![25 tips for ग्लोइंग स्किन 25 tips for ग्लोइंग स्किन](https://cdn.magzter.com/1367228237/1706701216/articles/_gM1Oi3pY1706767615874/1706767801480.jpg)
• 1 छोटा चम्मच कॉफी, 1 छोटा चम्मच शुगर पाउडर व एलोवेरा जैल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। चेहरे व हाथों पर लगाएं और हल्के हाथ से चेहरे की मालिश करें। पांच मिनट के बाद चेहरा और हाथ धो लें। स्किन सॉफ्ट रहेगी।
• 1 छोटा चम्मच संतरे के सूखे छिलके का पाउडर, 2 बड़े चम्मच दही व 1 छोटा चम्म्मच शहद मिला कर पेस्ट बनाएं। कच्चे दूध से चेहरा साफ करें और तैयार पेस्ट लगाएं। बीस मिनट के बाद चेहरा धो लें। रंग निखारने के लिए इस पैक को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
• 2 बड़े चम्मच फिल्टर कॉफी पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच शुगर पाउडर ले कर मिक्स करें, साफ चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। सामान्य से ड्राई स्किन के लिए से यह उपयोगी है। सामान्य चीनी की जगह ब्राउन शुगर का प्रयोग करें तो ज्यादा अच्छे नतीजे मिलेंगे।
• रात को सोने से पहले चेहरा धोएं। हथेली पर कुछ बूंद नारियल तेल डाल कर हथेलियों को रगड़ लें और गीले चेहरे पर मलें। चेहरा सूख जाने पर इस प्रक्रिया को दोहराएं। ड्राई या मेच्योर स्किन के लिए यह बहुत असरदार सलाह है।
• पके केले में एंटी ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होने की वजह से इससे तैयार फेस पैक से त्वचा पर अच्छा असर दिखता है। केले में पका पपीता मैश करके लगाएं। बीस मिनट के बाद इसे धो लें। यह एंटी रिंकल फेस पैक है, हफ्ते में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करें।
• 2 छोटे चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच दूध को मिक्स करके पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा कर 30 मिनट तक रखें। चेहरा धो लें और थपथपा कर सुखा लें। यह पैक सामान्य से ड्राई स्किन के लिए अच्छा फेस पैक है।
• 2 छोटे चम्मच बेसन में मलाई व दूध डाल कर पेस्ट बनाएं और चेहरे व गरदन पर लगाएं। दो मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करें और चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। यह सामान्य त्वचा के लिए असरदार है। नहाने से पहले इस पैक का इस्तेमाल करें।
Denne historien er fra February 2024-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra February 2024-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
![क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/wlwrjxMXZ1738583469083/1738583549846.jpg)
क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना
सिर्फ खुश हो समय ही ताली क्यों बजाएं ! ताली बजाने के इतने सारे लाभ हैं कि आप इसे अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जानिए गुरुग्राम की लाइफ कोच अपर्णा माथुर की सलाह-
![कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/egEFREQ3v1738581379579/1738581642457.jpg)
कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी
लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की नातिन (नवासी) शिंजिनी कुलकर्णी को अपने ननिहाल से विरासत में मिला है कथक नृत्य। तीन-चार वर्ष की आयु से ही शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनका झुकाव शुरू हुआ और आठ वर्ष की होते-होते वे मंच पर प्रस्तुतियां देने लगीं। दुनिया के कई देशों में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का प्यार बटोरने वाली शिंजिनी को लगता है कि कथक के कारण ना सिर्फ उनके अंदर एक ठहराव आया, बल्कि अध्यात्म के प्रति रुझान भी बढ़ा।
![लंबे बालों का सीक्रेट लंबे बालों का सीक्रेट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/9NioNNPPR1738582275665/1738582366414.jpg)
लंबे बालों का सीक्रेट
लंबे और हेल्दी बालों का बेस्ट फ्रेंड बन सकता है रोजमेरी । बालों की ग्रोथ और हीलिंग के कारण वेलनेस इंडस्ट्री में रोजमेरी असेंशियल ऑइल को मैजिक ड्रॉप्स कहा जाता है।
![गुमराह करते फूड लेबल गुमराह करते फूड लेबल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/OUXFE1TUZ1738582443439/1738582619091.jpg)
गुमराह करते फूड लेबल
किसी भी प्रोडक्ट पर उसके न्यूट्रिशनल फैक्ट को देख कर कंफ्यूजन होता है, क्या वाकई ऐसा है?
![मेकअप किट की केअर मेकअप किट की केअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/Gz7gVfVv21738582838509/1738582981366.jpg)
मेकअप किट की केअर
जो प्रोडक्ट्स आपको सुंदर बनाते हैं, उनकी देखभाल जरूरी है।
![केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/QksOfAMpv1738584016987/1738584348676.jpg)
केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं
केले के पेड़ से किसने की थी शादी? क्यों सजाया जाता है केले का पेड़ ? जानिए केले के पेड़ से जुड़ी देश-विदेश की रोचक परंपराएं।
![खुद पर यकीं करके देखो खुद पर यकीं करके देखो](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/WUKWsrIqw1738581665044/1738581820724.jpg)
खुद पर यकीं करके देखो
सफलता का पहला सीक्रेट है - खुद पर भरोसा। अगर अपने बारे में अनिश्चित हैं, अपने प्रयासों या क्षमताओं पर भरोसा नहीं कर पाते तो संभव है कि आप आत्मसंदेह की स्थिति से जूझ रहे हैं।
![सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/4ntNcCKpr1738583024252/1738583450966.jpg)
सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल
गाजर, मटर, चुकंदर, गोभी जैसी सब्जियां आपने सरदियों में तो बनायी होंगी। लेकिन कुछ स्पेशल रेसिपीज हैं, जो आपसे छूट गयीं। सरदियां चली जाएं, इससे पहले इन सब्जियों से बनाएं कुछ खास और स्वादिष्ट!
![Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/YyteP9wyH1738581891886/1738582111544.jpg)
Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस
जिनका शुक्र ग्रह अच्छा हो, उनकी लव लाइफ बढ़िया होगी। अपने शुक्र ग्रह को कैसे अच्छा करें, जानिए एक्सपर्ट की सलाह–
![झगड़ालू मेजबान झगड़ालू मेजबान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/qPNcU6dfq1738580738720/1738580934686.jpg)
झगड़ालू मेजबान
मेहमानों के सामने बहस से बचने के लिए कपल आपस में बातचीत करें और किसी भी दिक्कत को पहले से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। एक-दूसरे का सहयोग करें।