![रहे कुनबा जिसमें सारा रहे कुनबा जिसमें सारा](https://cdn.magzter.com/1367228237/1682485385/articles/VWcI1OyNG1682582277525/1682582661365.jpg)
बेगूसराय के इस परिवार में हैं 15 सदस्य
बेगूसराय के इस परिवार में 15 सदस्य हैं। इस " परिवार की सदस्य वनिता पाठिका डॉ. कुमारी रिचा अभी यूजीसी नेट की तैयारी कर रही हैं। रिचा कहती हैं, "हमारे परिवार में ससुर जी सबसे बड़े हैं। उनकी उम्र 64 है, जबकि मेरा बेटा प्रियांश सबसे छोटा है, उसकी उम्र 9 साल है। मेरे पति 3 भाइयों में सबसे छोटे हैं। हालांकि कुछ समय पहले मेरे पति की तबादला चंपारण हो गया और उन्हें कुछ सेहत संबंधी दिक्कतें थीं, जिस कारण मुझे भी फिलहाल यहीं रहना है।"
संयुक्त परिवारों की सबसे अच्छी या बुरी बात क्या है, इस पर रिचा कहती हैं, "बच्चों की परवरिश संयुक्त परिवार में बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा विपरीत परिस्थिति में जब पूरा परिवार साथ होता है, तो यह एक बड़ा मॉरल सपोर्ट होता है व्यक्ति के लिए। कोरोना के दौरान हमने परिवार की अहमियत और गहराई से जानी है। हालांकि कुछ जगहों पर हमने यह भी देखा है कि लोग तो कई होते हैं, मगर कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता। तो ऐसे में संयुक्त परिवार नहीं चल सकते। मेरे पति के तीनों भाई अपने-अपने परिवारों के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं। मैं परिवार की सबसे छोटी बहू हूं, लेकिन सभी मुझे सहयोग करते हैं। हम लोग मिलजुल कर काम करते हैं। हमें लगता है कि बच्चे तो बड़े हो रहे हैं, धीरे-धीरे पंख फैलाएंगे। रहना तो हमें साथ है, तो आपस में अच्छी तरह रहना चाहिए। वैसे भी हम कहीं भी रहें, सामंजस्य तो करना ही होता है। बिना सहयोग और सामंजस्य के कोई भी रिश्ता नहीं टिकता। कभीकभार टकराव हो सकता है, लेकिन सब जल्दी ही एक-दूसरे को माफ करके आगे बढ़ते हैं, तभी रिश्ते मजबूत बने रह सकते हैं। अभी मैं कुछ समय से अपने परिवार से दूर हूं, तो साथ बैठ कर चाय पीना, गपशप करना, नाश्ता करना सब मिस कर रही हूं। लेकिन हां, इस एकांत का पूरा उपयोग मैं अपनी पढ़ाई के लिए कर रही हूं। मैं मिथिलांचल की हूं । मिथिला में लोक कला के इतिहास पर मेरी रिसर्च है। हमारे घर में बरसों से काम करनेवाले ड्राइवर और कुक दीदी भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम उन्हें हमेशा परिवार में गिनते आए हैं।"
कोशिश से संवरते हैं रिश्ते
Denne historien er fra May 2023-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra May 2023-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/wlwrjxMXZ1738583469083/1738583549846.jpg)
क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना
सिर्फ खुश हो समय ही ताली क्यों बजाएं ! ताली बजाने के इतने सारे लाभ हैं कि आप इसे अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जानिए गुरुग्राम की लाइफ कोच अपर्णा माथुर की सलाह-
![कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/egEFREQ3v1738581379579/1738581642457.jpg)
कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी
लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की नातिन (नवासी) शिंजिनी कुलकर्णी को अपने ननिहाल से विरासत में मिला है कथक नृत्य। तीन-चार वर्ष की आयु से ही शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनका झुकाव शुरू हुआ और आठ वर्ष की होते-होते वे मंच पर प्रस्तुतियां देने लगीं। दुनिया के कई देशों में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का प्यार बटोरने वाली शिंजिनी को लगता है कि कथक के कारण ना सिर्फ उनके अंदर एक ठहराव आया, बल्कि अध्यात्म के प्रति रुझान भी बढ़ा।
![लंबे बालों का सीक्रेट लंबे बालों का सीक्रेट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/9NioNNPPR1738582275665/1738582366414.jpg)
लंबे बालों का सीक्रेट
लंबे और हेल्दी बालों का बेस्ट फ्रेंड बन सकता है रोजमेरी । बालों की ग्रोथ और हीलिंग के कारण वेलनेस इंडस्ट्री में रोजमेरी असेंशियल ऑइल को मैजिक ड्रॉप्स कहा जाता है।
![गुमराह करते फूड लेबल गुमराह करते फूड लेबल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/OUXFE1TUZ1738582443439/1738582619091.jpg)
गुमराह करते फूड लेबल
किसी भी प्रोडक्ट पर उसके न्यूट्रिशनल फैक्ट को देख कर कंफ्यूजन होता है, क्या वाकई ऐसा है?
![मेकअप किट की केअर मेकअप किट की केअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/Gz7gVfVv21738582838509/1738582981366.jpg)
मेकअप किट की केअर
जो प्रोडक्ट्स आपको सुंदर बनाते हैं, उनकी देखभाल जरूरी है।
![केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/QksOfAMpv1738584016987/1738584348676.jpg)
केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं
केले के पेड़ से किसने की थी शादी? क्यों सजाया जाता है केले का पेड़ ? जानिए केले के पेड़ से जुड़ी देश-विदेश की रोचक परंपराएं।
![खुद पर यकीं करके देखो खुद पर यकीं करके देखो](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/WUKWsrIqw1738581665044/1738581820724.jpg)
खुद पर यकीं करके देखो
सफलता का पहला सीक्रेट है - खुद पर भरोसा। अगर अपने बारे में अनिश्चित हैं, अपने प्रयासों या क्षमताओं पर भरोसा नहीं कर पाते तो संभव है कि आप आत्मसंदेह की स्थिति से जूझ रहे हैं।
![सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/4ntNcCKpr1738583024252/1738583450966.jpg)
सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल
गाजर, मटर, चुकंदर, गोभी जैसी सब्जियां आपने सरदियों में तो बनायी होंगी। लेकिन कुछ स्पेशल रेसिपीज हैं, जो आपसे छूट गयीं। सरदियां चली जाएं, इससे पहले इन सब्जियों से बनाएं कुछ खास और स्वादिष्ट!
![Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/YyteP9wyH1738581891886/1738582111544.jpg)
Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस
जिनका शुक्र ग्रह अच्छा हो, उनकी लव लाइफ बढ़िया होगी। अपने शुक्र ग्रह को कैसे अच्छा करें, जानिए एक्सपर्ट की सलाह–
![झगड़ालू मेजबान झगड़ालू मेजबान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/qPNcU6dfq1738580738720/1738580934686.jpg)
झगड़ालू मेजबान
मेहमानों के सामने बहस से बचने के लिए कपल आपस में बातचीत करें और किसी भी दिक्कत को पहले से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। एक-दूसरे का सहयोग करें।