
अगर हम आपसे पूछें कि आपके जीवन में आपकी सास का क्या रोल है? तो ज्यादातर महिलाएं इस सवाल पर कंधे उचका देंगी या मुंह सिकोड़ लेंगी, हां, लेकिन अगर आप एक वर्किंग वुमन हैं, तो ऐसी प्रतिक्रिया देने के बाद जब गंभीरता से सोचेंगी, तो शायद खुद ही आपको जीवन में सास का महत्व समझ आ जाएगा। जी हां, लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं, जो घर से बाहर नौकरी करने निकलती हैं, उनका यह मानना है कि उनकी सास घर में रह कर बच्चों की देखभाल से ले कर घर संभालने का काम बखूबी करती हैं।
बर्लिन के यूरोपियन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर राजश्री जयरामन ने पिछले साल भारत में महिला रोजगार पर एक सर्वे किया। इस सर्वे में आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की कम भागीदारी का कारण जानने की कोशिश की गयी थी। इस सर्वे में जो सबसे मजेदार बात निकल कर आयी, वह यह थी कि जो महिलाएं अपने ससुर के साथ रहती हैं, वे पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण घर से बाहर नौकरी करने नहीं जा पातीं, जबकि जो महिलाएं सास के साथ रहती हैं, वे ज्यादा नौकरी करने के लिए जा पाती हैं।
दरअसल, इसकी बड़ी वजह पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। घर में किसी महिला के होने से सभी सदस्य पारिवारिक जिम्मेदारियों को ले कर आश्वस्त रहते हैं। फिर चाहे वह बेटा हो, बेटी हो या फिर बहू हो। हमारे समाज में आज भी लड़कियों से यह अपेक्षा की जाती है कि शादी के बाद पति के परिवार के साथ रहे और उनके मुताबिक थोड़ा-बहुत एडजस्ट भी करे।
बचपन से ही लड़कियों के मन में ससुराल की एक छवि बना दी जाती है, जो कड़े अनुशासन, ज्यादा ना बोलना, सबकी बात सुनना और खासकर से सास के ताने सुनने का पर्याय हुआ करती थी। लेकिन अब स्थितियां अलग हैं। समाज के तानेबाने में काफी बदलाव आने के साथ रिश्तों के समीकरण में भी बदलाव आया है। पहले जमाने की दबंग सास आज के जमाने की कोऑपरेटिव सास में बदल चुकी है। या यों कहना चाहिए कि सास-बहू के रिश्ते में से तल्खी की जगह दोस्ती ने ले ली है। बहू देर तक सो कर उठे, बाहर घूमने जाए या देर रात को घर लौटे, सास अब उसकी लाइफ में हस्तक्षेप करना पसंद नहीं करती। 'हम भी तो पूरा घर अकेले ही संभालती आयी हैं' जैसे जुमले से ले कर 'वह बेचारी भी घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारी उठाती है, तो थक जाती होगी' तक का सफर तय किया है। सास-बहू के रिश्ते ने।
Denne historien er fra May 2024-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent ? Logg på
Denne historien er fra May 2024-utgaven av Vanitha Hindi.
Start din 7-dagers gratis prøveperiode på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av utvalgte premiumhistorier og 9000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på

जुनैद खान लव के चक्कर से दूर हूं
लव के चक्करों से दूर रहने वाले जुनैद को फिल्म लवयापा में दर्शक प्रेम में डूबे देख रहे हैं।

खुशी कपूर बहन से ज्यादा मेरी दोस्त है जान्हवी
श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी ने भी एक्टिंग को ही अपनाया, जबकि उनकी मां ऐसा नहीं चाहती थीं।

टूटा दिल कैसे संभालें
सुधार और बदलाव में समय लगता है। धैर्य रखें, लेकिन अपने भाई को लगातार सहयोग और प्रोत्साहन देते रहें। इससे स्थितियां संभल जाएंगी।

खौफ के साये में क्यों रहें स्त्रियां
आजादी के सात दशक बाद भी स्त्री सुरक्षा हमारे समाज के लिए एक चुनौती है। स्त्रियां घर-बाहर, कहीं 'खुद को महफूज नहीं मानतीं। वर्कप्लेस सेफ्टी भी के लिए 2013 में पॉश एक्ट बना । वर्कप्लेस में स्त्री सुरक्षा कैसे संभव है और सेक्सुअल हैरासमेंट में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी कैसे लागू की जाए, इसके लिए कुछ सुझाव।

मुंह में घुलते रसगुल्ले
सफेद रसगुल्ला ही नहीं, कई और तरह के रसगुल्ले भी बंगाल और उड़ीसा में काफी फेमस हैं। आपनार रौशोगुल्ला खाबे?

Early PUBERTY क्या है वजह
बच्चों में जब समय से पहले प्यूबर्टी के लक्षण दिखायी देने लगें तो इसे अर्ली प्यूबर्टी कहा जाता है। लेकिन अब यह और जल्दी शुरू हो रही है। डॉक्टर्स इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और मोटापे को मानते हैं। ऐसी स्थिति में क्या करें और बच्चों को इसके लिए कैसे तैयार करें, इस विषय पर डॉक्टर्स की सलाह—

Japanese Exam Prepration Tips
एग्जाम का प्रेशर अकसर बहुत ज्यादा होता है। कई टॉपिक्स को याद रखना, हर सवाल का जवाब पता होना आसान नहीं, लेकिन पढ़ाई करने के लिए कुछ जैपनीज टिप्स इस तरह के प्रेशर को मैनेज करने में सक्षम माने गए हैं। फ्रेश माइंड और ध्यान के साथ हंसते-खेलते भी पढ़ाई की जा सकती है।

बदलते मौसम में कैसे बैठे प्रेम के सुर ताल
मौसम का रुख बदलने पर कपल्स एक-दूसरे के व्यवहार में आए बदलाव पर कैसे गौर करें? अपने आप पर रूखे-सूखे मौसम को कैसे हावी ना होने दें? करें एक्सपर्ट द्वारा सुझायी कुछ बातों पर अमल—

स्लो मेटाबॉलिज्म कैसे तेज करें
शरीर की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है मेटाबॉलिज्म, जिससे शरीर के अंग सही काम करते हैं। इसके धीमे होने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं और इसे कैसे दुरुस्त कर सकते हैं, जानते हैं—

Best Out of Waste
प्लास्टिक वेस्ट जैसे बोतल के ढक्कन बायोडिग्रेडेबल नहीं होते, इन्हें ऐसे करें इस्तेमाल।