रंजन ने शुरू की विशेषज्ञ पैनल
Mayapuri

यौन हिंसा पीड़ितों, संकटग्रस्त और जरूरतमंद स्त्रियों के लिए अनुष्का रंजन ने शुरू की विशेषज्ञ पैनल

प्रसिद्ध अभिनेत्री और फिलोनथ्रोपिक अनुष्का रंजन जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के अपने मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रही हैं। अपनी मां के एनजीओ संस्था 'बेटी' के माध्यम से, अनुष्का एक विशेषज्ञ पैनल का गठन कर रही हैं, जिसका उद्देश्य संकटग्रस्त महिलाओं और यौन हिंसा की शिकार पीड़ितों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करना है।

time-read
2 mins  |
Mayapuri Digital Edition 234
आलिया भट्ट की 'जिगरा' से मुकाबला लेगा तृप्ति डिमरी की... 'वो वाला वीडियो'
Mayapuri

आलिया भट्ट की 'जिगरा' से मुकाबला लेगा तृप्ति डिमरी की... 'वो वाला वीडियो'

11 अक्टूबर 2024 को दर्शकों के सामने दो रोचक फिल्में पेश होने के लिए तैयार हैं। ये फिल्में हैं आलिया भट्ट की 'जिगरा और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'। दोनो हीरोइनें इनदिनों बॉलीवुड की हॉट केक हैं। और दर्शक इनदोनो की फिल्में देखने के लिए बेसब्री से इंतेजार करते हैं। अक्टूबर रिलीज के लिए शेड्यूल हुई फिल्मों में 'जिगरा' का टकराव 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से होगा। इस फिल्म की खासियत यह है कि दोनों ही फिल्में दो मूड की हैं और दोनो हीरोइनों की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है।

time-read
1 min  |
Mayapuri Digital Edition 234
स्लो मोशन किंग, राघव जुयाल "युधरा" में 4 साल बाद, फिर से डांस फ्लोर पर अपना स्लो-मोशन डांस मूव्स लेकर लौटे
Mayapuri

स्लो मोशन किंग, राघव जुयाल "युधरा" में 4 साल बाद, फिर से डांस फ्लोर पर अपना स्लो-मोशन डांस मूव्स लेकर लौटे

अपने अनूठे स्लो-मोशन डांस मूव्स के लिए मशहूर डांसर और अभिनेता राघव जुयाल अपनी आगामी फिल्म \"युधरा\" से बड़े पर्दे के डांस फ्लोर पर वापसी कर रहे हैं।

time-read
2 mins  |
Mayapuri Digital Edition 234
मलाइका के पिता ने मौत से कुछ पल पहले बेटियों को किया था आखिरी फोन?...
Mayapuri

मलाइका के पिता ने मौत से कुछ पल पहले बेटियों को किया था आखिरी फोन?...

बुधवार को मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता की मौत के बाद अपने परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिनकी कथित तौर पर आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी अब, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनिल मेहता की आत्महत्या से कुछ ही क्षण पहले, उन्होंने मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा को अंतिम बार फोन किया था वह 62 वर्ष के थे

time-read
2 mins  |
Mayapuri Digital Edition 234
क्या मलाइका के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? फैन्स के मन में उठे कई सवाल...
Mayapuri

क्या मलाइका के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? फैन्स के मन में उठे कई सवाल...

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने पिता अनिल कुलदीप मेहता के अचानक चले जाने से दुखी हैं, जिन्होंने बुधवार सुबह अपने मुंबई स्थित घर की छत से कूदकर दुखद रूप से आत्महत्या कर ली इसके बाद मलाइका ने इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में एक दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया हालांकि, उनके पिता के सरनेम ने प्रशंसकों के बीच भ्रम पैदा कर दिया है, क्योंकि कई लोगों का मानना था कि उनका अंतिम नाम अरोड़ा था इस विसंगति ने ऑनलाइन कई सवाल और अटकलें लगाईं

time-read
2 mins  |
Mayapuri Digital Edition 234
"बहुत बड़ा बदलाव आया उत्सव मनाने के तरीकों में, आज सब लोग रिस्पांसिबल हो गए हैं" कहा सोनू सूद ने
Mayapuri

"बहुत बड़ा बदलाव आया उत्सव मनाने के तरीकों में, आज सब लोग रिस्पांसिबल हो गए हैं" कहा सोनू सूद ने

वैसे तो बॉलीवुड में गणपति उत्सव का जलवा प्राय हर छोटे बड़े स्टार्स के घरों में देखा जा रहा है लेकिन सोनू सूद का गणेश चतुर्थी 2024 का उत्सव, वाकई में परंपरा और पर्यावरण चेतना का एक दिल छूने वाला मिश्रण था।

time-read
4 mins  |
Mayapuri Digital Edition 234
श्रीगणेश जी के आध्यात्मिक रहस्य
Mayapuri

श्रीगणेश जी के आध्यात्मिक रहस्य

भारत देश की सभ्यता संस्कृति का त्यौहार एक अभिन्न अंग है। त्यौहार हमारे जीवन में विभिन्न प्रकार की खुशियां, उमंग उत्साह लेकर आते हैं इन्हीं त्यौहारों में से एक त्यौहार गणेश चतुर्थी है।

time-read
5 mins  |
Mayapuri Digital Edition 234
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का भव्य गणपति विसर्जन
Mayapuri

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का भव्य गणपति विसर्जन

शहर भर में कई गणपति प्रतिमाओं के लिए विसर्जन का समय था! शिल्पा शेट्टी ने इस अवसर का जश्न अपने परिवार के साथ नृत्य करके मनाया और भगवान को अगले साल जल्दी लौटने का वादा करते हुए विदा किया। इसी तरह, सलमान खान और उनके परिवार ने भी घर पर अपने बप्पा को विदाई दी

time-read
2 mins  |
Mayapuri Digital Edition 234
क्या आपने कभी सोचा 'गणपति उत्सव' को सबसे बड़ा प्लेटफोर्म दिया है हिंदी फिल्म उद्योग ने?
Mayapuri

क्या आपने कभी सोचा 'गणपति उत्सव' को सबसे बड़ा प्लेटफोर्म दिया है हिंदी फिल्म उद्योग ने?

बेशक गणपति पर्व आज देश का सर्वाधिक दिनों तक मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व बन गया है और साल दरसाल इसका विस्तार होता जा रहा है। पर शायद ही अपने ध्यान दिया हो कि इस फेस्टिवल को जन जन तक पहुंचाने का प्लेटफॉर्म बॉलीवुड वालों ने दिया है।

time-read
2 mins  |
Mayapuri Digital Edition 234
बहू और पोती के बिना ही बेटे रणबीर संग गणेश विसर्जन करती दिखी नीतू कपूर
Mayapuri

बहू और पोती के बिना ही बेटे रणबीर संग गणेश विसर्जन करती दिखी नीतू कपूर

बॉलीवुड के चार्मिंग और टेलेंटेड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने 12 सितंबर को गणपति विसर्जन किया. वह विसर्जन करने अपनी माँ नीतू सिंह के साथ पंडाल पहुंचे. हाथ में गणपति लिए हुए रणबीर गणपति बप्पा मोरिया का गीत गा रहे थे. वहीं नीतू ने कलश पकड़ा हुआ था. इस दौरान आलिया भट्ट और राहा कपूर दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही थी.

time-read
1 min  |
Mayapuri Digital Edition 234