आज महिलाएं मल्टीटास्किंग कर रही हैं। लेकिन इससे बहुत सी चुनौतियां बढ़ गयी हैं। हम भूल जाते हैं कि महिलाएं ना पुरुषों से कमजोर या निम्न हैं और ना श्रेष्ठ। ना ही उन्हें स्वयं को साबित करने के लिए कभी किसी से खुद की तुलना व प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता है। आत्मिक रूप से हम सभी सशक्त हैं। अंतर सिर्फ संस्कारों का होता है। महिलाओं के पास भी पेशेवर एवं सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने, प्रगति करने के संस्कार रहे हैं। आज उनके पास पहले से ज्यादा अवसर हैं। यह कहना सही नहीं है कि बढ़ती जिम्मेदारियों एवं काम के दबाव के कारण महिलाओं या पुरुषों को शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह तो उनका थका हुआ मन है, जो जीवन को प्रभावित कर रहा है। अगर आप गौर करेंगी, तो पाएंगी कि पूरे दिन आपका मन ही है, जो घर-परिवार, कैरिअर, संबंधों एवं प्रतिबद्धताओं को मैनेज कर रहा होता है। इसलिए सबसे पहले मन को ही शक्तिशाली बनाना होगा, जो नहीं हो पा रहा है। नकारात्मक सोच एवं गलत जीवनशैली के कारण मन की शक्ति निरंतर घट रही है। चूंकि मन थका हुआ है और हमारे नियंत्रण में नहीं है, तो सोच एवं बोल भी हमारे नियंत्रण में नहीं होते हैं। इससे शरीर पर असर होता है। छोटे-मोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक श्रम करना पड़ता है और महिलाएं शिथिल पड़ जाती हैं।
इसका क्या समाधान हो सकता है?
हम जाने-अनजाने कई दबाव लेते रहते हैं। कभी स्वास्थ्य का, संबंध का, अपेक्षाओं का, परीक्षाओं का, नौकरी का, बॉस का, डेडलाइन का, टार्गेट का, ट्रैफिक का, मौसम का...। लंबी सूची है। लेकिन व्यवहार, सोच, बोल, कर्म एवं भावनाओं में थोड़ा लचीलापन रखने से समस्याओं का सहजता से सामना करना सीख सकते हैं। मल्टीटास्किंग करनेवाली महिलाओं के लिए यह और भी जरूरी है कि जीवन में लचीलापन लाने का प्रयास करें। याद रखें कि वे ना ट्रैफिक व्यवस्था को बदल सकती हैं, ना मौसम को और ना अपने बच्चों के व्यवहार को। वे शांत या अराजक कुछ भी हो सकते हैं। लेकिन जब सोच में लचीलापन नहीं होता या कम होता है, तो छोटा-सा तनाव भी बड़ा बन जाता है। दबाव को नियंत्रित करने के बजाय अपने व्यवहार एवं सोच में लचीलापन लाएं। तनाव कम होने लगेगा और आप शांति, खुशी, सफलता का अनुभव करेंगी।
Denne historien er fra May 2023-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra May 2023-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
किंत्सुगी जापानी आर्ट
टूटी हुई चीजों को कलात्मकता के साथ जोड़ने की कला है किंत्सुगी।
पोस्चर सही करने के लिए एक्सरसाइज
लगातार बैठे रहने, मोबाइल देखने या फिर झुक कर काम करने से गरदन और कमर में दर्द होने लगता है। यह आजकल की बेहद आम समस्या बन चुकी है। योगा एक्सपर्ट से जानें कि कैसे आप अपना पोस्चर सही कर सकते हैं।
Makeup Trends 2024
इस साल ट्रेंड में बने रहे कुछ खास लुक, जो बड़े फैशन इवेंट और सेलेब्रिटीज की शादियों में ब्राइड्स पर भी नजर आए।
Infused Ice Skincare
बर्फ को सिर्फ गरमी दूर करने का सामान मत समझिए। इसमें मिलाएं कुछ इंग्रीडिएंट्स और ब्यूटी में निखार पाएं कुछ इस तरह —
क्लीनिंग गैजेट्स @ होम
घर की साफ-सफाई अब सिर दर्द नहीं, बल्कि टेक सेवी एक्टिविटी बन गयी है। कई सारे ऐसे गैजेट्स हैं, जो घर को साफ रखने में आपकी मदद करते हैं और इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं।
ऑनलाइन बनाएं वसीयतनामा
अब वसीयतनामा आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। ऑनलाइन विल बनवाने की जानकारी दे रही हैं। वकील डॉ. रेनी जॉय -
घर को बेबी के लिए तैयार करें
घर में बेबी आने वाला हो तो बाकी तैयारियों के साथ अपने घर के इंटीरियर में फेरबदल करना भी जरूरी है। कुछ टिप्स -
ड्राइविंग क्लास में कैसे रहें सेफ
महिलाएं ड्राइविंग सीखने से कई कारणों से बचती हैं, फिर भी वुमन ड्राइवर्स की संख्या बढ़ रही है।
Gen-Z मेकअप ट्रेंड्स
जेन जी के ट्रेंड को फॉलो करना मुश्किल ही लगता है। लेकिन जेन जी जैसा मेकअप लुक पाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें, जिससे आपके लिप्स, आई मेकअप और नेल लगेंगे एकदम ट्रेंडी।
राधिका मदान - मैं उन्हें इंप्रेस करने में असफल रही
दिल्ली की कुड़ी मुंबई में धमाल मचा रही है। राधिका मदान पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म सरफिरा को ले कर चर्चा में हैं। आइए, मिलते हैं उनसे और जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में -