नयी-नयी शादी के बाद जोड़े एक नामालूम सी तिलिस्मी दुनिया में एक-दूसरे का हाथ थामे दाखिल होते हैं तो उनके तन-मन में उम्मीदों का सैलाब उमड़ रहा होता है। यह नयी दुनिया उन्हें कभी भरमाती है तो कभी बहकाती है। दुलहनें इस नए परिवेश में खुद को एडजस्ट करने की कोशिशों में लगी रहती हैं, वहीं दूल्हे राजा भी अपनी नयी जिम्मेदारियों को संभालने की जुगत में लग जाते हैं। ऐसे में कभी उनका मन उलझता है तो कभी तन से जुड़ी कुछ दिक्कतें भी उन्हें परेशान करती हैं। जो रिश्ता बेइंतिहा खुशी का सबब बनना चाहिए था, वह कई बार कांटों पर चलने जैसा हो जाता है।
नवविवाहित जोड़ों की मन और तन से जुड़ी दिक्कतों और उनसे निबटने के उपाय जानने के लिए हमने देश के प्रख्यात मनोविद डॉ. समीर पारिख और मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी से संपर्क किया। आइए जानते हैं इन विशेषज्ञों ने नवविवाहित दंपतियों को क्या सलाह दी है -
बदलाव का करें स्वागत
मनोवैज्ञानिक डॉ. समीर पारिख कहते हैं कि जीवन में जब भी कोई नया पड़ाव आता है तो उसमें एडजस्ट करने में थोड़ा समय लगता है। शादी से पहले जिस तरह की जिंदगी आप जीते आए हैं, जरूरी नहीं कि शादी के बाद आपको ससुराल में भी वही सब मिले। ऐसे में अपनी पर्सनेलिटी को इतना लचीला बनाना चाहिए कि किसी तरह के बदलाव को स्वीकार कर सकें, उसमें ढल सकें। इससे नए माहौल में दुलहन को ढलने में सहजता होगी।
दूसरी बात, किसी भी रिश्ते को निभाने में कम्यूनिकेशन यानी बातचीत का बड़ा महत्व है। आप जो महसूस कर रहे हैं, वह साथी से बताएंगे नहीं, उनसे शेअर नहीं करेंगे तो उन्हें आपकी भावनाओं का पता कैसे चलेगा। कम्यूनिकेशन की बहुत वेल्यू है, उसमें हमें फोकस करना चाहिए।
Denne historien er fra February 2024-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra February 2024-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
किंत्सुगी जापानी आर्ट
टूटी हुई चीजों को कलात्मकता के साथ जोड़ने की कला है किंत्सुगी।
पोस्चर सही करने के लिए एक्सरसाइज
लगातार बैठे रहने, मोबाइल देखने या फिर झुक कर काम करने से गरदन और कमर में दर्द होने लगता है। यह आजकल की बेहद आम समस्या बन चुकी है। योगा एक्सपर्ट से जानें कि कैसे आप अपना पोस्चर सही कर सकते हैं।
Makeup Trends 2024
इस साल ट्रेंड में बने रहे कुछ खास लुक, जो बड़े फैशन इवेंट और सेलेब्रिटीज की शादियों में ब्राइड्स पर भी नजर आए।
Infused Ice Skincare
बर्फ को सिर्फ गरमी दूर करने का सामान मत समझिए। इसमें मिलाएं कुछ इंग्रीडिएंट्स और ब्यूटी में निखार पाएं कुछ इस तरह —
क्लीनिंग गैजेट्स @ होम
घर की साफ-सफाई अब सिर दर्द नहीं, बल्कि टेक सेवी एक्टिविटी बन गयी है। कई सारे ऐसे गैजेट्स हैं, जो घर को साफ रखने में आपकी मदद करते हैं और इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं।
ऑनलाइन बनाएं वसीयतनामा
अब वसीयतनामा आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। ऑनलाइन विल बनवाने की जानकारी दे रही हैं। वकील डॉ. रेनी जॉय -
घर को बेबी के लिए तैयार करें
घर में बेबी आने वाला हो तो बाकी तैयारियों के साथ अपने घर के इंटीरियर में फेरबदल करना भी जरूरी है। कुछ टिप्स -
ड्राइविंग क्लास में कैसे रहें सेफ
महिलाएं ड्राइविंग सीखने से कई कारणों से बचती हैं, फिर भी वुमन ड्राइवर्स की संख्या बढ़ रही है।
Gen-Z मेकअप ट्रेंड्स
जेन जी के ट्रेंड को फॉलो करना मुश्किल ही लगता है। लेकिन जेन जी जैसा मेकअप लुक पाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें, जिससे आपके लिप्स, आई मेकअप और नेल लगेंगे एकदम ट्रेंडी।
राधिका मदान - मैं उन्हें इंप्रेस करने में असफल रही
दिल्ली की कुड़ी मुंबई में धमाल मचा रही है। राधिका मदान पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म सरफिरा को ले कर चर्चा में हैं। आइए, मिलते हैं उनसे और जानते हैं उनकी जर्नी के बारे में -